देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट दवा-ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

अस्पतालों में बुखार और फ्लू से संबंधित मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य मरीजों का पंजीकरण जल्द कराकर उन्हें बिना अनावश्यक इंतजार के चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है। गंभीर मरीजों के उपचार के लिए प्रत्येक जिले में जिला एवं संयुक्त अस्पताल स्तर पर चार से छह आइसोलेशन बेड तैयार रखने को कहा है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि गंभीर मरीजों के इलाज में दवा, ऑक्सीजन या अन्य आवश्यक उपकरणों की कमी न हो।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 30 2026 Updated: August 30 2026 00:47
0 504
फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट दवा-ऑक्सीजन का पर्याप्त स्टॉक: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक Deputy Chief Minister Brajesh Pathak

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसमी फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में इलाज और जरूरी चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को प्रदेश भर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति की समीक्षा की और अस्पतालों में ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू) ऑक्सीजन नेबुलाइजर ऑक्सीजन मास्क और ब्रोंकोडायलेटर्स का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। प्रदेश में मरीजों की संख्या को देखते हुए संबंधित जिलों में अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रखने और संसाधनों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।  उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए कि अस्पतालों में सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों के साथ भर्ती सभी गंभीर मरीजों की फ्लू जांच सुनिश्चित की जाए। इन्फ्लुएंजा-लाइक इलनेस और सांस संबंधी संक्रमण वाले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों में लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय से एंटीवायरल दवाएं शुरू की जाएं।


ज्यादा मामले वाले जिलों में अलग ओपीडी
जिन जिलों में फ्लू के मामले अधिक हैं, वहां श्वसन संबंधी शिकायत वाले मरीजों के लिए अलग ओपीडी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार को सुगम बनाने के साथ अस्पतालों में भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीर मरीजों के उपचार के लिए प्रत्येक जिले में जिला एवं संयुक्त अस्पताल स्तर पर चार से छह आइसोलेशन बेड तैयार रखने को कहा है। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि गंभीर मरीजों के इलाज में दवा, ऑक्सीजन या अन्य आवश्यक उपकरणों की कमी न हो।


फ्लू-बुखार मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर
उपमुख्यमंत्री ने अस्पतालों में बुखार और फ्लू से संबंधित मरीजों के लिए अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य मरीजों का पंजीकरण जल्द कराकर उन्हें बिना अनावश्यक इंतजार के चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है। होप सेंटर से ऑनलाइन मॉनिटरिंग उप मुख्यमंत्री ने लखनऊ के कैसरबाग स्थित स्वास्थ्य भवन में स्थापित केंद्रीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर होप (हेल्थ ऑनलाइन पैरामीटर इवैल्यूएशन) पहुंचकर प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की। उन्होंने चिकित्साधिकारियों से अस्पतालों में दवा ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।  इस दौरान कुछ अस्पतालों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, जबकि कई जगह कमियां सामने आईं। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।


संयुक्त जिला चिकित्सालय बाराबंकी के आपातकालीन वार्ड में सुबह नौ बजे सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। बेडशीट बदलने का काम चल रहा था, जबकि दोनों कार्य सुबह 7:30 बजे तक पूरे हो जाने चाहिए थे। बेडशीट बदलने में मरीजों के तीमारदारों से सहयोग लिया जा रहा था। इस पर चिकित्सालय प्रभारी को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय श्रावस्ती में पांच कैमरे ऑफलाइन मिले। उपमुख्यमंत्री ने सभी कैमरों को तत्काल ऑनलाइन कराने के साथ चिकित्सालय प्रभारी को चेतावनी जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं लेकिन आपातकालीन वार्ड में लगे कैमरे का ओरिएंटेशन उचित नहीं था और ड्यूटी रूम से मरीजों की दृश्यता भी नहीं थी। उपमुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों में आपातकालीन वार्ड के ड्यूटी रूम से मरीजों की दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक संरचनात्मक बदलाव कराने के निर्देश दिए। जिला चिकित्सालय झांसी में भी अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, लेकिन आपातकालीन वार्ड का कैमरा मरीजों की ओर नहीं था। इसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय, गोरखपुर की स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह ऑफलाइन मिली। अधिकारियों ने बताया लगातार बारिश के कारण इंटरनेट सेवा बाधित हुई है। उपमुख्यमंत्री ने इंटरनेट सेवा तत्काल बहाल कराने के निर्देश दिए।


नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता
नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को इन क्षेत्रों में फ्लू एवं बुखार के मामलों की प्रभावी निगरानी करने को कहा गया है। साथ ही नेपाल अथवा उत्तर प्रदेश से आने वाले प्रत्येक मरीज को तत्काल चिकित्सकीय सहायता और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को अस्पतालों में मास्क, हाथों की स्वच्छता और खांसी के शिष्टाचार के प्रति मरीजों एवं तीमारदारों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और फ्लू की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. पवन कुमार अरुण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मधुमेह पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक ने मिलाया हाथ

मधुमेह पर जागरूकता बढ़ाने के लिए हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक ने मिलाया हाथ

हे.जा.स. June 09 2022 67495

अपने महीने भर के अभियान के दौरान, हॉर्लिक्स डायबिटीज प्लस और अपोलो शुगर क्लीनिक लोगों की मुफ्त शुगर

कामयाबी: भारतीय वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस निकाला

कामयाबी: भारतीय वैज्ञानिकों ने मंकीपॉक्स का जिंदा वायरस निकाला

एस. के. राणा July 28 2022 31230

मंकीपॉक्स वायरस को आइसोलेट में कामयाबी मिली है। अब इस वायरस की मदद से वैज्ञानिक जल्द ही संक्रमण की प

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर:  डा.आर.एन सिंह

ऐसे ही हत्याएं होती रहेंगी तो कौन बनाएगा अपने बच्चों को डाक्टर: डा.आर.एन सिंह

आनंद सिंह April 04 2022 44563

डा. अर्चना शर्मा खुदकुशी प्रकरण में असली गुनाहगार अभी भी पकड़े नहीं गए। डा. अर्चना के पति भी पुलिस क

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

लोक भारती के सदस्यों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रशिक्षित किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार July 26 2021 30012

मुख्य अतिथि ने स्वर्ण प्राशन संस्कार को अति उपयोगी बताते हुए देशभर में सभी बच्चों को यह संस्कार करान

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

आयशा खातून May 04 2023 31065

फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंट

निमोनिया का इलाज कराने गए चार मासूम एचआईवी संक्रमित, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही आई सामने

निमोनिया का इलाज कराने गए चार मासूम एचआईवी संक्रमित, स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही आई सामने

विशेष संवाददाता March 06 2023 27810

स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही के चलते चार बच्चों में एचआईवी होने का खतरा बन गया है। यहां वार्ड में भ

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करेगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

श्वेता सिंह October 31 2022 31726

अगर आपको या आपके परिवार में किसी को भी यूरिक एसिड की समस्या रहती है, तो यह काढ़ा आपके काफी काम आ सकता

लखनऊ में 2,510 लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा मरीज़ अलीगंज  इलाके से

लखनऊ में 2,510 लोग कोरोना संक्रमित, सबसे ज्यादा मरीज़ अलीगंज इलाके से

हुज़ैफ़ा अबरार January 15 2022 29221

शनिवार को 2510 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमित के संप

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 32213

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण कर रहे ह

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

एस. के. राणा June 10 2021 24151

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबा

Login Panel