देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मोतियाबिन्द आपरेशन हर मौसम में आसान व कारगर।

आंखों के प्राकृतिक लेंस के धुंधले पडऩे को ही कैटरेक्ट या आम बोलचाल की भाषा में मोतियाबिंद कहा जाता है।

लेख विभाग
January 18 2021 Updated: January 23 2021 04:02
0 28598
मोतियाबिन्द आपरेशन हर मौसम में आसान व कारगर। मोतियाबिन्द ग्रसित आँख

- डा. रीतेश सिंह, परामर्शदाता नेत्र चिकित्सा
- डा.महिपाल सचदेव, परामर्शदाता नेत्र चिकित्सा  
इंदिरा गांधी आई हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, लखनऊ

बढ़ती उम्र में आंखों की कई बीमारियां होती हैं जिसमें कैटरेक्ट यानी मोतियाबिंद की समस्या आम होती है। मोतियाबिंद को लेकर काफी सारी भ्रांतियां हैं। लोगों का मानना है कि इसका आपरेशन बड़ा ही दुखदायी है जो केवल ठंडे मौसम में ही किया जाता है। यह पूरी तरह से गलत है। इसका आपरेशन कभी भी यानि किसी भी मौसम में किया जा सकता है। मौसम की मार से इसके इलाज पर कोई भी फर्क नहीं पड़ता है। भारत में इसके एक करोड़ दस लाख मरीज हैं। गांवों में इसको लेकर काफी अज्ञानता है। जिसके चलते आधे से ज्यादा लोग अंधेपन का शिकार हो जाते हैं और समय रहते उनका इलाज नहीं हो पाता है।

मोतियाबिंद क्या है

आँख का मानवीय क्रिस्टेलाइन लेंस स्पष्ट और पारदर्शी है। उम्र बढऩे के साथ-साथ आंखों का लेंस धुंधला और अपारदर्शी हो जाता है जिससे सामान्य दृष्टि प्रभावित होती है। क्रिस्टेलाइन लेंस में होने वाली कोई भी अपारदर्शिता जिससे दृष्टि कम होती है, मोतियाबिंद या सफेद मोतिया कहलाती है। इसका आखिरी और एक मात्र इलाज सर्जरी ही है।

मोतियाबिंद के लक्षण

1. धुंधला दिखाई देना।
2. रंग का फीका दिखना या रंग साफ दिखाई न देना।
3. तेज रोशनी या सूरज की रोशनी के प्रति आंखों का सेंसिटिव होना।
4. रात में कम दिखाई देना।
5. रात में आंखों में अधिक परेशानी होना आदि।

कैसे होती है मोतियाबिंद की सर्जरी 

फैकोनिट मोतियाबिंद सर्जरी की नवीनतम तकनीक है जो आज कल इस्तेमाल में है। इस तकनीक की वजह से मोतियाबिंद सर्जरी में बस कुछ घंटों के बाद मरीज अपने घर लौट जाता है। फैकोनिट में अल्ट्रासाउंड ऊर्जा का इस्तेमाल कठोर सफेद मोतिया के टुकड़ों में विभक्त करने के लिए किया जाता है। जिन्हें एक छोटा सा लगभग एक एमएम का चीरा लगाकर बाहर निकाल लिया जाता है। फिर जरुरत के मुताबिक पावर वाला एक मुडऩे वाला (फोल्डेबुल) लेंस (आईओएल) निकाले गये स्वाभाविक लेंस की जगह स्थापित कर दिया जाता है। आपरेशन के दौरान समय नहीं लगता है लेकिन दोनों आंखों के आपरेशन के सर्जरी के बीच आम तौर पर दो महीने का अंतर होना चाहिए। परन्तु मरीज की सुविधा के अनुसार तीन से पांच दिनों के अंतर पर भी यह सर्जरी कर दी जाती है।

सभी की आंखों में एक प्राकृतिक लेंस होता है। किसी कारणवश इस लेंस पर एक पतली परत बनने लगती है। जिससे यह लेंस धुंधला पडऩे लगता है। ऐसी स्थिति में नजर कमजोर होने लगती है। दरअसल, आंखों के प्राकृतिक लेंस के धुंधले पडऩे को ही कैटरेक्ट या आम बोलचाल की भाषा में मोतियाबिंद कहा जाता है। के अनुसार सामान्य तौर पर यह समस्या उम्र अधिक हो जाने पर ही होती है। वैसे, कई बार कैटरेक्ट की वजह उम्र बढऩे के साथ किसी प्रकार का कोई ट्रौमा या फिर मेटाबोलिक डिसओर्डर जैसे डायबिटीज, हाइपोथायरॉयड या आंखों में सूजन भी हो सकती है।

सर्जरी के बाद बरतें सावधानियां 

1. सलाह के अनुसार, दवाइयों का उपयोग चार से छह सप्ताह तक करें।
2. अपने शुगर और बीपी को नियंत्रित रखने का प्रयास करें।
3. सिर धोते समय विशेष सावधानी बरतें। यानी इसके बारे में डाक्टर से जरूर जानकारी ले लें।
4. अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो आंखों पर डार्क कलर के ग्लासेज पहनना ना भूलें।
5. पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

