देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

भारत में दुनिया के सर्विकल कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा पूरी दुनिया का लगभग एक-चौथाई है। लैंसेट ग्लोबल में प्रकाशित एक शोध पत्र के अनुसार 2018 में सर्विकल कैंसर से 60,078 मौतें हुई।

हे.जा.स.
December 29 2020 Updated: January 13 2021 03:05
0 23998
ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है। प्रतीकात्मक फोटो

कानपुर । भारत में सर्विकल कैंसर से महिलाएं सबसे ज्यादा पीड़ित होती है। रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कानपुर के आंकोलोजिस्ट ने कहा है कि अब समय आ गया है कि इस कैंसर के लिए ट्रीटमेंट जैसे कि ब्रैकीथेरेपी के प्रति जागरूकता फैलाई जाए। हालांकि इसकी रोकथाम की जा सकती है फिर भी भारत में इस कैंसर की मृत्यु दर अन्य कैंसर से ज्यादा है। भारत में दुनिया के सर्विकल कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा पूरी दुनिया का लगभग एक-चौथाई है। लैंसेट ग्लोबल में प्रकाशित एक शोध पत्र के अनुसार 2018 में सर्विकल कैंसर से 60,078 मौतें हुई।

सर्वाइकल कैंसर होने की औसत उम्र 40- 50 वर्ष है और इसी उम्र की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर अधिकतम पाया जाता है। इस कैंसर के मुख्य लक्षण है - अनियमित ब्लीडिंग होना, माहवारी के खत्म होने के बाद भी ब्लीडिंग होना और अनियमित डिस्चार्ज होना ।

डॉ नीरजा मौर्या, कंसलटेंट- रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कानपुर ने कहा, “सर्विक्स कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए रेडियोथेरेपी इबीआरटी और ब्रैकीथेरेपी की एहम भूमिका है । इबीआरटी और ब्रैकीथेरेपी दोनों ही एडवांस सर्विक्स कैंसर (I B- IV A) में स्टैण्डर्ड ट्रीटमेंट है । इसके साथ ही पहले स्टेज में ही सिर्फ ब्रैकीथेरेपी करके सर्जरी के रिस्क को हम कम कर सकते है”

एक शोध के अनुसार कीमोथेरेपी या इबीआरटी (एक्सटर्नल बीम रेडिएशन थेरेपी) के बाद ब्रैकीथेरेपी करने से मरीज के बचने की सम्भावना बढ़ जाती है। अमेरिका में हुई एक स्टडी में पाया गया कि ऐसी महिलाएं जिन्होंने इबीआरटी कराया है उसकी तुलना में ब्रैकीथेरेपी कराने वाली महिलाओं में पिछले 4 साल के सर्वाइवल में 12% की वृद्धि हुई है।

डॉ आशीष राज कुलश्रेष्ठ, कंसलटेंट- रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कानपुर ने कहा, " हमारे संस्थान में  सी टी स्कैन के द्वारा प्लान करके ब्रैकीथेरेपी की जाती है जिसके द्वारा ट्यूमर को  अच्छे कवरेज के साथ साथ उसके साइड इफेक्ट का खतरा भी काफी कम हो जाता है और इसमें ट्रीटमेंट और रिकवरी मैं समय भी काफी कम लगता हैI हम अक्सर अपने मरीजों को इस मिनिमली इनवेसिव  तकनीक की सलाह देते हैं क्योंकि  इससे  कम साइड इफेक्ट के साथ-साथ सर्वाइवल चांस भी अच्छा रहता है और इसको ओपीडी बेसिस पर भी कर सकते हैंI"

जब प्रोसीजर कोर्स ख़त्म हो जाता है तो फालोअप अपॉइंटमेंट आमतौर पर लगभग 4 से 6 हफ्ते के लिए निर्धारित किया जाता है। यह अपॉइंटमेंट यह जांचने के लिए होती है कि ट्रीटमेंट ठीक चल रहा है या नहीं और कोई संभावित साइड इफेक्ट तो नहीं है?

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चैन की नींद: डीआरडीओ, मैटेरियल साइंस तथा स्लीप साइंस की तकनीक पर आएं स्मार्टग्रिड मैट्रेस

रंजीव ठाकुर July 20 2022 29633

अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरुरी है लेकिन बिस्तर सही ना होने से शरीर रिलेक्स नहीं हो पाता है। इस फि

शोध: वाहनों का धुआँ कम कर रहा बच्चों की दिमागी क्षमता

शोध: वाहनों का धुआँ कम कर रहा बच्चों की दिमागी क्षमता

लेख विभाग August 17 2022 27115

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में रूकना कोई नहीं चाहता है और सड़कों पर तेज रफ़्तार के बीच रेड सिग्नल्स भले

अमेरिका की लैब में बना कोरोना का नया स्ट्रेन

अमेरिका की लैब में बना कोरोना का नया स्ट्रेन

हे.जा.स. October 22 2022 25858

रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस का ये वेरिएंट अत्यंत विनाशकारी है और इस वायरस की चपेट में आने पर 1

मरीजों की सुविधा के लिए सभी पैथी को एक साथ काम करना चाहिए: डॉ. भारती

मरीजों की सुविधा के लिए सभी पैथी को एक साथ काम करना चाहिए: डॉ. भारती

विशेष संवाददाता March 08 2023 23678

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान जिस तरह अलग-अलग पैथी ने एक साथ काम किया, इससे आगे भी स्वा

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

ल्यूपिन को जेनेरिक दवा Droxidopa अमेरिकी बाज़ार में बेचने की मिली मंजूरी।

हे.जा.स. February 20 2021 22910

इसका उत्पाद नागपुर स्थित फैक्ट्री में किया जाएगा। IQVIA MAT दिसंबर 2020 के अनुसार, Droxidopa कैप्सूल

जुलाई में रोज़ आ सकतें हैं 22 से 25 हजार कोरोना संक्रमण के मामले, यूपी रहेगा सुरक्षित: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल

जुलाई में रोज़ आ सकतें हैं 22 से 25 हजार कोरोना संक्रमण के मामले, यूपी रहेगा सुरक्षित: प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल

विशेष संवाददाता June 25 2022 25386

प्रोफेसर मणींद्र के गणितीय सूत्र मॉडल के आधार पर यूपी सबसे सुरक्षित रहेगा। यहां संक्रमण के मामले नही

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

ग्लोब  हेल्थकेयर अस्पताल में अत्याधुनिक तरीके से होगा कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 23 2022 74749

डॉ मोहम्मद सुहैब के अनुसार एमआरआई (MRI) अधारित प्लानिंग के साथ रेडियो थेरेपी इलाज के लिए ग्लोब अस्पत

सीएम योगी ने गोरखपुर में हेल्थ एटीएम का किया शुभारम्भ

सीएम योगी ने गोरखपुर में हेल्थ एटीएम का किया शुभारम्भ

श्वेता सिंह September 15 2022 28243

स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगने के बाद गांव का व्यक्ति भी केंद्र पर जाकर 5 मिनट में 50 से अधि

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

आईआईटी कानपुर ने बनाया डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया पीड़ित बच्चों के लिए एप

रंजीव ठाकुर August 14 2022 38208

आईआईटी की टीम ने डिस्लेक्सिया और डिस्ग्राफिया बीमारी से पीड़ित बच्चों के लिए टचस्क्रीन आधारित एक एप्

बर्फ में दबा मिला 48,500 साल पुराना वायरस

बर्फ में दबा मिला 48,500 साल पुराना वायरस

विशेष संवाददाता December 01 2022 30784

वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के कारण इंसानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। शोधकर्ताओं के अनुसा

Login Panel