देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

सर्दियों में डायबिटीज रोगी किडनी की देखभाल करें।

डा. दीपक ने कहा सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के ब्लड में ग्लूकोज का लेवल हाई होता है। सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है।

लेख विभाग
January 03 2021 Updated: January 14 2021 04:44
0 23053
सर्दियों में डायबिटीज रोगी किडनी की देखभाल करें। डा. दीपक दीवान, एम.डी.- रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ

-डा. दीपक दीवान, एमडी-नेफ्रोलॉजी, डी.एम.-रीनल साइंस
एम.डी.- रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ। 

जब आपको डायबिटीज होती है, तो आपके लिए अपनी किडनी की देखभाल करना महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि यह खून से गंदिगी को छानने और उसे खून से निकालने वाला महत्वपूर्ण काम करती है। इसके अलावा किडनी पानी का संतुलन बनाए रखने, हडिडयों के स्वास्थ्य की देखभाल करने, विटामिन डी और एरिथ्रोपोइटिन के संश्लेषण, यह एक पदार्थ होता जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बनाए रखता है, का काम करती है। यह जानकारी देते हुए रीजेंसी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के एमडी नेफ्रोलॉजी डीएम रीनल साइंस डायरेक्टर डॉ दीपक दीवान ने बताया डायबिटीज किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है और इस वजह से किडनी के फंक्शन में प्रोग्रेसिव नुकसान हो सकता है। यह पूरी दुनिया में किडनी के फेल होने का प्रमुख कारण है। एडवांस किडनी फेल होने वाले लोगों को या तो डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट की जरुरत होती है। हालांकि किसी की किडनी धीरे-धीरे भी डैमेज हो सकती है और किसी नेफ्रलोजिस्ट से कंसल्ट करने के अलावा आप अपनी लाइफ स्टाइलए डाईट में थोड़ा सा बदलाव करके और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहके इसकी हालत और ज्यादा खऱाब होने से बचा सकते हैं।

डा. दीपक ने कहा सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के ब्लड में ग्लूकोज का लेवल हाई होता है। सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस दौरान दिन छोटा होता है और हम सूर्य के प्रकाश में बहुत कम आते हैं, यह वास्तविक रूप से मानसिक चुनौती हो सकती है। सूर्य के प्रकाश की कमी का मतलब होता है कि स्ट्रेस और थकान में वृद्धि। ज्यादा सर्दी होने पर शरीर में तनाव स्ट्रेस और ऐठन पैदा होती है। यह स्ट्रेस कभी-कभी एड्रेनलिन और कोर्टीसोल जैसे हार्मोन को रिलीज करता है। ये सर्वाइवर हार्मोन से लीवर एनर्जी के लिए ज्यादा ग्लूकोज रिलीज करता है, जिसके परिणामस्वरूप सामान्य से ज्यादा ब्लड शुगर का लेवल हो सकता है। इसी तरह ठंड के मौसम में खून में थक्का भी जमता है क्योंकि इस दौरान खून गाढ़ा हो जाता है, इसका कारण यह है कि सर्दियों के महीनों में कम शारीरिक एक्टिविटी होती है। ऐसे हालात डायबिटीज के मरीजों की जिंदगी के लिए खतरा पैदाकर सकते हैं, इसमें ब्लड प्रेशर ज्यादा हो जाता है। तापमान और मौसम की स्थिति के अलावा ब्लड शुगर हाइड्रेशन, एक्सरसाइज और जो भोजन खाते हैं उस पर निर्भर करता है, लेकिन हाइड्रेशन हमें स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण तत्व होता है। डायबिटीज से पीडि़त लोगों को डीहाइड्रेशन का खतरा होता है, जो कंट्रोल न होने पर खतरनाक हो सकता है।  इसमें व्यक्ति को लग सकता है कि उसका ब्लड शुगर कम है। इसलिए डायबिटीज मरीजों के लिए यह जरूरी है कि वे सर्दियों में अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहें और वे अपने ब्लड शुगर को बार-बार चेक करते रहें।

 डायबिटीज किडनी को कैसे नुकसान पहुंचाती है?

 हम सभी जानते हैं कि किडनी हमारे शरीर में से गंदिगी को फिल्टर करके उसे शरीर के बाहर निकालती है और इस वजह से हमारी किडनी स्वच्छ और स्वस्थ बनी रहती है। जब किसी को डायबिटीज होती है तो यह हमारे शरीर में ब्लड वेसल्स और कैपिलरीज को नुकसान पहुंचाती है और इस वजह से प्रोग्रेसिव डैमेज होता है। ये छोटी-छोटी ब्लड वेसल्स ब्लड को किडनी में लाती है जहाँ पर ब्लड से गंदिगी को फ़िल्टर किया जाता है। हालांकि जब ब्लड वेसल्स डैमेज होती है तो ब्लड किडनी में नही जाता है और इस वजह से ब्लड के फ़िल्टर करने और गंदिगी को मूत्र के जरिये निकालने का काम मुश्किल हो जाता है।

