देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कैंसर संस्थान को मुम्बई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का मिला साथ

हे.जा.स.
November 12 2020 Updated: November 23 2020 01:10
0 29430
लखनऊ के कैंसर संस्थान को मुम्बई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का मिला साथ
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर बन रहे कैंसर संस्थान को अब मुम्बई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का साथ मिल गया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ' गोपाल' के निरंतर प्रयास के बाद टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल अब लखनऊ के कैंसर संस्थान को उच्चस्तरीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। श्री टंडन के बुलावे पर सोमवार को मुम्बई से टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक आर.ए.बड़वे के नेतृत्व में आए डाक्टरों के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके कैंसर इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ लखनऊ के कैंसर संस्थान के निर्माण, तकनीक , संचालन और स्टाफ रखने के बारे में सलाह व मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल जल्द ही प्रदेश सरकार के एक समझौता भी करेगा। मुंबई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट का साथ मिलने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा है कि उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान के सभी विभागों को जनवरी 2019 तक क्रियाशील करें और सर्जिकल विभाग व मेडिकल आन्कोलाजी विभाग को अक्टूबर 2018 तक क्रियाशील करने का लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने सिविल निर्माण, पद सृजन तथा उपकरण में कन्वर्जेंन्स स्थापित करते हुए उत्कृष्ट फैकल्टी के साथ अन्य व्यवस्थाएं 11 माह में सुनिश्चित की जाएं। साथ ही संस्थान में पूर्णकालिक निदेशक की तैनाती शीघ्र करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। अभी फिलहाल अस्थायी तौर पर लखनऊ के केजीएमयू के कुलपति प्रो.एम.एल.बी भट्ट कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं। श्री टण्डन निर्माणाधीन कैंसर संस्थान का टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल, मुम्बई से आए हॉस्पिटल के निदेशक प्रो. आर.ए.बड़वे, डायरेक्टर एकेडमिक डा.के.एस.शर्मा और सर्जन डा.पंकज चतुर्वेदी को कैंसर संस्थान में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी कराया। उन्होंने बताया कि टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल के विशेषज्ञों का एक दल प्रतिमाह तीन से चार दिन लखनऊ भ्रमण कर मौके पर अपनी सेवाएं उपलब्ध करायेगा। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. रजनीश दुबे ने बताया कि टाटा मेमोरियल हास्पिटल के द्वारा उक्त परियोजना के डीपीआर भी तीन माह में बनाकर प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि उच्च स्तरीय कैंसर संस्थान, सी.जी. सिटी, सुल्तानपुर रोड, लखनऊ को क्रियाशील करने के संबंध में टाटा मेमोरियल कैन्सर हास्पिटल, मुम्बई से आए त्रिसदस्यीय दल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भेंट कर रोड मैप प्रस्तुत किया।बॉक्सयूपी के कैंसर मरीजों को अब मुम्बई के टाटा कैंसर इंस्टीट्यूट में इलाज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लखनऊ में कैंसर संस्थान शुरू हो जाने के बाद दूसरे चरण में प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कालेज में कीमोथैरेपी के लिए कैंसर यूनिट की स्थापना की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने निभायी ज़िम्मेदारी।

हुज़ैफ़ा अबरार July 01 2021 36588

एरा मेडिकल कॉलेज की डॉ जलीस फात्मा का पूरा परिवार कोविड-19 संक्रमण की चपेट में था फिर भी वे परिवार

जायडस कैडिला को मिर्गी की दवा के लिए यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली। 

जायडस कैडिला को मिर्गी की दवा के लिए यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली। 

हे.जा.स. June 15 2021 45781

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) से 10 मिलीग्राम, 25 मिलीग्राम, 50 मिलीग्राम, 75 मिलीग्र

दर्द दे रहा एक्स-रे का इंतजार

दर्द दे रहा एक्स-रे का इंतजार

आरती तिवारी July 15 2023 31472

हजरतगंज स्थित अस्पताल की एक्स-रे मशीन छह महीने से खराब है। तब से डिजिटल एक्स-रे की इकलौती मशीन से जा

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

यूपी में काफी तेजी से बढ़ रहा कोरोना

आरती तिवारी April 08 2023 27291

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 232 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सबस

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

मेरठ में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 149

श्वेता सिंह November 15 2022 40715

लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। वायरल फीवर से भी लोग तप रहे हैं। 384 लोगों की जांच में कोरोना का

प्रदेश के मुख्यमंत्री कोविड-19 से बचाव उसके इलाज और पल्स पोलियो अभियान पर गंभीर, दिए निर्देश। 

प्रदेश के मुख्यमंत्री कोविड-19 से बचाव उसके इलाज और पल्स पोलियो अभियान पर गंभीर, दिए निर्देश। 

हे.जा.स. February 02 2021 26562

कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। सर्विलांस सिस्टम तथा

पीएम मोदी हिमाचल को देंगे दशहरे पर AIIMS की सौगात

पीएम मोदी हिमाचल को देंगे दशहरे पर AIIMS की सौगात

विशेष संवाददाता October 04 2022 32013

एम्स का निर्माण 1470 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। अस्पताल में 18 स्पेशिएलिटी और 17 सुपर स्पेशि

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

मंकीपॉक्स के मरीजों को लेकर विशेषज्ञों का बढ़ा सिरदर्द, नए-नए लक्षणों ने बढ़ाई चुनौती

श्वेता सिंह August 29 2022 28074

कई मरीजों में तो बुखार, दर्द और कमजोरी जैसा कोई लक्षण ही नहीं दिखा। यहां तक उन्हें संक्रमित होने का

प्राइवेट डॉक्टर ने जिंदा मरीज़ को मृत घोषित किया

प्राइवेट डॉक्टर ने जिंदा मरीज़ को मृत घोषित किया

विशेष संवाददाता July 22 2023 45705

जिले के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के अंतर्गत जिला अस्पताल मलखान में अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया। जहा

रायबरेली में कोरोना को लेकर अलर्ट

रायबरेली में कोरोना को लेकर अलर्ट

विशेष संवाददाता March 29 2023 31745

जिले में कोविड-19 के नए वेरिएंट से बचाव हेतु मास्क का प्रयोग, दो गज की दूरी का अनुपालन करने हेतु सचे

Login Panel