देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मीरा कपूर ने सर्दियों में कुदरती तरीके से अच्छी सेहत बनाये रखने पर जागरूकता फैलाई।

अपने रूटीन का पूरी तरह ध्यान रखने वाले माइंडसेट के साथ मीरा अच्छी सेहत को बढ़ावा देने वाली दिनचर्या का पालन करती हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 09 2020 Updated: January 23 2021 04:18
0 22435
मीरा कपूर ने सर्दियों में कुदरती तरीके से अच्छी सेहत बनाये रखने पर जागरूकता फैलाई। मीरा कपूर

 मुंबई। शानदार पर्सनैलिटी और दिव्य आभा के लिए मशहूर मीरा कपूर ने अपने कुदरती आकर्षण और शख्सिसत से लोगों के दिल को जीत लिया है। वह अपनी चमकदार सेल्फी और अच्छे विचारों से हमें जोड़े रहती है। फैशन आइकन होने के नाते मीरा अपनी फिटनेस रूटीन से हमें प्रोत्साहित करती रहती हैं। मीरा ने हमेशा यह खुलकर कहा है अच्छी सेहत किस तरह उनकी प्राथमिकता है, जिससे उन्हें लगातार बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। अब वह अपने ज्ञान की गहराई को बढ़ाने के लिए आयुर्वेद का भी कोर्स कर रही हैं। अपने रूटीन का पूरी तरह ध्यान रखने वाले माइंडसेट के साथ मीरा अच्छी सेहत को बढ़ावा देने वाली दिनचर्या का पालन करती हैं। अपनी सेहत के प्रति उनकी चिंता उनके भोजन में भी दिखाई देती है।

मीरा उन व्यक्तियों में से एक हैं, जो अच्छी सेहत बरकरार रखने के लिए सदियों से चली आ रही भारतीय स्वास्थ्यवर्धक परंपराओं का पालन करने में विश्वास रखती हैं। मीरा ने अच्छी सेहत के लिए हमेशा पारंपारिक नुस्खों को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल किया है। चाहे हलासन करना हो या हेल्दी फूड टिप्स करनी हो, वह हमेशा आगे रही है। वह त्वचा की देखभाल  के लिए  जैविक टिप्स भी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हमेशा अपने टिप्स से हमें हमेशा हैरत में डाला है। अपने सर्दियों के दिनचर्या के बारे में स्टार मीरा कपूर सामान्य टिप्स भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं और लोगों को बताती हैं कि किस तरह वह सामान्य तरीकों से सर्दियों में अपनी त्वचा को चुस्त-दुरुस्त रखती हैं। वह अपनी मां के नुस्खों से प्रेरणा लेती हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने कहा किस तरह भरोसेमंद विक्स वैपोरब गर्म पानी में मिलाकर स्टीम लेने से उन्हें सर्दी और खांसी के लक्षणों से छुटकारा मिला। इसके साथ ही वह माताओं को भी प्रोत्साहित करती रहती हैं कि किस तरह वह इन सर्दियों में वह अपने परिवार की सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखने और उनकी श्वसन प्रणाली को ठीक रखने के लिए अपने परिवार के सदस्यों की दिनचर्या में आंवला जूस, गर्म हल्दी दूध और कसरत को शामिल करें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

आरती तिवारी August 21 2022 43921

यूं तो हम में से ज्यादातर लोग दूध और चीनी से तैयार की गई चाय के शौकीन होते है। लेकिन ज्यादातर हेल्थ

कोविशील्ड ट्रेडमार्क विवाद में क्युटिस बायोटेक की याचिका ख़ारिज, सीरम को मिली राहत।

कोविशील्ड ट्रेडमार्क विवाद में क्युटिस बायोटेक की याचिका ख़ारिज, सीरम को मिली राहत।

हे.जा.स. January 31 2021 31693

सीरम के वकील हितेश जैन ने कहा कि कोर्ट ने उनकी दलील पर क्यूटिस-बायोटेक की याचिका खारिज कर दी। क्यूटि

 बजाज शुगर मिल में "श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान" शिविर आयोजित 

बजाज शुगर मिल में "श्रमिक स्वास्थ्य सम्मान" शिविर आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 1218

शिविर में श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा श्रमिकों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य परीक्ष

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

डॉक्टरों के व्यवहार से शर्मसार हुई मानवता

आरती तिवारी July 03 2023 27030

भपटियाही थाना क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत से लोगों के द्वारा अस्पताल पहुचाएं एक विक्षिप्त म

प्रदेश में खुलेंगे 11 मेडिकल यूनिवर्सिटी, 15 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

प्रदेश में खुलेंगे 11 मेडिकल यूनिवर्सिटी, 15 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 11 2023 24914

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 171 प्रोजेक्ट पर हस्ता

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

लेख विभाग February 06 2023 36513

शहद उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों का

केंद्र ने चिकित्सकों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए लांच नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स 

केंद्र ने चिकित्सकों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ के लिए लांच नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स 

एस. के. राणा May 19 2022 33227

अस्पतालों के इमरजेंसी डिपार्टमेंट और एम्बुलेंस सेवाओं में काम कर रहे डाक्टरों, नर्सों और पेरामेडिकल

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

गोरखपुर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

श्वेता सिंह September 28 2022 28025

चिकित्सकों ने अपील की है कि घरों की छत पर कबाड़ में पानी जमा ना होने दें। कहीं भी साफ पानी इकट्ठा ना

जल्द पूरा होगा हिमाचल की पहली दवा परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य

जल्द पूरा होगा हिमाचल की पहली दवा परीक्षण प्रयोगशाला का कार्य

हे.जा.स. April 29 2023 28951

हिमाचलप्रदेश में अभी तक कोई भी दवा परीक्षण प्रयोगशाला नहीं है जिसके चलते दवाओं के परीक्षण के लिए दूस

भारत की कफ सिरप कंपनी के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट

भारत की कफ सिरप कंपनी के खिलाफ डब्ल्यूएचओ ने जारी किया अलर्ट

विशेष संवाददाता October 06 2022 37277

WHO ने अपनी मेडिकल प्रोडक्ट रिपोर्ट में कहा है कि प्रयोगशाला में हुई जांच के दौरान मेडेन फार्मास्यूट

Login Panel