











































Inauguration of Sarvodaya Hospital in Mathura
मथुरा। सर्वोदय हेल्थकेयर ने मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का उद्घाटन करके मेडिकल सेवा प्रदान करना शुरू किया है। यह नैतिक दयालु और बेहतरीन चिकित्सीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के ग्रुप 35 साल के सफर में अहम पड़ाव है। यह लॉन्च ग्रुप के उत्तर भारत के लोगों के नज़दीक वर्ल्ड-क्लास सुपर-स्पेशिलिटी हेल्थ केयर उपलब्ध कराने के समर्पण को और मज़बूत करता है। सर्वे संतु निरामया हर किसी के लिए अच्छे स्वास्थ्य की सोच पर बना यह नया हॉस्पिटल सर्वोदय हेल्थकेयर की मरीज़ को सबसे पहले देखभाल भरोसेमंद क्लीनिकल प्रोटोकॉल और बेहतरीन मेडिकल सुविधा की विरासत को मथुरा और आस-पास के क्षेत्रों में आगे बढ़ा रहा है।
नई हेल्थकेयर फैसिलिटी के खुलने से कहीं ज़्यादा यह हॉस्पिटल एक भरोसेमंद हेल्थकेयर नेटवर्क के विचार को दिखाता है। इस हेल्थकेयर ग्रुप ने पिछले साढ़े तीन दशकों में लाखों मरीज़ों की सेवा की है। सालों से मथुरा और आस-पास के जि़लों के मरीज़ों को इस क्षेत्र में सुपर-स्पेशिलिटी हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की कम उपलब्धता के कारण एडवांस्ड मेडिकल इलाज के लिए दिल्ली-एनसीआर और दूसरे मेट्रो शहरों में जाना पड़ता था। हेल्थकेयर में इस बड़ी कमी को पहचानते हुए सर्वोदय हेल्थकेयर ने इसे पश्चिमी यूपी के सबसे एडवांस्ड सुपर-स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में से एक बनाया है। यह हॉस्पिटल स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों की एक अनुभवी टीम से लैस है।
यह हॉस्पिटल न सिर्फ़ मथुरा बल्कि आस-पास के ज़िलों जैसे आगरा अलीगढ़ हाथरस फिरोज़ाबाद धौलपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी इलाज़ प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। एडवांस्ड हेल्थकेयर सेवाओं को मरीज़ों को उपलब्ध करा कर हॉस्पिटल का उद्देश्य अच्छे इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने से जुड़े शारीरिक, भावनात्मक और पैसे की समस्या को कम करना है। हॉस्पिटल के उद्घाटन पर सर्वोदय हेल्थकेयर के चेयरमैन डॉ राकेश गुप्ता ने कहा 35 सालों से सर्वोदय हेल्थकेयर हर मरीज़ को नैतिक दयालु और वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर देने के लिए समर्पित रहा है। मथुरा में सर्वोदय हॉस्पिटल का लॉन्च होना उसी समर्पण और प्रतिबद्धता का उदाहरण है। हमारा उद्देश्य हमेशा से एडवांस्ड हेल्थकेयर को आसान बनाना रहा है, ताकि परिवारों को अच्छे इलाज की तलाश में अपने शहर छोड़ने की ज़रूरत न पड़े। इस हॉस्पिटल के ज़रिए हम वही विश्वसनीय चिकित्सीय गुणवत्ता, अनुभवी विशेषज्ञ और मरीज़ों पर ध्यान देने वाला तरीका ला रहे हैं जो हर सर्वोदय फैसिलिटी की पहचान है। हमारा मानना है कि मथुरा और आस-पास के लोगों को घर के पास ही अच्छे स्टैंडर्ड और गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधा मिलनी चाहिए।
यह हॉस्पिटल कई तरह की सेवाओं में पूरी मल्टीस्पेशलिटी और सुपर-स्पेशलिटी हेल्थकेयर सर्विस देता है। इसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन और PET-CT, ऑर्थोपेडिक्स और रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट न्यूरोसाइंसेज कार्डियोलॉजी और कार्डियक सर्जरी ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी पीडियाट्रिक्स और नियोनेटोलॉजी मिनिमली इनवेसिव सर्जरी नेफ्रोलॉजी और किडनी ट्रांसप्लांट यूरोलॉजी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी इंटरनल मेडिसिन रुमेटोलॉजी एंडोक्राइनोलॉजी पल्मोनोलॉजी 24×7 इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर आदि शामिल हैं, इसके ही एडवांस्ड डायग्नोस्टिक और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर सर्विस यहां उपलब्ध है।
