देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

रात के समय पेशाब आना, मूत्राशय की नहीं, ह्रदय की कमजोरी का लक्षण है।

बिस्तर पर जाने से पहले आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए, और रात को पेशाब करने के लिए उठने के बाद भी फिर गुनगुना पानी पीना चाहिए।

लेख विभाग
January 26 2021 Updated: January 26 2021 04:36
0 147716
रात के समय पेशाब आना, मूत्राशय की नहीं, ह्रदय की कमजोरी का लक्षण है। प्रतीकात्मक फोटो

- डॉ. बंसल, शिवपुरी 

नोक्टुरिया अर्थात रात के समय पेशाब आना वस्तुतः हृदय और मस्तिष्क के रक्त प्रवाह में अवरोध का लक्षण है। प्रौढ़ और बुजुर्ग लोगों को सबसे अधिक समस्या होता है। रात को पेशाब करने के लिए बार बार उठने और नींद खराब होने के डर से बुजुर्ग रात को सोने से पहले पानी पीने से कतराते हैं। वे सोचते हैं कि पानी पियेंगे तो पेशाब के लिए बार बार उठना पड़ेगा। वह नहीं जानते कि सोने से पहले या रात को पेशाब करने के बाद पानी नहीं पीना, प्रौढ़ और बुजुर्ग लोगों में अक्सर होने वाले प्रातःकालीन हृदयाघात या पक्षाघात का एक अनजाना कारण है। वास्तव में, नोक्टुरिया मूत्राशय की शिथिलता की समस्या नहीं है, यह बुजुर्गों में आयु के साथ घटने वाली दिल की कार्य क्षमता के कारण होता है, क्योंकि दिल शरीर के निचले भाग से रक्त चूसने में पर्याप्त समर्थ नहीं रहता । 

ऐसी स्थिति में दिन में जब हम खडी स्थिति में होते हैं, रक्त का प्रवाह नीचे की ओर अधिक होता है। यदि दिल कमजोर है, तो हृदय में रक्त की मात्रा अपर्याप्त हो जाती है और शरीर के निचले भाग पर दबाव बढ़ जाता है, इसीलिए प्रौढ़ और बुजुर्ग लोगों को दिन के समय शरीर के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है। जब वे रात में लेटते हैं, तो शरीर के निचले भाग को दबाव से राहत मिलती है और ऊतकों में बहुत सारा पानी जमा हो जाता है। यह पानी खून में वापस आ जाता है। यदि बहुत अधिक पानी है, तो गुर्दे पानी को अलग करने और मूत्राशय से बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत करतें हैं, यही नोक्टुरिया का कारण है । आमतौर पर सोने के लिए लेटने के बाद और पहली बार टॉयलेट जाने के बीच में लगभग तीन या चार घंटे लगते हैं। उसके बाद, रक्त में पानी की मात्रा फिर बढ़ने लगती है, तो तीन घंटे बाद फिर से टॉयलेट जाना पड़ता है। 

अब सवाल उठता है कि यह ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट अटैक का एक महत्वपूर्ण कारण क्यों है? इसका जबाब यह है कि दो या तीन बार पेशाब के बाद, रक्त में पानी बहुत कम हो जाता है। सांस लेने से भी शरीर का पानी कम होता है। इसके चलते रक्त गाढ़ा और चिपचिपा होने लगता है और नींद के दौरान हृदय गति धीमी हो जाती है। गाढे रक्त और धीमे रक्त प्रवाह के कारण संकुचित रक्त वाहिका आसानी से अवरुद्ध हो जाती है। 

