देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आईएमए के वार्षिक समारोह में 90 चिकित्सक सम्मानित

तत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रमों विशेषज्ञ व्याख्यानों और कार्यशालाओं के माध्यम से चिकित्सकों के ज्ञान एवं कौशल संवर्धन पर ध्यान दिया। ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों कैंसर एवं अन्य रोगों के प्रति जागरूकता सीपीआर प्रशिक्षण रक्तदान और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों के माध्यम से समाज तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जानकारी की पहुँच बढ़ाने का प्रयास किया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 24 2026 Updated: October 24 2026 23:51
0 0
आईएमए के वार्षिक समारोह में 90 चिकित्सक सम्मानित Dr Neeraj Bora Dr. Shweta Srivastava and Keshv Prashad Marya

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसो लखनऊ शाखा के वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन आईएमए भवन रिवर बैंक कॉलोनी में किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर के विधायक एवं आईएमए लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जनरल बॉडी मीटिंग से हुई। इसके पश्चात सम्मान समारोह में चिकित्सा सेवा संगठनात्मक सहयोग एवं सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए लगभग 90 चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा शिक्षा जनसेवा और चिकित्सकों के स्वास्थ्य पर रहा विशेष ध्यान आईएमए लखनऊ की मानद सचिव

डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने वर्षभर की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया इस सत्र में सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रमों विशेषज्ञ व्याख्यानों और कार्यशालाओं के माध्यम से चिकित्सकों के ज्ञान एवं कौशल संवर्धन पर ध्यान दिया। ग्रामीण स्वास्थ्य शिविरों कैंसर एवं अन्य रोगों के प्रति जागरूकता सीपीआर प्रशिक्षण रक्तदान और सामुदायिक स्वास्थ्य गतिविधियों के माध्यम से समाज तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जानकारी की पहुँच बढ़ाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया 22 एवं 23 अगस्त-26 को लखनऊ में आईएमए उत्तर प्रदेश की तृतीय स्टेट वर्किंग कमेटी बैठक का आयोजन इस सत्र की प्रमुख उपलब्धियों में रहा। इस आयोजन ने प्रदेशभर के चिकित्सकों को संगठनात्मक विषयों पर चर्चा और शैक्षणिक संवाद का अवसर दिया।

डॉ. नीरज बोरा ने आईएमए लखनऊ से अपने जुड़ाव का उल्लेख करते हुए संगठन की शैक्षणिक, सामाजिक एवं सदस्य कल्याण की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की एकजुटता, निरंतर सीखने की भावना और समाज के प्रति संवेदनशीलता संगठन की ताकत हैं। उन्होंने अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना, मानद सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव एवं उनकी टीम को बधाई दी।

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाज में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संवेदनशील और समर्पित चिकित्सा सेवा स्वस्थ समाज का आधार है। उन्होंने जनस्वास्थ्य जागरूकता एवं जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने में चिकित्सक संगठनों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया और सम्मानित चिकित्सकों को शुभकामनाएँ दीं।


आठ चिकित्सकों को मिले विशेष पुरस्कार

डॉ. अर्चिका गुप्ता: डॉ. मनोरमा अग्रवाल डायमंड जुबली सिल्वर मेडल। डॉ. नीरज टंडन: कैंसर के क्षेत्र में कार्य के लिए श्री हुकुम चंद जैन मेमोरियल अवॉर्ड। डॉ. राकेश श्रीवास्तव: प्रबोध कुमार मजूमदार मेमोरियल बेस्ट जनरल मेडिकल प्रैक्टिशनर अवॉर्ड। डॉ. संजय श्रीवास्तव: डॉ. एच. एन. शिवपुरी अवॉर्ड। डॉ. सीमा मेहरोत्रा: डॉ.पीके. मिश्रा एवं डॉ. एन. सी. मिश्रा आउटस्टैंडिंग मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड। डॉ. शिप्रा नाथ: नीरा नर्सिंग होम बेस्ट आईएमए मेंबर ऑफ द ईयर अवॉर्ड। डॉ. सुधा सिंह: डॉ. एच. सी. रॉय पैथोलॉजिस्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड। डॉ. वंदना सोलंकी: त्रिवेणी देवी राम सहाय मेमोरियल बेस्ट रिसर्च वर्कर्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डांडिया से सजी शाम

