देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

एडवांस लिवर ट्रांसप्लान्ट लिवर फेलियर के रोगियों के लिए एक वरदान। 

लिवर ट्रांसप्लान्ट की जरूरत केवल उन मरीजों को पड़ती है, जिनका लिवर पूरी तरह से खराब हो चुका है और जो नए लिवर के बिना जिंदा नहीं रह सकते हैं

लेख विभाग
January 18 2021 Updated: January 23 2021 16:22
0 21414
एडवांस लिवर ट्रांसप्लान्ट लिवर फेलियर के रोगियों के लिए एक वरदान।  डॉक्टर सुभाष गुप्ता, चेयरमैन- सेंटर फॉर लिवर एंड बायलरी साइंसेस


डॉक्टर सुभाष गुप्ता, चेयरमैन- सेंटर फॉर लिवर एंड बायलरी साइंसेस, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली


लिवर का काम प्रोटीन, एंजाइम और अन्य पदार्थों का उत्पादन करके पाचन में मदद करना है। लेकिन जीवनशैली की खराब आदतों जैसे कि शराब का अत्यधिक सेवन, बीमारियों जैसे कि हेपेटाइटिस बी या सी, फैटी लिवर, एक्यूट लिवर फेलियर, कार्सिनोमा या लिवर के कैंसर के कारण लिवर धीरे-धीरे पूरी तरह खराब होने लगता है। ऐसे में लिवर ट्रांसप्लान्ट की जरूरत पड़ती है।

लिवर ट्रांसप्लान्ट की जरूरत केवल उन मरीजों को पड़ती है, जिनका लिवर पूरी तरह से खराब हो चुका है और जो नए लिवर के बिना जिंदा नहीं रह सकते हैं। सीटी स्कैन और एमआरआई लिवर स्कैन जैसी इमेजिंग तकनीकों में विकास की मदद से आज छोटे से छोटा ट्यूमर का पता आसानी से लगाया जा सकता है। लिवर ट्रांसप्लान्ट में प्रगति के साथ, आज भारत में मृतक डोनर के अंगों को मशीन में संरक्षित किया जा सकता है। इसमें पंप के जरिए खून का बहाव जारी रहता है जिससे लिवर सामान्य स्थिति में रहकर लंबे समय तक पित्त का उत्पादन कर पाता है।”

भारत में यह तकनीक एक लोकप्रिय प्रक्रिया बन गई है। एडवांस लिवर डोनर सर्जरी में पुरानी लिवर डोनर सर्जरी की तुलना में कई फायदें हैं, जैसे कि कम दर्द, तेज रिकवरी और न के बराबर निशान आदि। लिवर ट्रांसप्लान्ट की मदद से हजारों-लाखों मरीजों को एक बेहतर जीवन प्राप्त हुआ है।

 लाइव डोनर लिवर ट्रांसप्लान्ट की प्रक्रिया में लिवर के केवल खराब भाग को प्रत्यारोपित किया जाता है। सर्जरी के बाद डोनर का शेष लिवर दो महीनों के अंदर फिर से बढ़ने लगता है और पुन: सामान्य लिवर का आकार ले लेता है। इसी प्रकार रिसीवर का प्रत्यारोपित लिवर भी अपने सामान्य आकार में बढ़कर, फिर से सही ढ़ंग से काम करने लगता है। जीवित या मृतक डोनर वह है जो अपना लिवर मरीज को दान करता है। परिवार का कोई सदस्य जिसकी उम्र 18-50 वर्ष हो, स्वस्थ हो और जिसमें कोई मेडिकल समस्या न हो तो वह लाइव डोनर बनकर लिवर दान कर सकता है। भारत में लिवर ट्रांसप्लान्ट की प्रक्रिया समय के साथ अधिक सुरक्षित व सफल बनती जा रही है। इसकी मुख्य वजह बढ़ती जागरुकता है, जहां लोग स्वेच्छा से जीवित या मृतक डोनर का लिवर जरूरतमंद रोगियों को दान कर रहे हैं।”

हालांकि, लिवर ट्रांसप्लान्ट के बाद मरीज को हमेशा एंटी रिजेक्शन मेडिकेशन लेना पड़ता है, जिससे कि उसका शरीर नए लिवर को अस्वीकार न कर दे। जैसे-जैसे वक्त बीतता जाता है, दवाइयों की डोज़ कम होती जाती है। इस के साथ उन्हें जीवनभर डॉक्टर के संपर्क में रहने की आवश्यकता होती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

रंजीव ठाकुर September 15 2022 18519

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

कोरोना टीके से मिलने वाली प्रतिरक्षा समय के साथ कम हुई: शोध

हे.जा.स. November 26 2021 19319

वैज्ञानिकों का मानना है कि उच्च टीकाकरण दर वाले देशों में भी, संक्रमण अधिक फैल सकता है, क्योंकि समय

मेदांता अस्पताल में 9 दिन के नवजात की ओपन हार्ट सर्जरी कर बचाई गई जान

रंजीव ठाकुर September 16 2022 129390

मेदांता अस्पताल में हाल ही में 9 दिन की एक नवजात बच्ची का इलाज किया गया जो कि डक्ट डिपेंडेंट पल्मोनर

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

यूपी एनएचएम में भरे जाएंगे 2900 से ज्यादा खाली पद।

हे.जा.स. December 20 2021 41028

यूपी एनएचएम भर्ती 2021 अभियान के माध्यम से 2900 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीद

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

आनंद सिंह February 05 2022 37597

डॉक्टर दीप्ति चतुर्वेदी ने बताया की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, एवं अंडाशय का कै

 कर्मचारियों का धरना, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

कर्मचारियों का धरना, मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

विशेष संवाददाता July 23 2023 38256

102 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ,सहरसा के सदस्यों ने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए विभिन्न समस्याओं का समाधान

बीएचयू में पीजी कि सीट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग के छात्रों का धरना

बीएचयू में पीजी कि सीट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग के छात्रों का धरना

रंजीव ठाकुर October 08 2022 29020

शुक्रवार को वीसी लॉज के सामने आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने धरन

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

कोरोना जाँच में अधिक वसूली की शिकायत पर निजी लैब पर स्वास्थ्य विभाग का छापा।

हे.जा.स. December 31 2020 24108

आरटीआइ एक्टीविस्ट मनीष ने पैथोलॉजी में जाकर भी टेस्ट कराने पर 900 रुपये वसूलने की शिकायत की।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

हे.जा.स. December 30 2020 27222

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद। मरीजों को सामान्य तरह से दवा मिलती रहेगी।आवश्यकता पड़ने पर थ

सहारा हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों का किया सम्मान 

सहारा हॉस्पिटल ने कैंसर सर्वाइवर मरीजों का किया सम्मान 

हुज़ैफ़ा अबरार July 28 2022 77262

एक प्रेजेंटेशन देकर वरिष्ठ कैंसर रोग सर्जन डा. शशांक चौधरी ने कैंसर के बारे में जनमानस को जागरूक किय

Login Panel