देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना पर काबू, अब डेंगू हो रहा बेकाबू!

राजधानी में डेंगू के मामलों में फिर से तेजी आई है। दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में अब तक डेंगू के 20 मामले सामने आए हैं।

आरती तिवारी
August 24 2022 Updated: August 24 2022 14:38
0 25762
कोरोना पर काबू, अब डेंगू हो रहा बेकाबू! दिल्ली में भर्ती ड़ेंगू के मरीज़

नयी दिल्ली।  राजधानी  में डेंगू के मामलों में फिर से तेजी आई है। दिल्ली नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में अब तक डेंगू के 20 मामले सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में इस साल डेंगू के कुल मामलों की संख्या 189 पहुंच गई है। राहत की बात ये है कि डेंगू से इस साल अब तक किसी की मौत नहीं हुई है। इससे पहले दिल्ली में पिछले साल डेंगू के 9613 मामले सामने आए थे। वहीं 13 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में पिछले साल की तुलना अभी तक की स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है।


बता दें कि इस साल 20 जुलाई तक दिल्ली (Delhi) में डेंगू के 169 मामलों की पु्ष्टि की गई थी। दिल्ली नगर निगम के 12 जोन में डेंगू के इतने मामले सामने आए हैं। दिल्ली में डेंगू (Dengue ) के रोकथाम के लिए 200 हॉट स्पॉट (hot spot) चिन्हित किए गए हैं। नगर निगम का दावा है कि जहां मच्छर मिल रहे हैं वहां पर छिड़ाकाव किए जा रहे हैं।


पिछले साल डेंगू ने कई साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, इस साल कुल 9613 मामले दर्ज किए गए थे और 23 लोगों की डेंगू से जान चली गई थी। इस साल अभी तक डेंगू से किसी की जान नहीं गई है, लेकिन डेंगू के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। इसलिए पिछले साल से लोगों को सबक लेने की जरूरत है।

जानिए डेंगू के लक्षण - Know symptoms of dengue

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द, थकान, मितली, उल्टी, त्वचा पर लाल चकत्ते (skin rash) और भूख ना लगने जैसे लक्षणों से होती है। कई दिनों के बाद, आमतौर पर 3-7 दिनों के बाद मरीज में गंभीर डेंगू के लक्षण आ सकते हैं। जैसे कि पेट में तेज दर्द, तेजी से सांस लेना, लगातार उल्टी, उल्टी में खून आना, पेशाब में खून आना (blood in urine), बॉडी में लिक्विड जम जाना, मसूड़ों और नाक से खून बहना, लिवर में दिक्कत, प्लेटलेट काउंट का तेजी से गिरना और सुस्ती, बेचैनी महसूस होना. ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करने जरूरत पड़ती है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30457

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बनायें गुड़ मेथी के लड्डू।

लेख विभाग November 17 2021 31566

गुड़ मेथी के लड्डू ना सिर्फ स्वाद में गजब होते हैं बल्कि इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ सर्दी भी कम लगत

लखनऊ में भी पाँव पसार रहा कोरोना, छात्र हो रहे शिकार

लखनऊ में भी पाँव पसार रहा कोरोना, छात्र हो रहे शिकार

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2022 28729

इससे पहले लामाटीनियर की दो छात्राएं संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं। कैथेड्रल और डीपीएस के छात्र भी स

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों ने चिंता बढ़ायी, लोग चौथी लहर को लेकर आशंकित

एस. के. राणा April 28 2022 24583

देश में सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 16,980 हो गई जो कि आने वाले समय के लिए खतरे की घंटी है। महा

एंडोक्राइन सिस्टम और उससे जुड़ी  बीमारियाँ।

एंडोक्राइन सिस्टम और उससे जुड़ी बीमारियाँ।

लेख विभाग September 28 2021 33491

डायबिटीज और थायराइड डिजीज, ग्रोथ डिसऑर्डर, सेक्सुअल डिसफंक्शन के साथ हाॅर्मोन संबंधी बीमारी के होने

देखिये अलग-अलग राज्यों के टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची

देखिये अलग-अलग राज्यों के टॉप मेडिकल कॉलेजों की सूची

हे.जा.स. July 31 2022 34455

नीट रिजल्ट से पहले बहुत से छात्रों के मन में सवाल होगा कि उसे अपने राज्य या देश के किन बेस्ट मेडिकल

देश में ढलान पर कोरोना संक्रमण, 1 लाख 49 हज़ार नए मामले और 1072 मरीजों की मौत

देश में ढलान पर कोरोना संक्रमण, 1 लाख 49 हज़ार नए मामले और 1072 मरीजों की मौत

एस. के. राणा February 04 2022 24358

बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच

विश्व पोषण दिवस: सही खाएं, स्वस्थ रहें

विश्व पोषण दिवस: सही खाएं, स्वस्थ रहें

आयशा खातून May 28 2022 66234

गतिविधि कोई भी हो बिना ऊर्जा के सम्भव नहीं होती है। शारीरिक गतिविधियों के ऊर्जा का स्रोत स्वच्छ, रुच

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

एस. के. राणा November 06 2022 28980

दिवाली से 5 दिन बाद जब इसी तरह का सवाल पूछा गया था, तब 70 फीसदी प्रतिभागियों ने शिकायत की थी कि उनके

योग गुरु रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई।

योग गुरु रामदेव के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई।

हे.जा.स. July 26 2021 26162

डॉक्टरों के संघों ने आरोप लगाया है कि रामदेव बड़े पैमाने पर जनता को गुमराह कर रहे थे। वे गलत तरीके स

Login Panel