उपचार की तकनीक

मोतियाबिन्द सर्जरी के दौरान आंखों के प्राकृतिक लेंस निकाल लिए जाते हैं और इनकी जगह आंखों में कृत्रिम लेंस प्रत्योरापित कर दिए जाते हैं। यह कृत्रिम लेंस ही इंट्राओक्यूलर लेंस कहलाते हैं, जिन्हें लघु रूप में आई ओ एल भी कहा जाता है। आई ओ एल रेटिना पर रोशनी की किरणें केंद्रित करने में मदद करता है। जिससे एक प्रतिमा बनती है तथा हम इसे देखने में सक्षम होते हैं। अब कैटरेक्ट के उपचार से संबंधित कई नई तकनीकें बाजार में उपलब्ध हैं। यदि रोगी का 'मल्टीफोकल आई ओ एल फेकोइमल्सीफिकेशन के साथ किया जाता है, तब कैटरेक्ट सर्जरी के बाद चश्मा पहनने की जरुरत नहीं पड़ती है। वहीं दूसरी ओर, यदि  'फेकोइमल्सीफिकेशन मोनोफोकल आई ओ एल के साथ करते हैं, तब कुछ भी पढ़ाई करते वक्त चश्मे का प्रयोग जरूरी हो जाता है। एक अन्य नई तकनीक है, जिसमें फेकोइमल्सीफिकेशन को फोल्डेबल आईओएल के साथ किया जाता है। इस तकनीक का प्रयोग कई आई सेंटर्स में किया जाता है। इसके अलावा, कुछ पुरानी तकनीकें जैसे-एसआईसीएस, ईसीसीई का प्रयोग आज भी कई जगहों पर किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

आयुष्मान भारत योजना में कई ट्रांसप्लांट और नए पैकेज जुड़े, पुराने पैकेज की दरों में हुई बढ़ोतरी

रंजीव ठाकुर September 16 2022 30463

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की नयी सूची में सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। लाभार्थियों के

लखनऊ में नहीं कम हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मामले, 16 नए संक्रमित मिले

लखनऊ में नहीं कम हो रहे कोरोना संक्रमित मरीज़ों के मामले, 16 नए संक्रमित मिले

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2022 28422

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक कोरोना का प्रकोप कम नहीं हुआ है। अभी भी 100 सक्रिय मरीज हैं। राहत

तनाव प्रबंधन और नियंत्रण के कुछ उपाय: डॉ. एच.पी. सिन्हा

तनाव प्रबंधन और नियंत्रण के कुछ उपाय: डॉ. एच.पी. सिन्हा

लेख विभाग March 01 2022 40882

लंबे समय तक तनाव न केवल मानसिक स्वास्थ्य बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है। तनावों क

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

अमेरिका ने कोविड़ यात्रा एडवाइजरी में ढील दिया

हे.जा.स. March 29 2022 26088

भारत में कोरोना के घटते केसों के बाद अब यात्राओं से पाबंदियां हटनी शुरु हो गई है। इसी बीच, यूएस सेंट

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सर्दियों में ऐसे रखें पुरुष स्किन और बालों का ध्यान

सौंदर्या राय January 27 2023 23397

सर्दियों में त्वचा का ठीक तरह से ख्याल न रखने से रंगत चली जाती है। ये समस्या केवल महिलाओं को ही नहीं

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

गोरखपुर हुआ कोरोना मुक्त, सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य

अनिल सिंह December 09 2022 28399

पहली लहर में एक मार्च तक 2021 तक 21 हजार 700 लोग संक्रमित हो चुके थे और 367 की मौत चुकी थी। दूसरी लह

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर नही होता कोरोना संक्रमण का असर: शोध

गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क पर नही होता कोरोना संक्रमण का असर: शोध

हे.जा.स. December 06 2021 39193

एक नए शोध में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस गर्भवती महिलाओं के बच्चे के दिमाग को नुकसान नहीं पहुं

हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

विशेष संवाददाता October 12 2022 37542

प्रोविजनल सीट एलोकेशन का परिणाम 16 अक्टूबर 2022 को जारी हो जाएगा। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार सभी उम्मीद

एम्स दिल्ली में शुरू होगी टेलीमेडिसिन सुविधा, दूर-दराज के मरीजों को नही होना होगा परेशान

एम्स दिल्ली में शुरू होगी टेलीमेडिसिन सुविधा, दूर-दराज के मरीजों को नही होना होगा परेशान

एस. के. राणा February 11 2022 35278

दूसरे राज्यों से एम्स में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

केंद्र सरकार ने फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया

एस. के. राणा March 12 2022 35419

सरकार ने देशभर में मौजूदा फार्मा क्लस्टर और एमएसएमई सेक्टर के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रविधान किया ह

Login Panel