देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

प्राकृतिक सुंदरता के साथ बहुत काम की औषधि है गेंदे के फूल।

यह शरीर में जमा सभी विषैले तत्वों को हटाकर शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है. इसके साथ ही पाचन तंत्र को लाभ पहुँचाने के साथ -साथ जलन और सूजन को कम करने में भी मदद करता है.

लेख विभाग
January 02 2021 Updated: January 14 2021 04:40
0 29590
प्राकृतिक सुंदरता के साथ बहुत काम की औषधि है गेंदे के फूल। फोटो गेंदे के फूल
- Dr.Ruby Raj Sinha, Homeopathic Physician
Pranic Healer, Apple Homeopathy
गेंदा बहुत ही उपयोगी एवं आसानी से उगाया जाने वाला फूलों का पौधा है. यह मुख्य रूप से सजावटी फसल है. गेंदे के ताजे खूबसूरत पीले, लाल और नारंगी फूल किसी का भी मन मोह सकते हैं. गेंदे के फूल आसानी से उगते हैं, इसलिए हर जगह मिल जाते हैं. यही कारण है घर की सजावट करनी हो या हार बनाने हों, गेंदे के फूलों का इस्तेमाल उत्तर भारत में काफी किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं गेंदे के फूलों का इस्तेमाल रोजमर्रा की कुछ समस्याओं में किस तरह किया जा सकता है.
घाव भरने में असरकारक
कैलेंडुला या गेंदे का तेल घाव या जलने वाले अंगों को जल्द ठीक कर सकता है. इसमें एंटी सेप्टिक और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं. गेंदे के तेल से बनी क्रीम को घाव पर लगाने से इसमें राहत मिलती है. अगर आपको किसी कीड़े ने काट लिया है तो गेंदे का तेल आपको आराम देगा.
झुर्रियों को ठीक करना
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की कोशिकाएं कमजोर हो जाती है और नई कोशिकाओं का बनना लगभग बंद हो जाता है. ऐसे में त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती है. गेंदे के तेल में फायटोकॉन्सटीटूएंट्स होता है जो एंटी एजिंग की प्रक्रिया का धीरे करता है. गेंदा उत्तकों के निर्माण में अच्छी भूमिका निभाता है, जिससे झुर्रियों से निजात मिल जाती है.
शरीर के विषैले तत्वों से बचाव
यह शरीर में जमा सभी विषैले तत्वों को हटाकर शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद करता है. इसके साथ ही पाचन तंत्र को लाभ पहुँचाने के साथ -साथ जलन और सूजन को कम करने में भी मदद करता है.
मासिक - धर्म के दर्द से राहत
गेंदा का फूल महिला प्रजनन प्रणाली में मासिक धर्म के दर्द और ऐंठन से राहत दिलाने में काफी ज्यादा सहायक माना गया हैं.
अर्थराइटिस का दर्द 
गेंदे के फूल मे एंटी इंफ्लेमेटरी का गुण पाया जाता है जिसके कारण आप गेंदे के तेल से जोड़ो की मालिश कर सकते है तो इस मालिश से आपको जोड़ो के दर्द और अर्थराइटिस से छुटकारा पाया जा सकता है.
बवासीर
बवासीर के रोगी गेंदे की पत्तियों को पीसकर उसका रस निकाल ले फिर इस रस मे चुटकी भर कालीमिर्च का पाउडर और एक चुटकी नमक मिलाकर इसे पी जाए तो इससे बवासीर के रोगी को आराम मिलेगा.
फटी हुई एड़ियों को ठीक करने के लिए
थोड़े से गेंदे के पत्तों को मोम में गर्म कर लें। फिर इसे ठंडा करके फटी हुई एड़ियों पर लगाइए। इससे फटी हुई एड़ियों की दरारें भरने लगती है और एड़ियां चिकनी और सुंदर नज़र आती है।
दांत दर्द
थोड़ी सी गेंदे की पत्तियों को पानी में उबालकर रख लीजिए। दांत में दर्द होने पर इस उबले हुए पानी से कुल्ला करें। इससे दांत दर्द में आराम मिलता है।
कान का दर्द 
गेंदें के पत्तो का रस गर्म कर सह्निये अवस्था में पीड़ित कान में 2-3 बूंद की मात्रा में टपकाने से दर्द में शीघ्र आराम मिलेगा |
दमा, खांसी में 
गेंदे के बीजो को समभाग मिसरी के साथ पीसकर एक चम्मच की मात्रा में एक कप पानी से 2-3 बार सेवन करने से इस कष्ट में लाभ होगा |
हाथ पैर फटने पर 
गेंदे के पत्तो का रस वैसलीन में मिलाकर 2-3 बार लगाएं
आँखों के लिए
गेंदे की चाय में एंटीऑक्सीडेंट्स, लुटेइन, जेक्सनथिन, ल्य्कोपेन आदि तत्व पाए जाते हैं जो नेत्र रोग और अंधापन को रोकने में मदद करते हैं। गेंदा आँखों के लिए एंटीसेप्टिक का काम करता है। आंखों में लालपन आ जाए तो गेंदे के रस से आंख धोने पर बहुत फायदा मिलता है।
दाग धब्बे दूर करे
गेंदा के फूल के तेल में एंटी फंगल का गुण मौजूद है। जो त्वचा में कोलेजन के स्तर को बढ़ाने तथा दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
मच्छरों, कीड़ों को दूर भगाता
इसकी मजबूत गंध, एंटीऑक्सिडेंट तत्व प्राकृतिक रूप से मच्छरों, कीटों और अन्य कीड़ों को दूर भगाने के लिए किया जा सकता है. इस वजह से, मैरीगॉल्ड्स को घर के बगीचों में लगाया जाता है और मोमबत्तियों में अर्क के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है.
ध्यान रहे गर्भवती महिलाएं व स्तनपान कराने वाली महिलाएं इसका सेवन न करे।
       

