देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान लखनऊ में दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवं मुख कैंसर जांच शिविर आयोजित

दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवं मुख कैंसर जांच शिविर तथा पोस्टर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह डीन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। RMLIMS के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने विभाग द्वारा किए जा रहे सामुदायिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में मुख स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना और दंत रोगों की रोकथाम के महत्व को समझाना है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 12 2026 Updated: November 12 2026 11:29
0 28
लोहिया संस्थान लखनऊ में दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवं मुख कैंसर जांच शिविर आयोजित Image Of Oral Cancer Screening Camp

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा RMLIMS तथा सीएसआईआर केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (CDRI) लखनऊ में दंत स्वास्थ्य जागरूकता एवं मुख कैंसर जांच शिविर तथा पोस्टर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. सी.एम. सिंह डीन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। RMLIMS के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह ने विभाग द्वारा किए जा रहे सामुदायिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में मुख स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना मुख कैंसर की प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना और दंत रोगों की रोकथाम के महत्व को समझाना है।


सीएसआईआर–सीडीआरआई की निदेशक डॉ. राधा रंगराजन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं और परिवारों को अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रो. डॉ. शेली महाजन दंत चिकित्सा विभाग RMLIMS ने कहा जागरूकता और समय पर जांच गंभीर मुख रोगों विशेषकर मुख कैंसर की रोकथाम में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
डॉ. शुभा शुक्ला डिवीजन ऑफ न्यूरोसाइंस एंड एजिंग बायोलॉजी सीएसआईआर–सीडीआरआई ने निवारक देखभाल के महत्व पर जोर दिया। डॉ. पद्मनिधि अग्रवाल डॉ. स्वेता मेहता और डॉ. स्मित यादव ने बताया कि सही तरीके से ब्रश करना और तंबाकू से दूरी जैसे सरल उपाय मौखिक स्वास्थ्य को काफी बेहतर बना सकते हैं।


शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दंत चिकित्सकों की टीम ने मुख जांच की पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता फैलायी और प्रतिभागियों को अच्छे मौखिक स्वास्थ्य के लिए परामर्श दिया। इस पहल को सभी ने सराहा और इस विशेष अवसर पर, विशेष रूप से महिलाओं के लिए, स्वस्थ मुस्कान और निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश व्यापक रूप से प्रसारित किया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया के निदेशक प्रो. डॉ. सी. एम. सिंह को प्रतिष्ठित बी. जी. प्रसाद ओरेशन

लोहिया के निदेशक प्रो. डॉ. सी. एम. सिंह को प्रतिष्ठित बी. जी. प्रसाद ओरेशन

हुज़ैफ़ा अबरार October 24 2026 497

प्रो. डॉ. सी. एम. सिंह ने उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में 23-24 अक्टूबर को आयोजित इंडियन एसो ऑफ प्रिव

वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमीक्रोन को बेअसर किया जा सकता है: नेचर जर्नल

वैक्सीन की बूस्टर डोज देकर ओमीक्रोन को बेअसर किया जा सकता है: नेचर जर्नल

हे.जा.स. January 17 2022 31476

नेचर जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार कोरोनारोधी टीके की बूस्टर खुराक ओमीक्रोन के असर को खत्म कर देत

भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार।

भारत बायोटेक को डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सीन ईयूएल के लिए फीडबैक का इंतजार।

एस. के. राणा September 18 2021 35199

डब्ल्यूएचओ इस समय भारत बायोटेक के डेटा की समीक्षा कर रहा है और डब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा

चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण में जांच शुरू, कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त

चिकित्सक ट्रांसफर प्रकरण में जांच शुरू, कई चिकित्सकों के तबादले निरस्त

रंजीव ठाकुर July 08 2022 33632

उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों के स्थानांतरण को लेकर इस महीने की शुरुआत से काफी चर्चाएं हो रही हैं। डॉक

देश में बिना लक्षण वाले टीबी के मरीज़ों की होगी जांच 

देश में बिना लक्षण वाले टीबी के मरीज़ों की होगी जांच 

एस. के. राणा March 06 2025 167505

टीबी से जुड़े कोई विशेष लक्षण जैसे खांसी या कफ दिखाई नहीं देते हैं। इसे सब क्लिनिकल टीबी कहा जाता है

एरा मेडिकल कालेज लखनऊ में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण।

एरा मेडिकल कालेज लखनऊ में हुआ रिकॉर्ड टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 38691

प्रोफेसर जीवन प्रकाश और प्रोफेसर सावित्री ठाकुर ने खुद टीका लगवाकर साफ तौर पर संदेश दिया कि कोरोना व

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

विशेष संवाददाता July 12 2023 41006

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल सद्दरपुर से सामे आया है। जहां मेडिकल

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

सर्वोदय हेल्थकेयर: मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार July 07 2026 1519

सर्वोदय हेल्थकेयर ने इसे पश्चिमी यूपी के सबसे एडवांस्ड सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में से एक बनाया है।

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

कानपुर: हैलट अस्पताल के बालरोग विभाग का हाईकोर्ट के निर्देश निरीक्षण 

हे.जा.स. November 03 2025 4739

अस्पताल के जिम्मेदारों ने बताया कि जिस समय की फोटो लगाई गईं। उस वक्त रिंकू सिंह ही सिस्टर इंचार्ज थी

डायबटीज और ब्लड प्रेशर दोनों मिल कर एक और एक ग्यारह हो जाते है: डॉ बी के अग्रवाल

रंजीव ठाकुर September 11 2022 188591

इंडियन सोसायटी ऑफ हाइपरटेंशन की अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बीपीकॉन 2022 में हाइपरटेंशन का डायबटीज से सम

Login Panel