देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स ने किया लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन 

नर्स को मां का दर्जा दिया गया है, डाक्टर के बाद मरीज की सारी जिम्मेदारी नर्सों पर ही होती है। इसी वजह से अगर नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ अपना व्यवहार अच्छा रखे तो आधे से ज्यादा मर्ज दूर हो जाता है।

रंजीव ठाकुर
May 12 2022 Updated: May 12 2022 03:49
0 63721

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो अस्पताल के लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स ने लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आइएम की पूर्व अध्यक्ष डॉ रमा श्रीवास्तव एवं लखनऊ मेट्रो अस्पताल एवं लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स की फाउंडर डॉ आतिफा सिद्दीकी ने आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। 

इस मौके पर लखनऊ मेट्रो अस्पताल एवं लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स के डायरेक्टर डॉ फहद इस्लाही भी मौजूद रहें। कार्यक्रम में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सेवा एवं कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने की शपथ ली। वहीं कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये।

उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री (Health and Medical Education Minister) ब्रजेश पाठक ने इस अवसर पर भेजे गए संदेश में कहा कि आज इस मौके पर चिकित्सा जगत में कार्य करने के लिए शपथ ग्रहण करने वाले नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स (nursing and paramedics) के विद्यार्थियों को मैं बधाई देता हूं। मैं आशा करता हूं ये विद्यार्थी मरीजों की सेवा करें एवं इनका ध्येय गरीबों, वंचितों व पीड़ितों की सेवा करना हो ऐसी मैं प्रार्थना करता हूं। 

लखनऊ मेट्रो अस्पताल एवं लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स (Lucknow Metro Institute of Nursing and Paramedics) के डायरेक्टर डॉ फहद इस्लाही ने कहा कि कोरोना के बाद से नर्सों की मांग दुनियाभर में बढ़ी है। इसी कारण युवाओं का रूझान नर्सिंग की ओर काफी बढ़ा है। नर्सिंग के क्षेत्र में बहुत कुछ नया हो रहा है। उन्होंने कहा कि नर्स को मां का दर्जा (status of mother) दिया गया है, डाक्टर के बाद मरीज की सारी जिम्मेदारी नर्सों पर ही होती है। इसी वजह से अगर नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ (nurses and paramedical staff) अपना व्यवहार अच्छा रखे तो आधे से ज्यादा मर्ज दूर हो जाता है। वहीं अस्पताल के डायरेक्टर डॉ आमिर इस्लाही ने कहा कि किसी भी मरीज को स्वस्थ करने में सिर्फ डाक्टर की ही भूमिका नहीं होती, बल्कि मरीज की दिन-रात देखभाल करने वाली नर्स का किरदार भी अहम होता है। समर्पण (dedication) और सेवा भाव से मरीज की झुंझलाहट सहकर नर्स उसे सेहतमंद बनाने में खास मददगार होती है। ये कार्यक्रम उनके सम्मान को और अधिक बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। 

डॉ फहद इस्लाही कहा कि नर्सिंग के क्षेत्र में अब महिलाओं के साथ पुरूष भी बड़ी संख्या में भागीदारी कर रहे हैं। इसको देखते हुए उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा नर्सिंग परिषद और नर्सिंग सेल को और अधिक मजबूत बनाया जा रहा है। विदेशों में नर्सिंग के सुनहरे मौकों ने भारत से नर्सों की बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, जिसको देखते हुए नर्सिंग व्यवस्था को पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य करके अधिक मजबूती प्रदान की जा रही है।

लखनऊ मेट्रो अस्पताल एवं लखनऊ मेट्रो इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स की फाउंडर डॉ आतिफा सिद्दीकी ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अस्पतालों का काम-काज इस दौर में बहुआयामी हुआ है। अब सिर्फ उपचार नहीं बल्कि मरीज के सेवा सत्कार पर भी ध्यान दिए जाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं प्रदेश में मेडिकल टूरिजम को बढ़ावा मिला है। विदेशों से उपचार के लिए आए मरीज हर लिहाज से अच्छी सुविधा चाहते हैं, जिसमें लखनऊ का मेट्रो अस्पताल अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। इन्हीं बदलावों ने नर्सिंग के करियर को भी नए आयाम देना शुरू कर दिया है।

