देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

गले के संक्रमण की न करें अनदेखी।

कई बार गले के इंफेक्शन (Throat Infection) का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्टिरीयल इंफेक्शन की वजह से होता है। कई बार गले के इंफेक्शन (Throat Infection) का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्टिरीयल इंफेक्शन की वजह से होता है।

लेख विभाग
January 08 2021 Updated: January 14 2021 18:41
0 26618
गले के संक्रमण की न करें अनदेखी। प्रतीकात्मक फोटो

-Dr.Ruby Raj Sinha

Homeopathy

जब भी गले में इन्फेक्शन हो उसे कभी भी इग्नोर न करें। मौसम में बदलाव की वजह से गले के इंफेक्शन (Throat Infection) की समस्या बहुत आम होती है। गले में तकलीफ की समस्या कई तरह की होती है। कई बार गले के इंफेक्शन (Throat Infection) का कारण मौसम में बदलाव होता है तो कई बार धूम्रपान और बैक्टिरीयल इंफेक्शन की वजह से होता है। 

संक्रमण की वजह से गले में तकलीफ जब होती है तो उसका इलाज करना बहुत जरूरी हो जाता है। गले में तकलीफ होने पर गले में दर्द होता है। गले में तकलीफ होने पर गले में खराश होने लगती है। आइए जानते हैं गले में तकलीफ, गले में खराश को ठीक करने के बारे में विस्तार से जानें।

लहसुन चबाएं

लहसुन बहुत ही गुणकारी होता है। किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में लहसुन अहम रोल निभा सकता है। लहसुन में ऐलीसिन नामक खास तत्व मौजूद होता है, जो इंफेक्शन पैदा करने वाले जीवाणुओं को मार देता है।

गरम पानी और नमक से गरारा

गले की खराश से कई बार हमारी सांस की झिल्लियों की कोशिकाओ में सूजन आ जाती है, जिस कारण गले में दर्द भी होने लगता है। गले की इस सूजन को कम करने में नमक काफी सहायक होता है। अगर आपको कभी भी गले में सूजन या दर्द की महसूस हो तो एक गिलास गरम पानी में नमक मिलाकर गरारा करें।

अदरक का इस्तेमाल

चाहे पेट की समस्या हो या गले की, अदरक इन समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर भूमिका निभाता है। अदरक में ऐंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की सूजन व दर्द को दूर करता है। इसलिए अदरक का सेवन किसी न किसी रूप में करकर इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

मुलेठी चबाएं

मुलेठी को चबाने से गले की समस्याओ से राहत मिलती है। मौसम परिवर्तन के कारण गले में दर्द या खराश की समस्या से निजात के लिए मुलेठी का चूर्ण मुंह में रखकर चूसने से आपको काफी आराम मिलेगा।

लौंग खाएं

लौंग ऐंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। जब भी आपको गले की खराश महसूस हो, लौंग चबाएं,आपको फायदा मिलेगा।
गले में तकलीफ होने पर हल्दी और दूध का उपयोग
अगर आपके गले में तकलीफ हो गयी है तो आपको दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए। गले में खराश की मुख्य वजह इंफेक्शन होता है। हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं जो इंफेक्शन को दूर करने का काम करते हैं। रात में सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी और थोडी से काली मिर्च मिलाकर पीने से गले में तकलीफ की समस्या ठीक हो जाती है।

गले में दर्द होने पर भाप लेना फायदेमंद

गले में किसी प्रकार का इंफेक्शन होने पर दर्द और भारीपन आ जाता है। अगर गले में दर्द होता है तो आपको भाप लेना चाहिए। भाप लेने से गले का दर्द ठीक होता ही साथ में इंफेक्शन की समस्या ठीक होती है।

सेब के सिरके से गले के संक्रमण का घरेलू उपचार  

• गरम पानी में 2 चम्मच सेब के सिरके को डाल कर पिएँ। सेब के सिरके में मौजूद अम्लीय गुण गले में स्थित बैक्टिरीया को मार देते हैं।
• एक कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर गरारा करें।

तुलसी के सेवन से गला के रोग का इलाज

दो गिलास पानी में 5-7 तुलसी की पत्तियाँ, और 4-5 काली मिर्च मिलाकर काढ़ा बना लें। दिन में दो बार इस काढ़े का सेवन करें। तुलसी का प्रयोग गले में दर्द के लिए घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है।
          

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

हे.जा.स. January 28 2022 32869

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी ह

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

परंपरा की जड़ों से जुड़े: आयुर्वेद और बादाम से सुबहों को बनाए और भी खास: डा मधुमिता कृष्णन

हुज़ैफ़ा अबरार September 20 2025 10943

कैलिफ़ोर्निया के बादाम एक प्राकृतिक, संपूर्ण और उच्च गुणवत्ता वाला आहार हैं। अल्मंड बोर्ड ऑफ कैलिफ़ो

Association of ultra-processed food consumption with colorectal cancer risk among men and women: results from three prospective US cohort studies

Association of ultra-processed food consumption with colorectal cancer risk among men and women: results from three prospective US cohort studies

British Medical Journal February 09 2023 41697

In the three large prospective cohorts, high consumption of total ultra-processed foods in men and c

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

पटना में डेंगू के 24 घंटों में मिले 11 मामले

विशेष संवाददाता September 04 2022 29662

शहर में एक ही दिन में 11 नये मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को मिले मरीजों को म

मेरठ में दो कोरोना और डेंगू का एक मरीज मिला

मेरठ में दो कोरोना और डेंगू का एक मरीज मिला

अबुज़र शेख़ October 25 2022 27812

इस सीजन में अब तक डेंगू के 55 मरीज मिल चुके हैं। 45 ठीक हो गए हैं। 591 लोगों की जांच में दो लोगों को

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

आरती तिवारी September 14 2022 29568

स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा को हाईटेक करने की तैयारी में है। इसके लिए जिले क

फिर बढ़े ओमिक्रोन संक्रमण के मामले, कोरोना के सक्रिय मामले घटे।

फिर बढ़े ओमिक्रोन संक्रमण के मामले, कोरोना के सक्रिय मामले घटे।

एस. के. राणा December 28 2021 33328

पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 6,358 नए मामले सामने आए हैं, 293 लोगों की जान गई है जबकि 6,450 लोग इ

एमबीजे हॉस्पिटल का चेयरमैन अलका सिंह ने किया शुभारंभ

एमबीजे हॉस्पिटल का चेयरमैन अलका सिंह ने किया शुभारंभ

आरती तिवारी June 30 2023 30781

भव्य एमबीजे कल्याण हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन अलका सिंह ने फीता

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24216

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

COVID-19 के 28,903 नए मामले आए सामने।  

COVID-19 के 28,903 नए मामले आए सामने।  

रंजीव ठाकुर March 18 2021 21760

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,92,49,784

Login Panel