देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सेक्स पर अनसुलझे सवाल विवान हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ

सेक्स करने की किसी भी संख्या को सामान्य नहीं कहा जा सकता और इसकी कोई निश्चित संख्या तय नहीं की जा सकती। यह व्यक्ति की क्षमता और साथी की इच्छा पर निर्भर करता है।

लेख विभाग
February 08 2022 Updated: February 09 2022 14:49
0 42009
सेक्स पर अनसुलझे सवाल विवान हॉस्पिटल के चिकित्सा विशेषज्ञों के साथ प्रतीकात्मक

सेक्स जिंदगी का एक खास पल होता है जिसको लेकर सभी के मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। इससे जुडे कई जटिल प्रश्न हैं जिनका सटीक तरह से उत्तर दे पाना संभव नहीं। कई महिलाओं एवं पुरूषों के मन में सेक्स को लेकर यह सवाल उठता है कि कितनी बार सेक्स करना चाहिये।
 
सेक्स करने की किसी भी संख्या को सामान्य नहीं कहा जा सकता और इसकी कोई निश्चित संख्या तय नहीं की जा सकती। हर व्यक्ति की शारिरिक इच्छाएं और क्षमताएं अलग होती हैं। यह साथी की इच्छाओं के साथ साथ अन्य कई कारकों पर भी निर्भर करता है। कितनी बार सेक्स करना है यह आपके आपसी तालमेल पर निर्भर करता है जिसमें आपका लक्ष्य अपने साथी की खुशी होना चाहिए। सेक्स की क्रिया से दोनों को बराबर आनंद मिलता है। यह वह सुख या परम आनंद है जिसका अहसास दो लोग एक साथ मिलकर करते हैं। 

कुछ लोगों का मानना है कि हफ्ते में बस एक या दो बार सहवास करना पर्याप्त होता है जबकि कुछ मानते हैं कि महीने में एक या दो बार ही काफी होता है। अलग-अलग लोगों की सेक्स के बारे में राय अलग-अलग होती है इसलिए बेहतर यही होगा कि किसी भी गिनती के चक्कर में न पड़कर सेक्स का इच्छानुसार भरपूर आनंद उठाएं।

लोगों की यह भी धारणा है कि ज्यादा सेक्स करने से कमजोरी आ जाती है परन्तु ये भी एक गलत धारणा है। सेक्स करने से कोई कमजोरी नहीं आती। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि सेक्स केवल बच्चे पैदा करने के लिए ही किया जाना चाहिए और अन्य समय में कभी कभी ही सेक्स करना चाहिए। ये भी गलत धारणाएं है जिनका शारिरिक स्वास्थ्य से कोई लेना देना नहीं। प्रजनन के अलावा सेक्स अंतरंगता और आनंद का भी अहसास कराता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार तो सेक्स करना स्वास्थ्य के लिये फायदेमंद होता है जिससे कई फायदे होते हैं जैसे:

  • इम्यूनिटी बढती है
  • केलोरीज़ बर्न होती हैं
  • सेहत अच्छी रहती है
  • स्ट्रेस हॉरमोन कम होते हैं
  • दर्द निवारक का काम करता है
  • आनंद की अनुभूति होती है और तनाव कम होता है
  • रक्त संचार सुधरता है और हृदय के लिये लाभकारी
  • ब्लड प्रेशर कम होता है
  • मांसपेंशियों को मजबूती देता है
  • हाइपरटेंशन होने का खतरा कम होता है
  • नींद सुकून भरी और गहरी आती है।
  • चेहरे पर निखार आता है। 


सेक्स करना शादी के तुरंत बाद के संबंध के लिये बेशक जरूरी है। इससे आपसी संबंध मधुर हो जाते हैं। सेक्स ढंग से नहीं होने पर या उसकी आवृति कम होने पर आपसी तवाव हो सकते हैं। कई लोग तनाव कम करने के लिए सेक्स करते हैं और लडाई ठीक करने के लिए भी सेक्स का ही सहारा लेते हैं। सेक्स का शादी शुदा जीवन में महत्वपूर्ण स्थान। इसकी उपेक्षा नहीं करना चाहिए।कम सेक्स करने से रिश्ते की मज़बूती को लेकर कई लोगों के मन में सवाल उठते हैं। उन्हें ये लगता है कि कम सेक्स करने से उनका रिश्ता कमज़ोर ना हो जाये। परन्तु ऐसा सोचना गलत धारणा है। रोजमर्रा की जिन्दगी में सेक्स करने से आपको हर वक्त खुशी की अहसास होता है और आपका आपके पार्टनर के प्रति विश्वास गहरा होता है। 