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

बंगाल में डेंगू से हाल हुए बेहाल, मरीजों के आंकड़े पहुंचे 55 हजार पार

विशेष संवाददाता November 19 2022 26543

इधर प्रशासन की ओर से लगातार डेंगू नियंत्रण का काम चल रहा है, फिर भी मामलों में कमी नहीं देखी जा रही

जबलपुर के न्यू लाइफ डिसिटी अस्पताल में आग लगने से 8 मौते, कई घायल

जबलपुर के न्यू लाइफ डिसिटी अस्पताल में आग लगने से 8 मौते, कई घायल

विशेष संवाददाता August 01 2022 38000

मध्यप्रदेश के जबलपुर के न्यू लाइफ मेडिसिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में दोपहर लगभग पौने तीन बजे भीषण

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

बार-बार मुंह सूखता है तो ना करें इग्नोर

लेख विभाग January 18 2023 29467

मौसम में अगर गर्मी ज्यादा हो तो प्यास बार-बार लगना लाजमी होता है लेकिन अगर मौसम सामान्य होने के बाद

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकारों को बहाल करना होगा: संयुक्त राष्ट्र संघ

हे.जा.स. October 21 2021 25782

यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार, क़ानूनी रूप से बाध्यकारी मानवाधिकार सन्धियों, विधिशास्त्र और अन्तरर

कोरोना की वजह से डिप्रेशन के मामले बढ़े, एम्स में मनोचिकित्सक करेंगे मंथन

कोरोना की वजह से डिप्रेशन के मामले बढ़े, एम्स में मनोचिकित्सक करेंगे मंथन

विशेष संवाददाता September 04 2022 32492

कोरोना वायरस का असर लोगों की शारीरिक और मेंटल हेल्थ दोनों पर पड़ा है। वहीं मनोरोग समेत अन्य समस्याओं

कोरोना का असर अब किडनी पर दिखा, 20 फीसद बढ़ गए किडनी मरीज

कोरोना का असर अब किडनी पर दिखा, 20 फीसद बढ़ गए किडनी मरीज

आनंद सिंह March 27 2022 34616

एक अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना बीमारी से अब किडनी भी डैमेज होने लगी है। अर्थात, कोरोना का सीधी

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

विश्व में एक दिन में कोरोना से दस हजार से ज्यादा मौतें, 35.13 लाख नए संक्रमितों की हुई पहचान

हे.जा.स. January 28 2022 33058

विश्व में बीते दिन जहां कोरोना के 35.13 लाख नए संक्रमितों की पहचान हुई वहीं 10,316 लोगों की मौत भी ह

भारत की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च

भारत की पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च

एस. के. राणा January 27 2023 26696

नेजल वैक्सीन शुरुआत में प्राइवेट अस्पतालों में लगेगी। इस वैक्सीन को सरकार ने भारत के कोविड 19 वैक्सी

कोरोना संक्रमण के चलते शंघाई स्थित चीन का वित्तीय केंद्र सील

कोरोना संक्रमण के चलते शंघाई स्थित चीन का वित्तीय केंद्र सील

हे.जा.स. April 13 2022 32064

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच चीन का वित्तीय केंद्र शंघाई सील है। ऐसे में भारतीयों को फिलहाल

लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के लिए डीएम के सख्‍त न‍िर्देश

लखनऊ में डेंगू से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों के लिए डीएम के सख्‍त न‍िर्देश

श्वेता सिंह October 15 2022 26066

अपर ज़िलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा नगर निगम को दिन में दो बार सुबह और शाम फागिंग करने के निर्देश

Login Panel