 इस कारण से आपके शरीर में खतरनाक पदार्थ, नमक, और बहुत ज्यादा पानी बिना हीमोग्लोबिन में गिरावट के रह जाता है और इससे हमारी हड्डी का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इससे आप अपनी यूरिन में जरूरी प्रोटीन को खो सकते हैं।

 किडनी की देखभाल करना

1- अपने कोलेस्ट्राल लेवल को कंट्रोल रखें।
कोलेस्ट्राल के हाई लेवल से किडनी ज्यादा डैमेज होती है। यह बहुत जरूरी हो जाता है कि आप कार्डियोवस्कुलर और रीनल हेल्थ के लिए कोलेस्ट्राल को कम रखें। अगर कोलेस्ट्राल बढ़ता है, तो इस वजह से किडनी के डैमेज होने की संभावना बढ़ जाती है। कोलेस्ट्राल के लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है।

 2- अच्छी डाईट
 जंक फ़ूड को खाना बंद करें। जो भी ट्रांस फैट हम खाते हैं वह हमारी किडनी के लिए नुकसान दायक होता है।  आपकी डाईट में ज्यादा शुगर नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर में खतरनाक तत्व बनते हैं। फलों, सब्जियों, सेरिल्स, अनाज, और  भरपूर फाइबर से युक्त डाईट खाने से कई महत्वपूर्ण ऑर्गन को फेल होने से बचाया जा सकता है।

3- अपने आप को हाइड्रेटेड रखें
पर्याप्त हाइड्रेशन हमारी किडनी को विषाक्त पदार्थों और अपशिष्ट उत्पादों को हमारे शरीर से निकालने और खत्म करने में मदद करता है। जब हम शराब  पीते हैं, तो हमारी किडनी और अन्य अंगों को पर्याप्त पानी नही मिल पाता है। इसका मतलब यह है कि किडनी आपके शरीर से  कम विषाक्त पदार्थों को फ़िल्टर कर पायेगी और ये विषाक्त पदार्थ आपके शरीर में जमा होते रहेंगे। इसलिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

नोएडा जिला अस्पताल में 40 और बेड पर मिलेगी ये सुविधा

आरती तिवारी June 22 2023 28354

नोएडा जिला अस्पताल में 20 बेड का मेडिकल आईसीयू वार्ड और 6 बेड का उच्च निर्भरता इकाई शुरू होने के बाद

मेनोपॉज: समस्याओं के साथ कैंसर का भी बन रहा कारण

रंजीव ठाकुर May 09 2022 27983

मेनोपॉज के बाद व्यायाम, आहार और जांच को लेकर वन स्पॉट सेंटर, लोकबंधु अस्पताल में लखनऊ मेनोपॉज सोसायट

लम्पी संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ सामूहिक इस्तीफे पर अड़ा

लम्पी संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ सामूहिक इस्तीफे पर अड़ा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 28095

अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सकों ने अहर्निश सेवा चिकित्सा के द्वारा बीमार गायों की जा

मेदांता हॉस्पिटल में कटे हुए बाजू को जोड़कर युवक को दिया नया जीवन

रंजीव ठाकुर July 20 2022 80312

सौरभ को जब मेदांता हॉस्पिटल लाया गया तो उसका दाहिना हाथ केवल एक नर्व से लटक रहा था। सौरभ के दाएं हाथ

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय।

बाल झड़ने से रोकने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय November 08 2021 43792

बालों के झड़ने को नियंत्रित करने और रोकने के लिए घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जा सकता

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल मलेरिया और एनटीडी रोगों के खिलाफ लड़ाई में 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर देगा 

हे.जा.स. June 25 2022 30774

नोवार्टिस फार्मास्युटिकल द्वारा घोषित वित्तीय प्रतिबद्धता से क्रिप्टोस्पोरिडिओसिस और मलेरिया के अला

सिर्फ कुंडली ही न मिलाएं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं

सिर्फ कुंडली ही न मिलाएं, हीमोग्लोबिन की भी जांच कराएं

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 34897

प्रदेश में 15 से 49 साल आयु वर्ग की 50.4 प्रतिशत महिलाएं खून की कमी से ग्रसित हैं। गर्भवती महिलाओं क

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

कोलेस्ट्रॉल, वजन घटाने समेत इन समस्याओं में बेहद फायदेमंद है अलसी का बीज: डाइटीशियन आयशा

आयशा खातून May 04 2023 31261

फाइबर रिच अलसी में हेल्दी फैट पाए जाते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। अलसी में एंट

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 31 2022 28402

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दो दिनों के श्रावस्ती दौरे पर है। जहां डीएम नेहा प्रकाश और एसपी अरविं

विश्व अंगदान दिवस पर आरएमएलआईएमएस में जागरूकता कार्यक्रम

विश्व अंगदान दिवस पर आरएमएलआईएमएस में जागरूकता कार्यक्रम

हुज़ैफ़ा अबरार August 12 2026 1120

संस्थान अब मृतक दाता से अंग प्रत्यारोपण शुरू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़े और सभी संबंधित टीमें इ

Login Panel