देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता 27 सप्ताह का गर्भ समाप्त करवा सकेगी: कोर्ट

अदालत ने नाबालिग पीड़िता द्वारा झेले गए मनोवैज्ञानिक आघात मानसिक और शारीरिक पीड़ा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने लड़की की मां द्वारा दायर याचिका पर यह आदेश जारी किया। मां ने गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति मांगते हुए कहा था कि इसे जारी रखने से उनकी बेटी को और अधिक मानसिक पीड़ा होगी। कोर्ट ने मां के इस पक्ष को स्वीकार करते हुए कि वे गर्भावस्था को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 24 2026 Updated: October 24 2026 23:29
0 35
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता 27 सप्ताह का गर्भ समाप्त करवा सकेगी: कोर्ट Image of Minor Rape Survivor Girl

 नयी दिल्ली। भारत में गर्भावस्था समाप्त करने के लिए सामान्य कानूनी सीमा 24 सप्ताह तक है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में अदालतें विशेष मामलों पर विचार कर सकती हैं। इस मामले में पीड़िता नाबालिग थी, गर्भ यौन उत्पीड़न से जुड़ा था और मेडिकल बोर्ड ने गर्भ समाप्त करने की सिफारिश की थी। अदालत ने लड़की की इच्छा उसकी मानसिक स्थिति और मेडिकल बोर्ड की राय को ध्यान में रखते हुए अनुमति दी। केरल उच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न की शिकार नाबालिग लड़की 27 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की अनुमति दे दी है। अदालत ने नाबालिग पीड़िता द्वारा झेले गए मनोवैज्ञानिक आघात मानसिक और शारीरिक पीड़ा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

कोर्ट ने मां के पक्ष को स्वीकार करते हुए कि वे गर्भावस्था को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। यह फैसला गर्भावस्था के एक एडवांस स्टेज में आया है, जहां गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए मौजूद कानूनी ढांचे के तहत चिकित्सीय मूल्यांकन और न्यायिक विचार की आवश्यकता होती है। कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड ने लड़की की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपी। बोर्ड ने जांच के बाद कहा गर्भावस्था को समाप्त किया जा सकता है। मेडिकल रिपोर्ट और मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (एमटीपी) एक्ट के प्रावधानों पर विचार के बाद कोर्ट ने इस प्रक्रिया के लिए अनुमति दे दी। हाईकोर्ट ने विशेष सुरक्षा उपाय तय किए ताकि  सुनिश्चित रुप से गर्भावस्था को समाप्त करने की प्रक्रिया आवश्यक चिकित्सीय देखभाल और सहमति के साथ पूरी की जाए।

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह बिना देरी के सभी चिकित्सीय इंतजाम करे, ताकि यह प्रक्रिया उचित मेडिकल सपोर्ट से पूरी की जा सके।  कोर्ट ने इस संभावना पर ध्यान दिया कि प्रक्रिया के दौरान बच्चा जीवित पैदा हो सकता है। कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि ऐसी स्थिति में नवजात शिशु को जरूरी नवजात देखभाल और विशेष चिकित्सीय उपचार मिलना सुनिश्चित किया जाए।

 मामला कठिन कानूनी और चिकित्सीय सवालों को सामने लाता है जो तब पैदा होते हैं जब यौन उत्पीड़न की शिकार कोई नाबालिग लड़की गर्भावस्था के एडवांस स्टेज में उसे समाप्त करने की मांग करती है। कोर्ट के निर्देशों में राज्य सरकार की यह जिम्मेदारी भी तय की कि इस प्रक्रिया में कोई देरी न हो और पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उचित चिकित्सीय देखभाल उपलब्ध रहे।

फैसले की मुख्य बातें
पीड़िता की उम्र: 16 वर्ष।
गर्भावस्था: 27 सप्ताह।
याचिका किसने दायर की: लड़की की मां ने।
याचिका का कारण: मां ने अदालत को बताया कि गर्भ जारी रहने से उनकी बेटी को गंभीर मानसिक परेशानी और आघात हो रहा है।
मेडिकल बोर्ड की राय: अदालत के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड ने गर्भ समाप्त करने की सिफारिश की थी।
अदालत का आदेश: न्यायमूर्ति हरिशंकर ने गर्भ समाप्त करने की अनुमति दी और राज्य सरकार को बिना देरी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है: सीएम सिंह

बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है: सीएम सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2026 539

कार्यक्रम का उद्देश्य औषधि विज्ञान एवं नवीन औषधि खोज की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

श्वेता सिंह October 04 2022 31976

इस शिविर में राजधानी के चार बड़े डॉक्टरों ने लोगों का हेल्थ चेकअप किया। मेडिकल कैम्प में आए लखनऊ के

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

डेंगू बुखार से हो जाएं सावधान

लेख विभाग July 29 2023 50837

बाढ़ और बारिश के बाद अक्सर डेंगू, डायरिया के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है। वहीं एक बार फिर से

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी November 06 2022 29122

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर व

केंद्र सरकार घर घर लगवाएगी कोरोनारोधी टीका।

केंद्र सरकार घर घर लगवाएगी कोरोनारोधी टीका।

एस. के. राणा October 28 2021 32311

'हर घर दस्तक' मुहिम के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाएंगे। इस दौरान दूसरे डोज से वं

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और  निवारक साबित हो सकती है: शोध

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और निवारक साबित हो सकती है: शोध

हे.जा.स. February 08 2022 36626

रक्त को पतला करने वाली किफायती दवा हेपरिन को अगर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज लेते हैं तो उनके फेफड

अस्पताल की लापरवाही से गई मरीज की जान !

अस्पताल की लापरवाही से गई मरीज की जान !

विशेष संवाददाता April 05 2023 23926

इस दौरान डॉक्टर और स्टॉफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने मामले को

फिर बढ़े कोरोना के मरीज, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यों के साथ बैठक

फिर बढ़े कोरोना के मरीज, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यों के साथ बैठक

एस. के. राणा March 28 2023 21381

कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण आज शाम को COVID-19 की तैयारियो

7 को 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन

7 को 100 स्थानों पर योग को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन

विशेष संवाददाता April 06 2022 22914

योग को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने तय किया है कि वह 100 दिनों तक, 100 संगठनों द्वारा, 100 स्थान

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

AIIMS में सभी मरीजों को बनवानी होगी ABHA ID, OPD में मिलेगी ये सुविधा

विशेष संवाददाता October 03 2022 34836

इसमें मरीज को खुद ही विभाग, डॉक्टर व अन्य का चयन करना होता है, जिसके आधार पर उसे कमरा नंबर की जानकार

Login Panel