सम्मान समारोह के बाद सदस्य चिकित्सकों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। डांडिया एवं गरबा में भी चिकित्सकों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में लगभग 250 चिकित्सकों एवं उनके परिजनों की सहभागिता रही।आईएमए लखनऊ के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार अस्थाना ने कहा कि वार्षिक समारोह चिकित्सक परिवार को एक साथ मिलने और आपसी संबंधों को मजबूत बनाने का अवसर देता है। उन्होंने माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ. नीरज बोरा का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और उनके परिवारों को धन्यवाद दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

आरती तिवारी December 20 2022 39564

एएमयू के हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज में लीच थेरेपी से इलाज के साथ जोंक की पैदावार भी होगी। अधिक प

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

वर्ल्ड हार्ट डे पर इंदौर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश जैन ने बताई ये बात

विशेष संवाददाता September 29 2022 36544

उन्होंने कहा कि गत वर्षों में यह देखने में आया है कि ऊपरी तौर से स्वस्थ नौजवानों, खासतौर पर कीर्ति प

वायरल वीडियो: सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने की पार्टी, केक काट कर चली बेल्टें

वायरल वीडियो: सिविल अस्पताल में कर्मचारियों ने की पार्टी, केक काट कर चली बेल्टें

रंजीव ठाकुर August 08 2022 29728

सिविल अस्पताल का एक वीडियो सोशल मिड़िया पर बहुत वायरल है जिसमे रात में कर्मचारी जन्मदिन की पार्टी मना

वैश्विक महामारी व स्वास्थ्य संकट के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य शवैश्विक प्रक्रिया

वैश्विक महामारी व स्वास्थ्य संकट के रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य शवैश्विक प्रक्रिया

हे.जा.स. December 03 2021 33803

यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के प्रमुख टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने ऐसेम्बली के निर्णय को आशाजनक बताते हुए

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

श्वेता सिंह November 15 2022 32002

यह मिश्रण स्किन को एक्सफॉलिएट करने के साथ-साथ उसे नमी भी देगा जिससे स्किन निखरी हुई और सॉफ्ट दिखायी

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

लेख विभाग May 19 2021 32474

इस डिवाइस के जरिए डॉक्टर, नर्स या किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर को यह पता करने में मदद करती है कि किसी व्

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

चेहरे पर अनचाहे बाल के कारण और उनको हटाने की स्थायी और अस्थायी विधियाँ।

सौंदर्या राय October 08 2021 35177

महिलाओं में जंक फूड खाने से शरीर में हार्मोन में असंतुलन पैदा होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरे पर अन

दुनिया की 25 फ़ीसदी महिलाएं अपने जीवनसाथी के हिंसा का शिकार

दुनिया की 25 फ़ीसदी महिलाएं अपने जीवनसाथी के हिंसा का शिकार

हे.जा.स. February 18 2022 41530

दुनिया में हर चार में से कम से कम एक महिला ने अपने जीवन में पार्टनर से हिंसा का अनुभव किया है। इस बा

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

कोरोना जांच में उत्तर प्रदेश सबसे आगे | 

हे.जा.स. January 09 2021 21591

अब सरकारी क्षेत्र की 260 लैब काम कर रही हैं, जबकि निजी क्षेत्र में 138 लैब काम कर रही हैं। इनमें आरट

कोविड-19: संक्रमण कम मौतें ज़्यादा।

कोविड-19: संक्रमण कम मौतें ज़्यादा।

एस. के. राणा July 13 2021 26891

देश में 118 दिन बाद संक्रमण के सबसे कम 31,443 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़

Login Panel