देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना के इलाज की बेहद सस्ती व प्रभावी दवा का लखनऊ में चल रहा परीक्षण

हे.जा.स.
November 22 2020 Updated: November 22 2020 02:25
0 21392
कोरोना के इलाज की बेहद सस्ती व प्रभावी दवा का लखनऊ में चल रहा परीक्षण प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। कोरोना के इलाज में चीन और रूस की प्रचलित एंटीवायरल दवा उमीफेनोविर को केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआइ) ने काफी प्रभावी पाया था। न केवल उपचार, बल्कि कोरोना की रोकथाम में भी इस दवा को काफी असरदार पाया गया। इसके चलते राजधानी के क‍िंग जॉर्ज चिकित्सा यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व एराज मेडिकल कॉलेज में परीक्षण शुरू किए गए हैं। परीक्षण के लिए सीडीआरआइ द्वारा ही दवा अस्पतालों को उपलब्ध कराई जा रही है। नतीजे आने में डेढ़ से दो माह का समय लग सकता है, जिसके चलते लोगों को इस सस्ती दवा के लिए अभी इंतजार करना होगा।

सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीडीआरआइ) के निदेशक प्रोफेसर तपस कुंडू ने बताया कि यह दवा फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। लिहाजा, संस्थान ने स्वदेशी तकनीक के जरिए यह दवा विकसित कर ली है। यदि क्लीनिकल परीक्षण सफल रहा तो उमीफेनोविर को कोविड-19 के खिलाफ एक सुरक्षित, प्रभावी, सस्ती दवा के रूप में राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा बनाया जा सकेगा।

लोहिया संस्थान के डॉ. विक्रम स‍िंंह बताते हैं कि उमीफेनोविर एंटीवायरल दवा है जिसे सीडीआरआइ द्वारा किए गए अनुसंधान में आरएनए वायरस पर काफी प्रभावी पाया गया है। उन्होंने बताया कि तीन अस्पतालों में इसका परीक्षण शुरू किया गया है। लोहिया संस्थान में 42 मरीजों पर इसका परीक्षण किया जाना है। परीक्षण के लिए लगभग 50 फीसद मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका है।

केजीएमयू के संक्रामक रोग अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर डी. हिमांशु बताते हैं कि केजीएमयू में भी परीक्षण शुरू किए गए हैं। जिन मरीजों को दवा दी जा रही है, उनका फॉलोअप भी किया जा रहा है। डाटा संकलित किया जा रहा है। सभी जगह का डाटा आ जाने के बाद इसका विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस काम में डेढ़ से दो महीने का वक्त लग सकता है। यदि कोरोना मरीजों पर परीक्षण सफल रहते हैं तो एक बेहद सस्ती व प्रभावी दवा कोरोना के इलाज के लिए हासिल हो सकेगी। निश्चित रूप से यह कोरोना से दो-दो हाथ करने के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

पश्चिमी देशों पर कहर बरपा रहा कोरोना, हालात हुए बेकाबू , ओमिक्रोन का पीक आना बाकी

हे.जा.स. January 09 2022 24296

शुक्रवार को अमेरिका में 8.49 लाख केस मिले हैं। फ्रांस में 3,03,669 नए मामले सामने आए हैं। इटली में 1

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना के तीसरी लहर की संभावना: डॉ गुलेरिया

एस. के. राणा June 19 2021 33133

एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शनिवार को कहा है कि अगले 6 से 8 हफ्ते में कोरोना की तीसरी लहर आ सकत

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

एमएसएन लैब्स कोरोना की दवा 2-डीजी लाएगा बाज़ार में। 

हे.जा.स. July 11 2021 33215

भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने 2-डीजी को मध्यम से गंभीर कोविड-19 रोगियों में सहायक चिकित्सा के रू

प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने लोहिया संस्थान के डीन का पदभार संभाला

प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने लोहिया संस्थान के डीन का पदभार संभाला

हुज़ैफ़ा अबरार September 08 2026 1064

प्रो. डॉ. राजन भटनागर प्रशासनिक अनुभव भी अत्यंत समृद्ध रहा है। डॉ. RMLIMS में वे पूर्व में मुख्य चिक

सीओपीडी की गंभीरता का कारण जन जागरूकता का अभाव।

सीओपीडी की गंभीरता का कारण जन जागरूकता का अभाव।

लेख विभाग November 18 2021 38399

सीओपीडी के बारे में जन जागरूकता की स्थिति ठीक नही है, जिसके परिणामस्वरूप इसके निदान में देरी होती है

कोविड के बाद तो लोग नर्सेज को किराए पर कमरा तक नहीं देते हैं - महामंत्री अशोक कुमार

रंजीव ठाकुर May 01 2022 30940

राजकीय नर्सेज संघ, उ0प्र0 का द्विवार्षिक अधिवेशन आज गांधी भवन, कैसरबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्

कोविड समस्या का सम्पूर्ण निदान टीकाकरण है, सभी लोग सहयोग करें- रंजना द्विवेदी

रंजीव ठाकुर February 18 2021 34497

यूपी में वैक्सीनेशन पहले नम्बर पर है और पोर्टल पर जरुरी चीजों को लगातार अपडेट किया जा रहा है। जैसे म

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

हे.जा.स. February 25 2022 25921

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अमेरिका में हृदय रोग मृत्यु का प्रमुख कारण है जबकि देश की अश्वेत म

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

लोहिया संस्थान ने रोबोट-सर्जरी कर इतिहास रचा

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1029

केवल 350 मिलीलीटर खून बहा और खून चढ़ाने की नौबत नहीं आई। मरीज़ को 8 दिन में छुट्टी मिल गई और दो हफ़्

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

लापरवाही पर डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का एक्शन जारी

आरती तिवारी April 22 2023 32168

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दो टूक कहा है कि नियमों के खिलाफ काम करने वाले किसी भी डॉक्टर-कर्मचारी को

Login Panel