सेक्स मानव जिन्दगी का एक अभिन्न अंग है और खुशियों की वजह भी। क्योंकि सेक्स से तनाव और अवसाद दोनों कम होते हैं। इसलिए हम चाह कर भी इसे अनदेखा नहीं कर सकते हैं। सेक्स करते समय महिला हो या फिर पुरुष, दोनों की ही भावनाएं चरम सीमा पर होती हैं और भावनात्मक लाभ की प्राप्ति होती है जिससे तनाव दूर हो जाता है। 

सेक्स आपको आनंद देता है इसलिये कितनी बार करना इस बात पर ध्यान न देते हुए इसका आनंद लेने पर अधिक ज़ोर देना चाहिये। उम्र के साथ साथ सेक्स की आदतों में भी परिवर्तन आता है। इसलिये सेक्स को जीवन का एक अभिन्न अंग मानते हुए भ्रान्तियों पर ना ध्यान देते हुए सिर्फ अपने साथी के साथ उन खूबसूरत पलों का आनंद उठायें। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं: शोध

हे.जा.स. November 02 2025 4690

औसतन, महिलाएं हर रात पुरुषों के मुकाबले करीब 11 से 13 मिनट ज्यादा सोती हैं। कुछ अध्ययनों के अनुसार,

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो खाइए ये हेल्दी स्नैक्स

बढ़ते वजन से हैं परेशान, तो खाइए ये हेल्दी स्नैक्स

आरती तिवारी August 18 2022 30988

यूं तो वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज तो जरूरी है। उसके साथ हेल्दी डाइट भी आवश्यक है लेकिन इसके बावजूद

Stroke and myocardial infarction with contemporary hormonal contraception

Stroke and myocardial infarction with contemporary hormonal contraception

British Medical Journal February 25 2025 27206

A total of 2 025 691 women aged 15 to 49 years contributed with 22 209 697 person years of follow-up

घरेलू उपाय अपनाकर , गर्मियों में बनाये रखें अपनी सुंदरता को

घरेलू उपाय अपनाकर , गर्मियों में बनाये रखें अपनी सुंदरता को

सौंदर्या राय April 13 2022 34465

गर्मियों में आपकी सुन्दरता पर विपरीत प्रभाव डालने वाले इन प्रॉब्लम से बचने के कुछ घरेलू उपाय बता रहे

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

ऑयली स्किन से निज़ात पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय

सौंदर्या राय April 17 2022 31431

स्किन पर ज़्यादा आयल होने के कारण रोमछिद्र बन्द हो सकतें है। इस कारण चेहरे पर मुंहासे बढ़ने की प्रॉब्

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

रंजीव ठाकुर September 07 2022 29436

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के रिक्त पड़े

कोरोना की वजह से डिप्रेशन के मामले बढ़े, एम्स में मनोचिकित्सक करेंगे मंथन

कोरोना की वजह से डिप्रेशन के मामले बढ़े, एम्स में मनोचिकित्सक करेंगे मंथन

विशेष संवाददाता September 04 2022 32205

कोरोना वायरस का असर लोगों की शारीरिक और मेंटल हेल्थ दोनों पर पड़ा है। वहीं मनोरोग समेत अन्य समस्याओं

कोरोना संक्रमण अंतिम दौर में, 24 घंटे में सिर्फ 2,503 नए मरीज़ मिले

कोरोना संक्रमण अंतिम दौर में, 24 घंटे में सिर्फ 2,503 नए मरीज़ मिले

एस. के. राणा March 15 2022 29773

देश में कोरोना के मामलों को लेकर बड़ी राहत देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 2,503

यूपी में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

यूपी में एक करोड़ पशुओं को लगी वैक्सीन

आरती तिवारी October 17 2022 29078

लम्पी के खिलाफ टीकाकरण में उत्तर प्रदेश एक करोड़ से ज्यादा पशुओं को फ्री-वैक्सीन लगाकर देश में नंबर

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

कानपुर में डेंगू बेकाबू, हाईकोर्ट ने डेंगू पर नियंत्रण के प्रयासों को बताया नाकाफी

श्वेता सिंह November 11 2022 22919

कानपुर में डेंगू बेकाबू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उर्सला अस्पताल में 91 सैम्प

Login Panel