देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज

हे.जा.स.
November 14 2020 Updated: November 20 2020 04:06
0 23544
बलरामपुर अस्पताल में अब तीन गुना वेंटिलेटर, गंभीर मरीजों को 24 घंटे इलाज

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में गंभीर मरीजों को रेफर करने का झंझट खत्म होगा। यहां 24 घंटे आइसीयू में इलाज की सुविधा होगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने जहां वेंटिलेटर मुहैया करा दिए गए हैं। वहीं अब नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने डॉक्टरों की तैनाती को भी मंजूरी दे दी है।

बलरामपुर अस्पताल में करीब 20 विभाग हैं। इमरजेंसी समेत विभिन्न वाडों में 756 बेड हैं। यहां ओपीडी में हर रोज चार हजार के करीब मरीज दिखा रहे हैं। वहीं, सवा सौ के करीब गंभीर मरीज इमरजेंसी में आ रहे हैं। आइसीयू में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे में गंभीर मरीज दूसरे अस्पतालों में चक्कर काटने को मजबूर हैं। निदेशक डॉ. राजीव लोचन के मुताबिक,  शीघ्र ही गंभीर मरीजों को वेंटिलेटर पर इलाज मिलने लगेगा। इसके लिए तीन फिजीशियन व चार एनेस्थीसिया के डॉक्टरों की मंजूरी मिल गई है। वहीं, अस्पताल में पहले से सात फिजीशियन व 10 एनेस्थेटिस्ट मौजूद हैं।

28 बेड के आइसीयू, पीएम केयर्स से मिले वेंटिलेटर
डॉ. राजीव लोचन के मुताबिक, अस्पताल में 28 बेड का आइसीयू है। इसमें चार वेंटिलेटर पहले से थे। मगर एक्सपर्ट की तैनाती नहीं थी। ऐसे में वेंटिलेटर का संचालन बाधित था। वहीं, कोरोना काल में दो वेंटिलेटर जन प्रतिनिधि के सहयोग से व छह वेंटिलेटर पीएम केयर्स फंड से मुहैया कराए गए हैं। ऐसे में आइसीयू में 12 बेडों पर वेंटिलेटर की सुविधा होगी। साथ ही अन्य सभी बेडों पर भी ऑक्सीजन सपोर्ट रहेगा। दिसंबर में वेंटिलेटर संचालन की उम्मीद है।पल्मोनरी क्रिटिकल केयर से करार
निदेशक डॉ. राजीव लोचन के मुताबिक केजीएमयू के पल्मोनरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग से करार किया गया है। यहां के विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ को क्रिटिकल केयर, वेंटिलेटर के संचालन की ट्रेनिंग मुहैया कराएंगे। हाल में ही दो डॉक्टर व दस स्टाफ नर्स विभाग से प्रशिक्षण लेकर लौटी हैं। वहीं अब दूसरी टीम भी ट्रनिंग के लिए भेजी जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कोविड-19 की उत्पत्ति पर ठोस नतीजे पर पहुंचने में विफल।

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कोविड-19 की उत्पत्ति पर ठोस नतीजे पर पहुंचने में विफल।

हे.जा.स. August 29 2021 33102

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इस वायरस को जैविक हथियार के तौर पर विकसित नहीं किया गया। ज्यादातर एजेंसियो

अमेरिका में हिरण में कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप की मौजूदगी मिली: रिसर्च

अमेरिका में हिरण में कोरोना वायरस के चिंताजनक स्वरूप की मौजूदगी मिली: रिसर्च

हे.जा.स. February 03 2023 20512

कॉर्नेल यूनिवर्सिटी, अमेरिका के शोधकर्ताओं ने कहा कि हिरण में इन अप्रचलित स्वरूपों की मौजूदगी लंबे स

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

स्वास्थ्य, सावधानियां और प्राकृतिक उपाय पर गोष्ठी में चर्चा।

हुज़ैफ़ा अबरार January 21 2021 28675

आज के समय में हवा, पानी सभी कुछ प्रदूषित हो गया है। फलों और सब्जियों में जितना कीटनाशक का प्रयोग किय

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

पुरुष परिवार नियोजन की जिम्मेदारी से दूर: रिसर्च

विशेष संवाददाता January 30 2023 29507

दून मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 300 महिलाओं पर शोध हुआ, जिसमें पता चला कि-परिव

कोरोना संक्रमण की यही रफ्तार रही तो अगले कुछ महीने में हालात भयावह हो सकतें हैं 

कोरोना संक्रमण की यही रफ्तार रही तो अगले कुछ महीने में हालात भयावह हो सकतें हैं 

एस. के. राणा May 03 2022 32516

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2,568 नए मामले सामने आ

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

आनंद सिंह December 19 2025 7028

इरफान अंसारी ने फेसबुक पर लिखा:पिछले 20 वर्षों तक राज्य की जनता को केवल आश्वासन देकर आँखों में धूल झ

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

आगरा में बढ़ा डेंगू का खतरा

आरती तिवारी September 09 2022 27557

कोरोना के साथ ही जिले में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक ही परिवार के 3 बच्चे बीमार होने पर

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2022 32617

दस्तक अभियान के तहत टीम के द्वारा 5.51 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 49 संदिग्ध क्

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

आई-क्यू के साथ 1 करोड़ से अधिक मरीजों का भरोसा कायम

हुज़ैफ़ा अबरार May 07 2026 2429

अपग्रेडेड राजाजीपुरम सेंटर में अब उन्नत रेटिना सेवाओं और अत्याधुनिक OCT (Optical Coherence Tomograph

गर्भावस्था के दौरान खान-पान के बारे में जानिए डॉ. परितोष त्रिवेदी से

गर्भावस्था के दौरान खान-पान के बारे में जानिए डॉ. परितोष त्रिवेदी से

लेख विभाग April 29 2022 52867

फूड व न्यूट्रीशन बोर्ड के अनुसार सगर्भा महिला को आहार के माध्यम  से 300 कैलोरीज अतिरिक्त मिलनी ही चा

Login Panel