देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देशों को हो रही भारतीय टीकों की सप्लाई, म्यांमार पहुंची पहली खेप। 

विदेश मंत्रालय ने 19 जनवरी को भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स के लिए वैक्सीन पहुंचाने की घोषणा की थी। इससे पहले बांग्लादेश को वैक्सीन की 20 लाख और नेपाल को 10 लाख डोज भी भारत मुहैया कर चुका है।

हे.जा.स.
January 22 2021 Updated: January 22 2021 22:50
0 22386
कोरोना के खिलाफ जंग में पडोसी देशों को हो रही भारतीय टीकों की सप्लाई, म्यांमार पहुंची पहली खेप।  प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की 'कोविशिल्ड' वैक्सीन की पहली खेप म्यांमार पहुंच गई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट के जरिये उक्त जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की भारतीय वैक्सीन हमारे पड़ोसी देशों के टीकाकरण प्रयासों में योगदान देने के लिए म्यांमार पहुंची है। देश में इस महीने की 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ कोवाक्सिन और कोविशिल्ड दो वैक्सीनों का टीकाकरण  शुरू किया गया था।  

देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू के बाद से अब तक करीब दस लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसके साथ भारत अन्य देशों को भी कोरोना की वैक्सीन निर्यात कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने 19 जनवरी को भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार और सेशेल्स के लिए वैक्सीन पहुंचाने की घोषणा की थी। इससे पहले बांग्लादेश को वैक्सीन की 20 लाख और नेपाल को 10 लाख डोज भी भारत मुहैया कर चुका है।

बताते चले कि भारत ने इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में अन्य देशों को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन, रेमेडिसविर और पेरासिटामोल की गोलियों के साथ डायग्नोस्टिक किट, वेंटिलेटर, मास्क, दस्ताने और अन्य चिकित्सा सामानों की आपूर्ति की थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 31 2023 29971

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास कि

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

एम्स के चिकित्सकों का दावा, ब्रेल से जल्द बजती है दिमाग की घंटी

विशेष संवाददाता January 05 2023 28011

डॉ. राजेंद्र प्रसाद और नेत्र विज्ञान केंद्र में सामुदायिक नेत्र विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. सूरज सिंह से

लखनऊ: दूषित पानी पीने से बढ रहा टायफायड का खतरा, दो सालों से नहीं हुई पीने के पानी की जांच

लखनऊ: दूषित पानी पीने से बढ रहा टायफायड का खतरा, दो सालों से नहीं हुई पीने के पानी की जांच

श्वेता सिंह September 29 2022 28409

बीमारी से बचने के लिए सबसे असरदार उपाय है की पीने के पानी की नियमित जांच की जाए लेकिन राजधानी लखनऊ म

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

मुंहासों का घर पर करें इलाज।

सौंदर्या राय October 10 2021 32200

मुहांसे होने का मतलब यह बिलकुल नहीं है कि आपकी स्किन गन्दी या अशुद्ध है, बल्कि स्किन को अत्यधिक साफ़

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

टीबी के लम्बे उपचार में डॉक्सीसाइक्लिन जटिलताओं को कम करेगा: एक शोध  

हे.जा.स. June 21 2021 42831

डॉक्सीसाइक्लिन एक सस्ता और व्यापक रूप से उपलब्ध एंटीबायोटिक है जो फेफड़ों की क्षति को कम कर सकता है,

वायु प्रदूषण से बचना है तो करें ये प्राणायाम

वायु प्रदूषण से बचना है तो करें ये प्राणायाम

लेख विभाग October 18 2022 29815

इस वक्त दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में धुंआं और धूल नजर आ रहा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी इस तस्

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

श्वेता सिंह August 30 2022 34129

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गं

साइकिल चलाने से बढ़ती है सुंदरता, आईये जानते हैं कैसे ?

साइकिल चलाने से बढ़ती है सुंदरता, आईये जानते हैं कैसे ?

सौंदर्या राय February 17 2022 43853

स्टेनफॉर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि जो लोग नियमित रूप से साइक्लिंग करते हैं। उनकी त्

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

आरती तिवारी April 08 2023 27284

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 232 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबस

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

सीरम इंस्टीट्यूट ने 12 से 17 साल के बच्चों के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की आपात इस्तेमाल की मंजूरी मांगी

एस. के. राणा February 22 2022 26555

सीरम इंस्टीट्यूट ने भारत के औषधि नियामक से 12 से 17 साल आयु वालों के समूह के लिए अपनी कोरोनारोधी वैक

Login Panel