देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी

इस योजना से खासतौर पर गरीब और असहाय वर्ग अस्पताल में उपचार के प्रति आकर्षित होगा क्योंकि जब उसे पता होगा कि अस्पताल में सभी तरह की सुविधा फ्री है तो वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेगा। यही हमारा मकसद भी है। हम चाहते हैं कि लोग अपनी आर्थिक मजबूरी को दरकिनार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ और सुरक्षित भारत के लक्ष्य में अपना योगदान दें। नारी सुरक्षित रहेगी तो वह स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेगी और शिशु स्वस्थ रहेगा तो देश का भविष्य उज्जवल होगा: डॉ एसपी जयसवार एरा मेडिकल कालेज

हुज़ैफ़ा अबरार
May 24 2026 Updated: May 24 2026 23:08
0 1540
मातृ-शिशु सुरक्षा को लेकर एरा की अनूठी पहल मुफ्त की सभी डिलीवरी गर्भवती महिलाओं के लिए एरा मेडिकल कॉलेज ने शुरू की शिशु मां सुरक्षा योजना

लखनऊ। एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लगातार कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में मातृ-शिशु की सुरक्षा को लेकर एरा ने अनूठी पहल की है। मातृ एवं शिशु की मृत्यु दर पर लगाम लगाने के लिए एरा मेडिकल कालेज ने एराज शिशु मां सुरक्षा (एसएमएस) योजना शुरू की है। यह योजना जहां गरीब वर्ग को अस्पतालों के भरी भरकम खर्च से मुक्त करेगी। वहीं मातृ-शिशु को सुरक्षा की गारंटी प्रदान करेगी। शिशु मां सुरक्षा (एसएमएस) योजना के तहत नार्मल डिलीवरी की तरह अब सिजेरियन डिलीवरी भी निशुल्क की जाएगी। मातृ एवं शिशु की दवा जांच और खानपान भी मुफ्त होगा। यह लाभ महिला को तब तक प्राप्त होगा जब तक वो अस्पताल में भर्ती रहेगी। महिला को अस्पताल से छुट्टी के दिन उसके और उसके बच्चे के पौष्टिक आहार व पालन पोषण के लिए एरा मेडिकल कालेज की तरफ से प्रत्येक महिला को 2500 रु की आर्थिक सहायता तथा बेबी किट दी जाएगी। बेबी किट में बच्चे के पालन-पोषण से संबंधित आवश्यक सामग्री होगी। डिलेवरी नार्मल हो या ऑपरेशन से सभी महिलाओं को 2500 रुपया नगद और बेबी किट अस्पताल की तरफ से दी जाएगी। एरा मेडिकल कालेज में सभी तरह की बीमारियों का इलाज और नार्मल डिलीवरी पहले से ही निशुल्क है। अब भारी भरकम खर्च वाली सिजेरियन डिलीवरी भी मुफ्त में होगी। यह योजना सुरक्षित प्रसव को प्रोत्साहित करके मातृ एवं शिशु की मृत्यु दर कमी लाने और गरीब वर्ग को बेहतर उपचार देने की एरा मेडिकल कालेज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसका लाभ गरीब और मध्यम सहित सभी वर्ग के परिवारों को प्राप्त होगा। इसके लिए किसी सरकारी योजना का लाभार्थी होना भी जरुरी नहीं है। कोई भी कही का परिवार इसका लाभ प्राप्त कर सकता है।


एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की प्रमुख डॉक्टर एसपी जयसवार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के मिशन के क्रम में एरा लखनऊ मेडिकल कालेज ने यह अनूठी पहल की है। इस तरह की योजना पहली बार किसी निजी मेडिकल कालेज या अस्पताल द्वारा संचालित की गयी है, क्योंकि एरा मेडिकल कालेज ने हमेशा सेवा भाव को महत्व दी है। हमारा मकसद मातृ-शिशु की सुरक्षा और इनकी मृत्यु दर में कमी लाना है। इस योजना से खासतौर पर गरीब और असहाय वर्ग अस्पताल में उपचार के प्रति आकर्षित होगा। क्योंकि जब उसे पता होगा कि अस्पताल में सभी तरह की सुविधा फ्री है तो वह किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेगा यही हमारा मकसद भी है। हम चाहते हैं कि लोग अपनी आर्थिक मजबूरी को दरकिनार कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ और सुरक्षित भारत के लक्ष्य में अपना योगदान दें। नारी सुरक्षित रहेगी तो वह स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेगी और शिशु स्वस्थ रहेगा तो देश का भविष्य उज्जवल होगा।

