देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मेडिक्लेम के मरीजों का इलाज करने के लिए टीपीए ब्लॉक भी बनाया जाएगा ताकि मरीजों को मेडिक्लेम के लिए मशक़्कत ना उठानी पड़े।

अबुज़र शेख़
October 26 2022 Updated: October 26 2022 13:21
0 25622
मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिलेगी मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा प्रतीकात्मक चित्र

कानपुर (लखनऊ ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में जल्द ही मरीज़ो को  मेडिक्लेम से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा जीएसवीएम, पीजीआई समेत छह मेडिकल कॉलेजों में बनाए गए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में मिल सकेगी।  इन ब्लॉकों को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली के मॉडल पर चलाया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई है।

 

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) को सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉकों (Super Specialty Blocks) में सोसाइटी का प्रारूप बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। मेडिक्लेम के मरीजों का इलाज करने के लिए टीपीए ब्लॉक (TPA block) भी बनाया जाएगा ताकि मरीजों को मेडिक्लेम (mediclaim) के लिए मशक़्कत ना उठानी पड़े।

 

जीएसवीएम सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई (PGI), मेरठ और गोरखपुर में यह बनकर तैयार हो गया है और वहां पर मरीजों का सुपर स्पेशियलिटी इलाज (super specialty treatment) भी शुरू हो गया है। सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत बनाया गया है।

 

अभी तक केजीएमयू-एसजीपीजीआई (KGMU-SGPGI) के मॉडल पर चलाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन अब शासन ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (Maulana Azad Medical College) मॉडल पर चलाने का फैसला किया है। मॉडल का ब्लूप्रिंट जीएसवीएम को सौंप दिया गया है।

 

जीएसवीएम पीजीआई में न्यूरो सर्जरी (Neuro surgery), न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रो, नेफ्रो की ओपीडी चलने लगी है। दिवाली के बाद गैस्ट्रो सर्जरी, यूरो की भी ओपीडी और इनडोर को शुरू किया जाएगा। पीजीआई को आने वाले पांच सालों में मेंटीनेंस के लिए भी निर्माण एजेंसी हाइड्स को ही ठेका दे दिया गया है।

 

वर्तमान में सब कुछ मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) के संसाधनों से संचालित किया जा रहा है लेकिन आने वाले एक महीने में इन्हें सोसाइटी बनाकर चलाया जाएगा, जहां जांच और सर्जरी समेत सभी तरह के इलाज (treatment) में मरीजों को शुल्क देना होगा।

 

अभी यह कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, झांसी और गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में बनाए गए। कानपुर, गोरखपुर और मेरठ में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक बनकर तैयार है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को मिलेगी नौकरी, योग्यता और पारिश्रमिक पर मंथन जारी

रंजीव ठाकुर September 07 2022 29709

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने लगभग 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के रिक्त पड़े

हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

हैलट अस्पताल में कोविड के 100 बेडों का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता December 27 2022 24560

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अब मेडिकल कॉलेज में एप पर ही डॉक्टर से अप्वॉइंटमेंट और फीस भरी जा

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 28 हजार टीबी मरीज गोद लिये गये

हुज़ैफ़ा अबरार October 02 2022 33820

देश को 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए कई कार्यक्रम चलाये जा

चीनी लैब में कोरोना की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने दिया बयान

चीनी लैब में कोरोना की उत्पत्ति पर डब्ल्यूएचओ ने दिया बयान

हे.जा.स. March 05 2023 27151

एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत कहा कि अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, भारत हॉस्पिटल को किया सील

एक्शन में स्वास्थ्य विभाग, भारत हॉस्पिटल को किया सील

अनिल सिंह February 11 2023 32520

जिले में गुलरिया क्षेत्र के भटहट कस्बे में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम 3 अस्पतालों की जांच की

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

आरती तिवारी September 13 2022 29340

हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकी भर इसे लेने स

कोरोना टीका की बरबादी पर केंद्र चिंतित, कहा हर खुराक कीमती

कोरोना टीका की बरबादी पर केंद्र चिंतित, कहा हर खुराक कीमती

एस. के. राणा March 04 2022 28956

केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना टीके की हर खुराक कीमती है, इसे किसी भी तरह बर्बाद नहीं होने दें। स

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट निगेटिव होने बाद भी मरीज़ में हो सकतें है लॉन्ग कोविड के लक्षण

कोरोना संक्रमित रिपोर्ट निगेटिव होने बाद भी मरीज़ में हो सकतें है लॉन्ग कोविड के लक्षण

एस. के. राणा February 04 2022 25370

अगर आप कोरोना संक्रमित थे और आपकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है फिर भी लक्षण बने हुए हैं तो सावधान हो जाना

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

चीन में कोरोना मचाएगा तबाही 10 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका

हे.जा.स. December 20 2022 28945

चीन का मानना है कि 2023 में कोविड के मामलों में विस्फोट के बाद 10 लाख से अधिक लोग कोविड से मर सकते ह

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

मुलायम सिंह यादव को थी ये गंभीर बीमारी, कहीं आप भी तो पीड़ित नहीं

श्वेता सिंह October 11 2022 23750

किडनी डैमेज होने से यह अतिरिक्त पानी शरीर के अंदर ही रहने लगता है। जो कि फेफड़ों के अंदर और आसपास जम

Login Panel