इस क्षेत्र के मरीज़ों को अब कई एडवांस्ड मेडिकल तकनीक मिलेगी। पहले इस तरह की सुविधा सिर्फ़ बड़े शहरों में ही मिलती थीं। इन सुविधाओं में बहुत सटीक रेडिएशन थेरेपी के लिए वर्सा HD 6D काउच LINAC, एक एडवांस्ड फुली एक्टिव जॉइंट रिप्लेसमेंट रोबोट, एडवांस्ड कैंसर डायग्नोसिस और स्टेजिंग के लिए PET-CT, और पूरी डायग्नोस्टिक इमेजिंग के लिए हाई-एंड MRI सिस्टम शामिल हैं। सर्वोदय हॉस्पिटल मथुरा में फुल-टाइम कंसलटेंट और स्पेशलिस्ट की एक समर्पित टीम है। हॉस्पिटल को सर्वोदय हेल्थकेयर नेटवर्क में अपनाए जाने वाले अनुभव इलाज के तरीकों और क्वालिटी स्टैंडर्ड का फायदा मिलता है। मरीज़ आसानी से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं, टेलीमेडिसिन के ज़रिए डॉक्टरों से कंसल्ट कर सकते हैं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (EMRs) एक्सेस कर सकते और डिजिटल पेशेंट सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सुविधाओं से हेल्थकेयर ज़्यादा आसान हो जाता है और देखभाल बेहतर तरीके से हो पाती है।
मथुरा के सर्वोदय हॉस्पिटल में ये सेवाएं ऐसे समय में शुरू हो रही हैं जब इस क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म, बिज़नेस और रेजिडेंशियल डेवलपमेंट तेज़ी से बढ़ रहा है। इन सब कारणों से एडवांस्ड हेल्थकेयर सेवाओं की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। वर्ल्ड-क्लास मेडिकल एक्सपर्टीज़ को दयालु, पेशेंट-सेंट्रिक केयर के साथ प्रदान करके सर्वोदय हेल्थकेयर का उद्देश्य हॉस्पिटल को इस क्षेत्र में एडवांस्ड हेल्थकेयर के लिए पसंदीदा जगह बनाना है।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1155
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 756
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 455
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 413
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 308
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 294
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 287
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 280
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 224
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 217
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9646
एस. के. राणा January 20 2026 0 5887
एस. के. राणा February 01 2026 0 5873
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5544
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5509
एस. के. राणा January 13 2026 0 5082
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5033
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87414
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35582
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38566
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36071
लेख विभाग March 19 2022 0 35658
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73435
केजीएमयू में अब बीमारी के नाम पर तीन दिन से अधिक की छुट्टी नहीं मिल सकेगी। इलाज के लिए तीन दिन से अध
फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने 'पावर स्पाइरल एंटेरो
कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। सर्विलांस सिस्टम तथा
कोविड के नए वैरिएंट की दहशत के बीच उत्त्राखंड में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।
महानिदेशक ने बताया कि डेंगू से लड़ने की तैयारी के क्रम में अब ब्लाक स्तर पर रैपिड रेस्पोंस टीम बनाई ग
नारियल फाइबर और रफेज है भरपूर है और पेट के लिए कारगर तरीके से काम करता है। लेकिन कब्ज की समस्या में
सर्दियों में भले ही ठंड और प्रदूषण की वजह से आपको बाहर निकलने का मन ना हो तो आप घर में ही कुछ देर के
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग
जनऔषधि दवाओं की कीमत कम से कम 50% और कुछ मामलों में, ब्रांडेड दवाओं के बाजार मूल्य का 80% से 90% तक
डॉ मंडाविया ने कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, यानी जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार

COMMENTS