देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित

वरिष्ठ नागरिकों को मौखिक स्वच्छता दांतों एवं मसूड़ों की देखभाल तथा नियमित दंत परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रमिला वर्मा डॉ. रिदम डॉ. निशी सिंह एवं डॉ. विवेक बैंस ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने वरिष्ठावस्था में मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित एवं उचित तरीके से ब्रश करने दांतों और मसूड़ों की देखभाल डेन्चर की स्वच्छता तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से परामर्श लेने के बारे में बताया।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 29 2026 Updated: August 29 2026 23:57
0 644
केजीएमयू में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं दंत परीक्षण शिविर आयोजित Dr. Pramila Verma,Dr. Rhythm Dr. Nishi Singh and Dr. Vivek Bains

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा इंडियन सोसाइटी ऑफ प्रोस्थोडॉन्टिक्स-रिस्टोरेटिव-पेरियोडॉन्टिक्स (ISPRP) एवं सार्वजनिक शिक्षण संस्थान लखनऊ के सहयोग से शनिवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को मौखिक स्वच्छता दांतों एवं मसूड़ों की देखभाल तथा नियमित दंत परीक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रमिला वर्मा, डॉ. रिदम, डॉ. निशी सिंह एवं डॉ. विवेक बैंस ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने वरिष्ठावस्था में मौखिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए नियमित एवं उचित तरीके से ब्रश करने दांतों और मसूड़ों की देखभाल, डेन्चर की स्वच्छता तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से परामर्श लेने के बारे में बताया।

शिविर में कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडॉन्टिक्स विभाग के स्नातकोत्तर छात्रों की टीम ने वरिष्ठ नागरिकों का दंत परीक्षण किया तथा उनकी मौखिक स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी आवश्यकताओं का आकलन किया। आवश्यकतानुसार प्रतिभागियों को उचित दंत चिकित्सा एवं आगे के उपचार के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को डेंटल केयर किट एवं व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी सामग्री वितरित की गई। शिविर से 150 वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित हुए। कार्यक्रम ने स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए मौखिक स्वास्थ्य को समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाए रखने का संदेश दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सर्दी में संभालिए दिल: मौसम बदले तो बदलें अपनी दिनचर्या: डॉ. हर्षित गुप्ता

सर्दी में संभालिए दिल: मौसम बदले तो बदलें अपनी दिनचर्या: डॉ. हर्षित गुप्ता

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 567

सर्दियों की गुलाबी ठंड का इंतजार हर किसी को रहता है। गर्म चाय सुबह की सैर और सर्दियों के खास पकवान इ

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

आयुर्वेद में स्टार्ट-अप के काफी अवसर: अनुराग शर्मा

आनंद सिंह April 14 2022 31458

वैद्यनाथ आयुर्वेद के एमडी ने कहा, आधुनिक पद्धतियों को भी जानें आयुर्वेद के छात्र, गुरु गोरक्षनाथ इंस

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

मुंबई में बारिश के बाद बीमारियों का कहर, स्वाइन फ्लू के मामलों में 3 गुना बढ़ोतरी

श्वेता सिंह August 25 2022 123783

अब तक शहर में बरसात में फैलने वाली बीमारियों से 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज स्वाइन

सीएसजेएमयू में फार्मेसी की रिक्त सीटों पर इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

सीएसजेएमयू में फार्मेसी की रिक्त सीटों पर इंटरव्यू से मिलेगा दाखिला

श्वेता सिंह August 28 2022 28736

सीएसजेएमयू के फार्मेसी विभाग में डीफार्मा, बीफार्मा लेट्रल इंट्री, बीफार्मा, एमफार्मा (फार्मास्युटिक

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

ब्लैक फंगस में होम्योपैथी की दवाईयाँ दिखा सकती हैं असर। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2021 31929

डॉ अनुरूद्ध वर्मा, वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक ने बताया कि कुछ विशेष परिस्थितियों में ही कोरोना मरीज

एमपी में दिमागी बुखार  को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क

एमपी में दिमागी बुखार को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क

विशेष संवाददाता March 28 2023 33560

भोपाल, इंदौर, विदिशा और रायसेन में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) से बचाव के लिए भी निशुल्क टीका लगाया जा

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

आंखें फड़फड़ाना अपशगुन नहीं, इलाज ज़रूरी।

लेख विभाग January 04 2021 33846

आंख फड़फड़ाने का सीधा संबंध उसकी मांसपेशियों से है। अगर लंबे समय से ऐसा हो रहा है, तो एक बार आंखों क

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

गरीब निःसंतान दंपतियों को कम खर्च में मिलेगा लाभ, हमीदिया में बनेगा आईवीएफ सेंटर

विशेष संवाददाता September 24 2022 40742

आईवीएफ की प्रक्रिया में प्रायवेट अस्पतालों में लाखों का खर्च होता है। ऐसे में प्रदेश के गरीब दंपती ज

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

एस. के. राणा April 23 2022 31163

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े कर रह

लंबे समय तक सुंदर दिखने में प्लास्टिक सर्जरी मददगार होती है: डॉक्टर कनिका

एस. के. राणा February 01 2026 6153

सुंदर दिखने की चाह में कभी-कभी लोग बहुत कुछ गलत भी कर बैठते हैं। कभी-कभी पार्लर में बहुत प्रकार के प

Login Panel