देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई - केंद्र सरकार।

राज्यों को बताया गया है कि ऐसे लोगों पर आपदा प्रबंधन कानून और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

रंजीव ठाकुर
January 26 2021 Updated: February 01 2021 02:25
0 24371
कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई - केंद्र सरकार। प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने भी इसको लेकर बयान दिए हैं। ऐसे लोगों पर आपदा प्रबंधन कानून और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पीएम ने कहा था कि कोरोना वैक्‍सीनेशन पर झूठ और अफवाह फैलाने वालों को सही सूचना के जरिए शिकस्त दी जा सकती है। इसलिए आप सभी लोग ऐसे लोगों को सही जानकारी दें। देश के वैज्ञानिकों ने कोविड-19 का टीका बनाया और अपना कर्तव्य पूरा किया। लेकिन अब वैक्सीन को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है। ऐसे नेटवर्क को सही जानकारी देकर ही हराया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वैक्सीन को लेकर झूठ फैलाने वाले लोगों पर निशाना साधा है। पीएम ने कहा कि मैं आपसे अपील करता हूं कि आगे आएं और कोरोना वैक्सीन को लेकर गरीबों और आम लोगों के बीच सही जानकारी फैलाएं। हमें अफवाह फैलाने वाले हर सिस्टम को हराना होगा। 

भारत में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है, लेकिन यह लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। अब तक 16 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। केंद्र ने इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। कोरोना टीकाकरण के बाद कुछ लोगों की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें चलाई जा रही हैं। इन मौतों का टीकाकरण से कोई संबंध नहीं पाया गया है। इन अफवाहों में लोगों से वैक्सीनेशन न कराने और इससे जानलेवा खतरे जैसी बातें हैं। एजेंसियां ऐसी अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह लोगों को दे चुकी हैं। कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम भी टीकाकरण के प्रोत्साहन के लिए चलाए जा रहे हैं।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पिछले हफ्ते राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को इस संबंध में पत्र लिखा है। राज्यों को बताया गया है कि ऐसे लोगों पर आपदा प्रबंधन कानून और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है। गृह सचिव ने कहा है कि अफवाह और झूठी खबरों पर रोक लगाने के लिए ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। इसके साथ ही वास्तविक तथ्यों के आधार पर विश्वसनीय सूचनाओं के प्रसार की सलाह भी राज्यों को दी गई है। अफवाह फैलाने वाले संगठनों और किसी व्यक्ति पर कानूनी प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी ख़र्च के कारण 50 करोड़ से ज़्यादा लोग गम्भीर निर्धनता के हालत में पहुँचे।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी ख़र्च के कारण 50 करोड़ से ज़्यादा लोग गम्भीर निर्धनता के हालत में पहुँचे।

हे.जा.स. December 13 2021 34152

कोविड-19 महामारी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी ख़र्च के कारण 50 करोड़ से ज़्यादा लोग अत्यन्त गम्भ

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 31209

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात

इंग्लैंड में कोरोना वायरस को लेकर सभी प्रतिबंध खत्म 
लोग प्राइवेट अस्पतालों में नहीं लगवा रहें कोविड वैक्सीन, सरकार घटायेगी कोटा।

लोग प्राइवेट अस्पतालों में नहीं लगवा रहें कोविड वैक्सीन, सरकार घटायेगी कोटा।

एस. के. राणा August 05 2021 34462

लोग प्राइवेट अस्पतालों में कोविड वैक्सीन नहीं लगवा रहें जिसके चलते केन्द्र सरकार उनका कोटा कम करने ज

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

कोरोनारोधी टीके की चौथी खुराक लेकर आई अमेरिकी दवा कंपनी मॉडर्ना

हे.जा.स. March 19 2022 34195

मॉडर्ना ने कहा कि सभी वयस्कों के लिए मंजूरी की खातिर रोग नियंत्रण व रोकथाम केंद्र और चिकित्सा प्रदात

स्तनपान करने वाले बच्चों में विकसित हो रही कोरोनारोधी एंटीबाडी।

स्तनपान करने वाले बच्चों में विकसित हो रही कोरोनारोधी एंटीबाडी।

लेख विभाग September 03 2021 49065

शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना का टीका लगाने से एंटीबाडी में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। टीके से उन मात

हिंसा के खिलाफ एकजुट हुए डॉक्टर, 18 जून को करेंगे देशव्यापी विरोध।

हुज़ैफ़ा अबरार June 16 2021 31637

18 जून 2021 को हिंसा के खिलाफ देशभर में डॉक्टर विरोध प्रकट करेंगे। आमजन को कोई समस्या ना हो इसीलिए इ

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

सौंदर्या राय June 12 2022 30103

सुबह के समय पार्क या घर में व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपका शरीर सुडौल बना रहता है और रक्तसंचार अ

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

केजीएमयू में अब तक 25 लिवर ट्रांसप्लांट, सीएम योगी ने दी बधाई

आरती तिवारी August 10 2023 26927

केजीएमयू ने 25वां सफल लिवर प्रत्यारोपण करके इतिहास रचा है। इस प्रत्यारोपण के साथ ही केजीएमयू के सर्ज

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

मौसम का बदलता मिजाज इन मरीजों की बढ़ा सकता है परेशानी

आरती तिवारी October 28 2022 29487

यह एलर्जी स्किन के अलावा सांस की भी हो सकती हैं। सांस की बीमारियों से निपटने के लिए समय रहते अवेयर

Login Panel