देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम  

नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन अध्यक्ष शिव कुमार मुद्गल ने अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य निपिन कलाल ने आयोजन सह-अध्यक्ष तथा एसोसिएट प्रोफेसर रंजना वर्मा ने आयोजन सह-सचिव की जिम्मेदारी निभाई। नरसिंह वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 10 2026 Updated: October 10 2026 11:03
0 126
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम   Diabetes Awareness Program by Lohiya Institute Lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन (यूपीडीए) ने यूपी डायकॉन-26 के तहत 9 अक्टूबर को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) में मधुमेह जागरूकता एवं शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। संस्थान के शैक्षणिक ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग विद्यार्थियों को मधुमेह की रोकथाम, शुरुआती पहचान, उपचार प्रबंधन और मरीजों की देखभाल के प्रति जागरूक करना था। इसके बाद उजरियांव स्थित संस्थान के नगरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में स्थानीय लोगों के लिए भी जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह वर्मा, अध्यक्ष निर्वाचित नानक सरन और यूपी डायकॉन-2026 के आयोजन सचिव अभिषेक अरुण शामिल हुए।

संस्थान के निदेशक सीएम सिंह के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में डीन राजन भटनागर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक विक्रम सिंह और कार्यकारी कुलसचिव सुब्रत चंद्र सह-संरक्षक के रूप में शामिल रहे। नर्सिंग महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन अध्यक्ष शिव कुमार मुद्गल ने अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के उप प्राचार्य निपिन कलाल ने आयोजन सह-अध्यक्ष तथा एसोसिएट प्रोफेसर रंजना वर्मा ने आयोजन सह-सचिव की जिम्मेदारी निभाई। नरसिंह वर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। संस्थान के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं सहायक चिकित्सा अधीक्षक शिवम वर्मा ने नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए मधुमेह से संबंधित आवश्यक जानकारी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मधुमेह के प्रबंधन, मरीजों को बीमारी के प्रति जागरूक करने और उनकी देखभाल में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इसके बाद उजरियांव स्थित नगरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित जनजागरूकता सत्र में शिवम वर्मा केंद्र प्रभारी रश्मि कुमारी मिली सेंगर और सामुदायिक चिकित्सा विभाग के सहायक प्रो शिखर सिंह ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को मधुमेह के जोखिम कारकों, शुरुआती लक्षणों और रक्त में ग्लूकोज की नियमित जांच के महत्व की जानकारी दी गई।विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय रहते बीमारी की पहचान और उचित उपचार से मधुमेह के कारण होने वाली जटिलताओं से बचाव में मदद मिल सकती है।यूपीडीए की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों और आम लोगों के बीच मधुमेह संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा प्रदेश में बीमारी की रोकथाम और बेहतर देखभाल को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

सेहत के लिए चमत्कारी है मुनक्का

आरती तिवारी November 25 2022 33347

मुनक्का में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। ये पेट में गैस, सूजन, पेट फूलना, कब्ज और अपच जैसी कई सम

फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए राउंड में जरूर करें दवा का सेवन 

फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए राउंड में जरूर करें दवा का सेवन 

हुज़ैफ़ा अबरार February 19 2022 73380

फाइलेरिया व्यक्ति को आजीवन अपंग बना देता है | इसलिए इससे बचाव ही इसका सही इलाज है | फाइलेरिया ग्रसित

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32904

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

लंपी वायरस से बचाव के लिए लगे अब तक 3.87 लाख टीके

लंपी वायरस से बचाव के लिए लगे अब तक 3.87 लाख टीके

विशेष संवाददाता November 25 2022 27184

लंपी वायरस से बचाव के लिए ग्वालियर एवं चम्बल संभाग में गोवंश को अभी तक 3 लाख 87 हजार 193 टीके लगाए ज

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में मान्यता दी जाए: एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को प्रदेश में मान्यता दी जाए: एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया

हुज़ैफ़ा अबरार July 06 2021 36238

प्रस्ताव के अनुसार एक्यूपंचर चिकित्सा पद्धति को केंद्र सरकार केे अनुरूप प्रदेश में भी मान्यता दी जाए

अस्पतालों में बढ़े H3N2 वायरस के 30 से 40 फीसदी केस

अस्पतालों में बढ़े H3N2 वायरस के 30 से 40 फीसदी केस

आरती तिवारी March 11 2023 32591

यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण की दर भले ही नियंत्रण में हो लेकिन वायरल फीवर का अटैक कम नहीं हो रहा।

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत

admin June 10 2023 30683

परिजनों का आरोप है कि सही समय पर मासूम को इलाजना मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने हॉस

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आयुर्वेदिक दवाओं के निर्माण का बड़ा केंद्र बनेगा गोरखपुर

आनंद सिंह April 14 2022 34841

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय और वैद्यनाथ आयुर्वेद के बीच हुआ करार, आयुर्वेद के क्षेत्र में अनुसंधान

मीरा कपूर ने सर्दियों में कुदरती तरीके से अच्छी सेहत बनाये रखने पर जागरूकता फैलाई।

मीरा कपूर ने सर्दियों में कुदरती तरीके से अच्छी सेहत बनाये रखने पर जागरूकता फैलाई।

हुज़ैफ़ा अबरार December 09 2020 22365

अपने रूटीन का पूरी तरह ध्यान रखने वाले माइंडसेट के साथ मीरा अच्छी सेहत को बढ़ावा देने वाली दिनचर्या

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

एम्स गोरखपुर में शुरू हुआ मालीक्यूलर बायोलाजी लैब

आनंद सिंह March 31 2022 32802

इस लैब के जरिये रोग शुरू होने के दो साल पहले ही पता चल सकेगा। जैसे किसी को दो साल बाद कैंसर होने वाल

Login Panel