देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

लम्बी विमान यात्रा से हो सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा। 

शोधकर्ताओं ने दुबई से न्यूजीलैंड के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर किए अध्ययन के आधार पर दावा किया कि उड़ान से पहले जांच के बावजूद विमान में संक्रमण का खतरा है।

हे.जा.स.
January 28 2021
0 23592
लम्बी विमान यात्रा से हो सकता है कोरोना संक्रमण, शोध में हुआ खुलासा।  प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। एक शोध में खुलासा हुआ है कि लम्बी विमान यात्रा आपको कोरोना संक्रमित बना सकती है। शोध में पाया गया कि कई यात्रियों को यात्रा से पहले कुछ नहीं था, लेकिन जब वे लम्बी विमान यात्रा के बाद उतरे तो संक्रमित पाए गए।

जर्नल ऑफ इमजिंग इन्फेक्शस डिजीज में प्रकाशित शोधपत्र में यह जानकारी दी गई। शोधकर्ताओं के अनुसार, गत वर्ष 29 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से न्यूजीलैंड आए 86 यात्रियों का अध्ययन किया गया जिनमें से सात को कोरोना संक्रमित पाया गया।

शोध में पाया गया कि मलेशिया के कुआलालम्पुर में दो घंटे की रिफ्यूलिंग के दौरान 30 मिनट के लिए विमान की वातावरण नियंत्रण प्रणाली बंद थी। दुबई हवाई अड्डे से उड़ने से पहले मास्क अनिवार्य नहीं था। पांच यात्रियों ने बताया कि विमान में उन्होंने मास्क एवं दस्ताने पहने जबकि दो यात्रियों ने ऐसा नहीं किया। दुबई से ऑकलैंड की 18 घंटे की यात्रा के दौरान वे आसपास बैठे थे। सभी 86 यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया। तीन दिन बाद और फिर दोबारा 12 दिन बाद जब जांच की गई तो सात को संक्रमित पाया गया। 

न्यूजीलैंड स्थित ओटागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने उन यात्रियों का अध्ययन किया। पांच यात्रियों ने दुबई में विमान पर सवार होने से पहले पांच अलग-अलग देशों से यात्रा शुरू की थी। जब वे विमान में सवार हुए तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। 

शोधकर्ताओं ने दुबई से न्यूजीलैंड के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर किए अध्ययन के आधार पर दावा किया कि उड़ान से पहले जांच के बावजूद विमान में संक्रमण का खतरा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

अब चीन में मंकीपॉक्स वायरस ने दी दस्तक

आरती तिवारी September 18 2022 25101

दुनिया में मंकीपॉक्स वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। धीरे-धीरे यह बीमारी 90 से ज्यादा देशों में फैल

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

जादू कार्यक्रम के जरिए कुष्ठ रोग के प्रति किया जागरूक 

हुज़ैफ़ा अबरार February 04 2022 44301

यदि त्वचा पर हल्के या तांबई रंग के धब्बे हों और उनमें संवेदनहीनता हो तो यह कुष्ठ रोग हो सकता है | हा

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

आरती तिवारी August 07 2023 38091

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गाज गिरी है। जिसके बाद संचालक के पिता की बौखलाहट सामने आयी है। बता दे कि पूरा

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

एस. के. राणा November 14 2021 23627

भारत से संक्रमण गुजर गया और अब तीसरी लहर शायद ही आए। इस लापरवाही भरे आलम में आपको यह जान लेना चाहिए

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

कोरोना के इलाज में कोलचीसीन दवा के क्लीनिकल परीक्षण की मिली मंज़ूरी।

एस. के. राणा June 13 2021 24099

कोलचीसीन का उपयोग हृदय रोग से पीड़ित कोविड-19 मरीजों के लिए मददगार साबित होगा और यह प्रो-इंफ्लेमेटरी

आयुर्वेद में भी संभव है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

आयुर्वेद में भी संभव है ब्रेस्ट कैंसर का इलाज

जीतेंद्र कुमार October 15 2022 55126

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कैंसर चिकित्सा इकाई की ओर से ब्रेस्ट कैंसर परीक्षण की ट्रेनिंग दी जा र

देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर के आने की संभावना बहुत कम, सतर्क रहना होगा: डॉ जैकब

देश में कोरोना महामारी की चौथी लहर के आने की संभावना बहुत कम, सतर्क रहना होगा: डॉ जैकब

एस. के. राणा March 21 2022 26693

डा. जान ने कहा कि फिलहाल न तो वैज्ञानिक और न ही महामारी विज्ञान से जुड़े कोई कारण नजर आ रहे हैं, जिस

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

विश्व गुर्दा दिवस पर रीजेंसी में होगा जागरूकता कार्यक्रम।

हुज़ैफ़ा अबरार March 11 2021 38526

डॉ दीवान ने कहा भारत में पिछले 15 सालों में गुर्दा रोग के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। इसलिए गु

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार के फैसले में नहीं किया हस्तक्षेप

विशेष संवाददाता October 21 2022 24071

सुप्रीम कोर्ट में आज हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ कुछ उम्मीदवारों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की गई।

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ  देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

ऑनलाइन नकली दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ देश के साढ़े 12 लाख केमिस्ट करेंगे हड़ताल

रंजीव ठाकुर August 22 2022 24537

ताज नगरी में आर्गेनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स की दो दिवसीय कार्यशाला में दवा कारोबार में आ रही

Login Panel