देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हड्डियों एवं जोड़ों की बीमारियों की रोकथाम सही जीवनशैली तथा उपचार के साथ-साथ नियमित परामर्श प्रदान किया जाता है, जिससे वे स्वस्थ जीवन जी सकें, दैनिक जीवन में बैठने खड़े होने तथा चलने-फिरने की सही आदतें अपनाकर रीढ़ एवं जोड़ों से संबंधित अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। स्वस्थ पाचन तंत्र शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में सहायक होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 06 2026 Updated: August 06 2026 00:06
0 329
लोहिया में अस्थि रोग विभाग द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Dr. Prabhat Dr. Vikram Singh and Director, Prof. CM Singh

 लखनऊ। बोन एवं जॉइंट सप्ताह के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (डॉ. आरएमएलआईएमएस) लखनऊ के अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक्स) विभाग द्वारा आमजन में हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रभात ने सही शारीरिक मुद्रा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया दैनिक जीवन में बैठने, खड़े होने तथा चलने-फिरने की सही आदतें अपनाकर रीढ़ एवं जोड़ों से संबंधित अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने संतुलित एवं पौष्टिक आहार नियमित शारीरिक गतिविधि तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा बेहतर खान-पान और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव हड्डियों एवं संपूर्ण स्वास्थ्य को दीर्घकाल तक स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने स्वस्थ भोजन की आदतों तथा आंतों के स्वास्थ्य और हड्डियों के स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वस्थ पाचन तंत्र शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में सहायक होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं।

अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने बताया विभाग में प्रतिदिन आने वाले मरीजों को हड्डियों एवं जोड़ों की बीमारियों की रोकथाम, सही जीवनशैली तथा उपचार के साथ-साथ नियमित परामर्श प्रदान किया जाता है, जिससे वे स्वस्थ जीवन जी सकें। डॉ. विनीत कुमार ने कार्यालय में कार्य करने वाले लोगों के लिए ऑफिस एर्गोनॉमिक्स के महत्व को समझाते हुए सही बैठने की स्थिति कार्यस्थल की उचित व्यवस्था तथा नियमित अंतराल पर व्यायाम एवं स्ट्रेचिंग करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. स्वागत महापात्र द्वारा अतिथियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वहीं डॉ. पंकज अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को हड्डियों एवं जोड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ सरल एवं प्रभावी व्यायामों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया, जिन्हें दैनिक जीवन में आसानी से अपनाया जा सकता है। कार्यक्रम में हड्डी रोग विभाग के अन्य संकाय सदस्य, चिकित्सक स्वास्थ्यकर्मियों विद्यार्थियों एवं बड़ी संख्या में मरीजों तथा उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेषज्ञों ने सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने नियमित व्यायाम करने संतुलित आहार लेने तथा हड्डियों एवं जोड़ों की समस्याओं के प्रति समय रहते जागरूक रहने का आह्वान किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हेपरिन इंजेक्शन की कीमतों को मार्च 2021 तक के लिए वृद्धि करने की अनुमति- गौड़ा

हेपरिन इंजेक्शन की कीमतों को मार्च 2021 तक के लिए वृद्धि करने की अनुमति- गौड़ा

हे.जा.स. February 13 2021 33030

कोविड के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक हित में हेपरिन इंजेक्शन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स

हिंदी के बाद अब मराठी में एमबीबीएस

हिंदी के बाद अब मराठी में एमबीबीएस

विशेष संवाददाता October 31 2022 30360

राज्य सरकार ने कहा कि वह अगले साल से मराठी में मेडिकल एजुकेशन की शुरुआत करेगी। राज्य के मेडिकल एजुके

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र  स्थापित करने हेतु चयनित

लोहिया संस्थान देश के 16 संस्थानों में तकनीकी संसाधन केंद्र स्थापित करने हेतु चयनित

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2026 560

देश के केवल 16 चयनित संस्थानों में डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ का चयन होना संस्थान के लिए अत्यंत गौरव एवं

देश में थम नहीं रहा कोविड-19 का प्रकोप।  

देश में थम नहीं रहा कोविड-19 का प्रकोप।  

एस. के. राणा July 27 2021 26110

एम्‍स प्रमुख ने शनिवार को ये चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, और

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

डब्ल्यूएचओ ने इन दो दवाओं को कोरोना के इलाज के लिए लगाई रोक

हे.जा.स. September 16 2022 36691

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए नयी दिशा-निर्देश दिए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने नयी गाइड

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33058

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर

आरती तिवारी June 30 2023 24427

स्वास्थ्य विभाग में एक साथ 18 अधिकारियों के तबादले किए गए है। डॉ. अशोक कुमार CMO फतेहपुर बनाए गए।

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

श्वेता सिंह November 19 2022 34172

मिर्गी रोगी के साथ समाज और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसा माहौल विकसित करना चाहिए कि उसका मन

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

देश में डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने के लिए, विदेश के मेडिकल डिग्रीधारकों को एफएमजीई परीक्षा पास करना जरूरी 

अखण्ड प्रताप सिंह March 01 2022 37170

विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को भारत में सीधे डॉक्टरी की प्रैक्टिस करने की अनुमत

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

विश्व डायबिटीज दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन, वॉकथॉन और मेगा कैंप का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार November 15 2022 25492

RSSDI के उत्तर प्रदेश चैप्टर के चयनित चेयरमैन डॉ अनुज माहेश्वरी ने कहा, “डायबिटीज के रोकथाम पर होने

Login Panel