डॉक्टर एसपी जयसवार: एरा मेडिकल कालेज में सभी तरह की बीमारियों का इलाज और सभी सुविधाओं के साथ नार्मल डिलीवरी की व्यवस्था पहले से ही निशुल्क है। अब सिजेरियन डिलीवरी भी फ्री कर दी गयी है। दोनों तरह की डिलीवरी में परामर्श दवाइयां जांच और भोजन सहित सभी सुविधा निशुल्क रहेगी। नार्मल या ऑपरेशन से होने वाली डिलीवरी में 2500 रुपये की आर्थिक सहायता और बेबी किट भी प्रदान की जाएगी। अस्पताल में भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक मरीज का एक पैसा खर्च नहीं होगा। उन्होंने बताया अक्सर देखा गया है कि अस्पतालों के भारी भरकम खर्च के डर से गंभीर और असामान्य परिस्थितियों में भी गर्भवती महिलाएं अस्पताल जाने से परहेज करती है नतीजन इसका परिणाम खतरनाक साबित होता है। जब अस्पताल में सभी सुविधा निशुल्क मिल रही है तो असामान्य परिस्थितियों के अलावा सामान्य गर्भवती महिला भी अस्पताल की तरफ रुख करेगी। जो  मां और शिशु स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा। इस योजना से निश्चित तौर मातृ एवं शिशु की मृत्यु दर में भारी कमी जाएगी। उन्होंने इस योजना के लागू करने के लिए एरा विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आजमाएं नींबू के घरेलू नुस्खे।

आजमाएं नींबू के घरेलू नुस्खे।

लेख विभाग June 12 2021 35994

नींबू के रस में नमक मिलाकर नहाने से त्वचा का रंग निखरता है और सौंदर्य बढ़ता है। नींबू का रस विटामिन

 जानिये हींग के औषधीय गुण और प्रयोग।

 जानिये हींग के औषधीय गुण और प्रयोग।

लेख विभाग July 02 2021 35582

शुद्ध हींग , पानी में घुलने पर सफेद हो जाती है। हींग में एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जा

खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं संतरे के ये नुस्खे

खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं संतरे के ये नुस्खे

श्वेता सिंह September 26 2022 29423

संतरे से आपका खोया हुआ निखार वापस आ जाएगा। बता दें संतरा ना केवल हमारे शरीर के लिए बल्कि हमारी स्किन

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

लेख विभाग June 01 2022 33088

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को न बांधें। धूम्रपान व तंबाकू सेवन से दिल की बीमारी होने की

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

मेरठ मेडिकल कॉलेज उधार मांग रहा दवाएं, मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन मौन

विशेष संवाददाता July 29 2022 19393

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन अस्पतालों में दवा की सप्लाई ढंग से नहीं कर पा रहा है जिसका खामि

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ

रंजीव ठाकुर September 27 2022 79678

सोसायटी आफ मिडवाईफ इन्डिया की राष्ट्र स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्तर की कान्फ्रें

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 31160

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात

रोबोटिक सर्जरी: बहुत ही सुरक्षित और नपी तुली सर्जरी होती है - डॉ रिची खंडेलवाल

एस. के. राणा January 13 2026 5082

सभी की यह धारणा रहती है कि रोबोटिक सर्जरी कौन करता है? रोबोट या सर्जन? तो इस प्रश्न का सही उत्तर है

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में डेंगू का आंकड़ा 8 हजार के पार

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में डेंगू का आंकड़ा 8 हजार के पार

विशेष संवाददाता November 27 2022 24389

प्रदेश में शुक्रवार को 5 बच्चों समेत 42 लोग डेंगू से पीड़ित मिले। इससे जम्मू कश्मीर में अब तक 8013 ल

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

कोरोना रोधी टीकों के बारें में जानिये डॉ. रेनु स्वरूप से।   

हे.जा.स. May 12 2021 35287

जैव प्रौद्यौगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेनु स्वरूप ने एक साक्षात्कार में टीकों की उपलब्धता बढ़ाने और नए

Login Panel