













































हमदर्द लेबोरेटरीज़
लखनऊ। यूनानी ब्रांड हमदर्द लेबोरेटरीज़ (मेडिसीन डिवीज़न) ने 12 नई, ओटीसी दवाइयाँ लॉन्च की हैं। इनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा करने वाली, बुख़ार, सर्दी और खाँसी इत्यादि बीमारियों के उपचार के लिए दवाइयाँ शामिल हैं। ये सभी भरोसेमंद यूनानी फॉर्मूलेशन्स हैं।
उत्पादों की नई रेंज में एकल सामग्री वाले उत्पाद शामिल हैं, जैसे अश्वगंधी कलौन्जी, गिलोय, जामुन पाउडर और ज़ाफरान जिन्हें शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण स्वास्थ्य सुदृढ़ करने के गुणों के लिए जाना जाता है।
हमदर्द लेबोरेटरीज़ ने बुख़ार के लिए यूनानी दवाइयों की पहली रेंज ‘हब-ए-बुख़ार’ लॉन्च की है। सर्दी और खाँसी के लिए ‘लौक सपिस्तान’, और इसके साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली ‘सुफ़ूफ-ए-सत्ते गिलो’ और शरीर की मज़बूती के लिए ‘ख़मीरा हमीदी’ दवाई उतारी हैं ।
हमदर्द ने अपने भरोसेमंद उत्पाद आयुष जोशंदा को सैशे में पेश किए जाने की भी घोषणा की है। बच्चे और वयस्क के लिए स्मरण शक्ति बढाने वाला एक अनोखा उत्पाद ‘मेमोप्राश’ भी लॉन्च किया है।
नए उत्पादों के लॉन्च पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन हमदर्द लेबोरेटरीज़ (मेडिसीन डिवीज़न) अब्दुल मजीद ने कहा कि प्रतिरक्षण के लिए टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत के साथ स्वास्थ्य देखभाल प्राथमिकता बन गई है। इसलिए अब लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ्य किया जाना आवश्यक हैं ।
उन्होंने आगे कहा कि, “हमदर्द के उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हमने अनुसंधान और विकास में सबसे अच्छी शुरुआत की है। हम ऐसे उत्पादों को लॉन्च करना जारी रखेंगे जो ग्राहकों को मुश्किल दौर से निपटने और उन्हें सेहतमंद बनाए रखने में सहायता करेंगे।”
इसके अलावा, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत हमदर्द लेबोरेट्रीज ने लखनऊ में हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है। इन वाहनों पर विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे जो लोगों को प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ाने वाले जांचे-परखे उत्पादों के मुफ्त नमूनों के साथ-साथ निःशुल्क परामर्श देंगे। हमदर्द ने इसी अभियान के अंतर्गत लखनऊ के अलावा नई दिल्ली, नॉएडा, गाज़ियाबाद और मेरठ में भी हेल्थ वैन्स सेवा आरम्भ की है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1218
हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 1085
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 1022
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 700
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 623
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6601
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1491
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1491
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1435
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1351
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1218
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1204
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10248
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6601
एस. के. राणा February 01 2026 0 6503
एस. के. राणा January 20 2026 0 6314
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5880
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5775
एस. के. राणा January 13 2026 0 5320
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87659
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35918
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38825
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36323
लेख विभाग March 19 2022 0 35896
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73897
कोडीन सिरप बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। यह केवल खाँसी दबाने वाली दवा नहीं है, बल्कि एक ओपिओइड (O
स्वर्ण जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हो सकते हैं। उपराष्ट्रपति कार्यालय
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो टूक कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में केजीएमयू और आईआईटी कानपुर
यूँ तो यह दुःख भरी घटना है कि अस्पताल में जगह ना मिलने से गर्भवती भारतीय महिला की मौत हो गई है लेकिन
डॉ संदीप नायक दुनिया के तीन सर्वश्रेष्ठ रोबोटिक सर्जन्स में से एक बन गए है। इस उपलब्धि को हासिल करने
यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व
कई बार लगातार चश्मा पहनने से आंखों के पास काला निशान (black mark ) पड़ जाता है, जो देखने में भद्दा ल
बचपन में मोटापा का मूल कारण कैलोरी खपत और खर्च की गई ऊर्जा के बीच असंतुलन है। भारतीय आनुवंशिक रूप से
राजधानी के केजीएमयू ने एक बार फिर स्वास्थ्य जगत में प्रदेश का नाम ऊँचा किया है। ऐसा पहली बार हुआ है

COMMENTS