देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशियाना स्थित सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटीजन्स क्लब में नि:शुल्क ओपीडी सेवा की शुरुआत की।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 07 2026 Updated: May 07 2026 00:10
0 1939
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत: मेदांता लखनऊ ने शुरू की नि:शुल्क ओपीडी Medanta Lucknow Launches Free OPD Services

 


लखनऊ, 6 मई 2026। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने शहर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण पहल करते हुए आशियाना स्थित सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटीजन्स क्लब में नि:शुल्क ओपीडी सेवा की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों को उनके नजदीक ही अनुभवी डॉक्टरों से परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अस्पताल जाने की परेशानी से राहत मिल सके। हर महीने के पहले बुधवार को मिलेगी विशेषज्ञ सलाह आशियाना स्थित सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटीज़न्स क्लब में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष पहल।



इस ओपीडी में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महिम मित्तल, डायरेक्टर इंटरनल मेडिसिन मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह देंगे। डॉ. मित्तल को चिकित्सा क्षेत्र में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वे लंबे समय से जटिल बीमारियों के इलाज में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह ओपीडी प्रत्येक माह के पहले बुधवार को सुबह 09 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। डॉ. महिम मित्तल ने कहा हमारा प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर सही सलाह और देखभाल मिल सके। उम्र बढ़ने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं, जिनका इलाज नियमित जांच और मार्गदर्शन से बेहतर तरीके से किया जा सकता है। इस तरह की ओपीडी से मरीजों को नजदीक ही विशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी और उनकी परेशानी कम होगी।


सेकेंड इनिंग्स सीनियर सिटिजन क्लब के फाउंडर अतुल दुबे ने बताया कि इस तरह की सेवाएं बुजुर्गों के लिए बेहद जरूरी हैं क्योंकि उन्हें अक्सर अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत होती है। यह पहल न सिर्फ उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएगी बल्कि मुश्किल समय में लोगों की जान बचाने में भी मददगार साबित होगी। हम क्लब के सदस्यों की ओर से मेदांता को धन्यवाद देते हैं। यह नि:शुल्क ओपीडी 1289, सेक्टर K, आशियाना लखनऊ में आयोजित की जा रही है, जहां वरिष्ठ नागरिक आसानी से पहुंचकर अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह ले सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

हुज़ैफ़ा अबरार November 21 2021 19915

प्रदेश में अक्तूबर से अब तक जीका वायरस के कुल 146 मरीज मिल चुके हैं। पर, राहत की बात यह है कि इनमें

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

प्रदेश में सुप्त टीबी रोगियों की बड़ी तादात, जांच जरूरी

हुज़ैफ़ा अबरार July 30 2026 903

बैक्टीरियोलॉजिकल रूप से पॉजिटिव टीबी के 52 प्रतिशत मामलों में कोई लक्षण नहीं दिखे, जबकि 17 प्रतिशत म

कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड टीके से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी: डॉ अवधेश कुमार सिंह

कोवैक्सीन की तुलना में कोविशील्ड टीके से बनती है ज्यादा एंटीबॉडी: डॉ अवधेश कुमार सिंह

एस. के. राणा June 08 2021 34622

अध्ययन के लेखक और जीडी हॉस्पिटल एंड डायबिटिक इंस्टीट्यूट, कोलकाता में कंसल्टेंट एंडोक्राइनोलॉजिस्ट ड

जेसीबी से कटकर अलग हुई व्यक्ति की कलाई, केजीएमयू के डॉक्टरों ने जोड़ी

जेसीबी से कटकर अलग हुई व्यक्ति की कलाई, केजीएमयू के डॉक्टरों ने जोड़ी

आरती तिवारी August 04 2023 31621

कि किंग जॉर्ज चिकित्साज विश्व(विद्यालय अस्पताल के प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव विभाग ने हाथ से पूरी

अटल चिकित्सा विवि सहित 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़, 18 माह में पूरा होगा निर्माण।

अटल चिकित्सा विवि सहित 6 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण का रास्ता साफ़, 18 माह में पूरा होगा निर्माण।

हे.जा.स. February 10 2021 22600

चंदौली, पीलीभीत, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, कौशांबी और बिजनौर के मेडिकल कॉलेजों के भवन के लिए तय

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

विशेष संवाददाता April 08 2023 28032

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय से चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने जा

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

कोरोना के बाद तेजी से फैल रही ये बीमारी, WHO ने चेताया

एस. के. राणा March 01 2023 37394

विश्व स्वास्थ्य संगठन की हैज़ा टीम के प्रमुख फ़िलिपे बारबोज़ा ने जिनीवा में एक प्रेस वार्ता में बताय

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

राज्यों के पास कोविड रोधी टीकों की 1.33 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं: केंद्र

एस. के. राणा June 10 2021 24081

मंत्रालय ने बुधवार सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के हवाले से बताया कि कुल 23,74,21,808 खुराकों (बरबा

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

नवनिर्मित अस्पताल में डॉक्टरों की गई तैनाती

विशेष संवाददाता April 24 2023 29892

अयोध्या के मिल्कीपुर में निर्मित 50 बेड के अस्पताल में इलाज शुरू होने से आसपास के मरीजों के साथ ही स

असहनीय दर्द से तड़फते कैंसर मरीज़ों को मिल सकेगी मोर्फिन टैबलेट 

असहनीय दर्द से तड़फते कैंसर मरीज़ों को मिल सकेगी मोर्फिन टैबलेट 

जीतेंद्र कुमार January 17 2023 157910

डॉक्टर की पर्ची पर मिलेगी दवा। जिला अस्पतालों को नियमानुसार लाइसेंस लेने के साथ ही डॉक्टरों को प्रशि

Login Panel