डॉ आतिफा सिद्दीकी ने कहा कि नर्सिंग का कार्यक्षेत्र केवल मरीजों की देखभाल करने तक ही सीमित नहीं है। योग्य नर्सों के लिए एजुकेशन, ऐडमिन और रिसर्च से संबंधित काम के भी मौके मिलते हैं। अमूमन नर्सिंग से जुड़े लोग बेरोजगार नहीं रहते। वे किसी भी निजी या सरकारी हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, अनथालय, वृद्धाश्रम, इंडस्ट्रीज, सेनेटोरियम और सैन्य बलों में भी जॉब प्राप्त कर लेते हैं। इनके अलावा अन्य सरकारी विभागों में इनकी जरूरत होती है। जिसको देखते हुए आज नर्सिंग के क्षेत्र में बड़ी संख्या में युवा आकर्षित हो रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

निमोनिया के बारे में जानिए डॉ अंबरीन पंड्रोवाला से

निमोनिया के बारे में जानिए डॉ अंबरीन पंड्रोवाला से

लेख विभाग November 12 2022 32285

जीवाणु संक्रमण के कारण होने वाला निमोनिया उपयुक्त एंटीबायोटिक दवाओं के साथ 1 से 2 सप्ताह तक रह सकता

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2022 23447

सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

भारत में बढ़ रही है मानसिक रोगियों की संख्या

लेख विभाग October 10 2022 48399

मानसिक रोगियों की इतनी बड़ी संख्या के बावजूद भी अब तक भारत में इसे एक रोग के रूप में पहचान नहीं मिल प

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने 14 ने टीबी के मरीजों को गोद लिया

रंजीव ठाकुर April 16 2022 29325

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने ने बताया कि देश के प्रधानमन्त्री ने वर्ष 2025 तक भारत को ट

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

कोरोना संक्रमण समाप्ति की तरफ, बीते दिनों चौदह हज़ार नए मरीज़ मिले 

एस. के. राणा February 24 2022 22802

इस समय देश में 1,48,359 मरीजों का इलाज जारी है। एक्टिव केसों की दर 0.35% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.2

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री जन आरोयग्य योजना से असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा लाभ

अबुज़र शेख़ October 27 2022 20111

त्तर प्रदेश मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना खास तौर पर उन लोगों के लिए शुरू की गई है जिनकी आर्थिक स्थित

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

अखण्ड प्रताप सिंह February 25 2022 259619

सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स ऐसा कोर्स होता है जिसके बाद आप एक डेंटिस्ट के यहां असिस्टेंट का

52 फीसदी लोगों ने झेला दवाओं का साइड इफेक्ट: सर्वे

52 फीसदी लोगों ने झेला दवाओं का साइड इफेक्ट: सर्वे

आरती तिवारी September 07 2023 30968

लोकल सर्कल्स ने दवाओं के इफेक्ट लेकर एक सर्वे किया, जिसके नतीजे परेशान करने वाले होला को सर्कल्स ने

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

हे.जा.स. October 03 2023 234395

ब्रिटेन की ऑक्सफ़र्ड युनिवर्सिटी ने R21/Matrix-M नामक इस वैक्सीन को विकसित किया है। मलेरिया के खिलाफ

भारत में कोविड संक्रमण और मौत के सर्वाधिक नये मामले: डब्ल्यूएचओ

भारत में कोविड संक्रमण और मौत के सर्वाधिक नये मामले: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा May 20 2021 29864

डब्ल्यूएचओ द्वारा राष्ट्रीय अधिकारियों से नौ मई तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सर्वाधिक नये

Login Panel