यही कारण है कि प्रौढ़ और बुजुर्ग लोगों को हमेशा सुबह 5 या 6 बजे के आसपास हृदयाघात या पक्षाघात होता पाया जाता है। इस स्थिति में सोते समय ही मृत्यु हो जाती है। हर किसी को बताने के लिए पहली बात यह है कि नोक्टुरिया मूत्राशय की खराबी नहीं है, यह उम्र बढ़ने की समस्या है। दूसरी बात यह है कि बिस्तर पर जाने से पहले आपको गुनगुना पानी पीना चाहिए, और रात को पेशाब करने के लिए उठने के बाद भी फिर गुनगुना पानी पीना चाहिए। नोक्टुरिया से डरने की ज़रुरत नहीं है।हाँ पानी नहीं पीना व्यक्ति की जान ले सकता है। तीसरी बात यह है कि दिल की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए आपको सामान्य समय में अधिक व्यायाम करना चाहिए। मानव शरीर एक ऐसी मशीन नहीं है, जो ज्यादा इस्तेमाल होने पर खराब हो जाएगी, उलटे यह जितना अधिक इस्तेमाल होगा, उतना ही ज्यादा मजबूत होगा। अस्वास्थ्यकर भोजन, विशेष रूप से ज्यादा स्टार्च वाले और तले हुए खाद्य पदार्थ से परहेज करना चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

जानिये पार्किसन रोग के कारण और इसके लक्षण।

जानिये पार्किसन रोग के कारण और इसके लक्षण।

लेख विभाग November 26 2021 33815

यदि किसी व्यक्ति की कार्य क्षमता अचानक से कम हो गई है, तो उसे इसकी सूचना अपने डॉक्टर को दी चाहिए क्य

डॉक्टरों ने 3 कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ा, पैर की अंगुली से बनाया हाथ का अंगूठा

डॉक्टरों ने 3 कटी हुई उंगलियों को फिर से जोड़ा, पैर की अंगुली से बनाया हाथ का अंगूठा

एस. के. राणा January 30 2023 42867

हाथ का अंगूठा कटकर अलग हो जाए तो उसे जोड़ने के बारे में तो सोचा जा सकता है, हालांकि अगर अंगूठा कटकर

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

एस्पिरिन, पैरासिटामोल और आक्सीजन समेत कई दवाओं के फुटकर दाम तय

रंजीव ठाकुर July 04 2022 27138

नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली काफी दवाओं के फुटकर दाम

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

सौंदर्या राय April 15 2022 45152

गर्मियों में होंठ रूखे हो जाते हैं।इस मौसम में होंठों को बहुत केअर की बहुत जरूरत होती है। । आइए जानत

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और  निवारक साबित हो सकती है: शोध

दवा हेपरिन कोरोना के खिलाफ एक प्रभावी इलाज और निवारक साबित हो सकती है: शोध

हे.जा.स. February 08 2022 36507

रक्त को पतला करने वाली किफायती दवा हेपरिन को अगर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज लेते हैं तो उनके फेफड

देश भर में बच्चों में फैल रहा है खसरा का संक्रमण

देश भर में बच्चों में फैल रहा है खसरा का संक्रमण

विशेष संवाददाता December 21 2022 33693

देश में महाराष्ट्र, गुजरात और झारखंड सहित कई राज्यों में लंबे समय से खसरे का कहर जारी है। इसके चलते

कोविड संक्रमित माँ शिशु को डिब्बे का दूध देने की न करें भूल : डॉ. पियाली

कोविड संक्रमित माँ शिशु को डिब्बे का दूध देने की न करें भूल : डॉ. पियाली

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2022 35200

महिलाओं को टीका लगवाने के बाद भी स्तनपान जारी रखना चाहिए और आश्वस्त रहना चाहिए कि टीकाकरण उनके दूध क

होली के त्योहार पर अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी जारी

होली के त्योहार पर अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी, इमरजेंसी सेवाएं रहेगी जारी

आरती तिवारी March 08 2023 35756

होली के मद्देनजर पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान समेत सभी सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बुधवार को बंद

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बन सकता है चौथी लहर का कारण

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बन सकता है चौथी लहर का कारण

एस. के. राणा March 03 2022 35796

ओमिक्रॉन का सब वैरिएंट बीए.2 वायरस अभी बड़ा खतरा बना हुआ है। ताजा अध्ययनों में भी सामने आया है कि फ

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

छह महीने के बाद बच्‍चे को खिलानी चाहिए ये चीजें

लेख विभाग October 23 2022 42376

हर पेरेंट्स अपने बच्चे को ऐसा खाना खिलाना चाहते हैं जिससे उनकी ग्रोथ हो, बोन हेल्थ सही हो और साथ ही

Login Panel