देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में शुरू हुई जीन सीक्वेेंसिंग की जांच, अब पुणे नहीं भेजने पड़ेगे सैंपल।

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू ने जीन सीक्वेंसिंग की जांच को शुरू करने का फैसला लिया है। वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान समय से करने के लिए जीन सीक्वेंसिंग की जांच केजीएमयू में शुरू हो गई है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू के साथ बनारस के बीएचयू, लखनऊ के सीडीआरआई और एनबीआरआई में भी जल्द जीन सीक्वेंसिंग की जांच शुरू हो जाएगी।

0 25013
केजीएमयू में शुरू हुई जीन सीक्वेेंसिंग की जांच, अब पुणे नहीं भेजने पड़ेगे सैंपल। कलाम सेंटर केजीएमयू लखनऊ

लखनऊ। ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की नई चुनौतियों का सामना करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू ने जीन सीक्वेंसिंग की जांच को शुरू करने का फैसला लिया है। वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान समय से करने के लिए जीन सीक्वेंसिंग की जांच केजीएमयू में शुरू हो गई है। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू के साथ बनारस के बीएचयू, लखनऊ के सीडीआरआई और एनबीआरआई में भी जल्द जीन सीक्वेंसिंग की जांच शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में अभी तक जीन सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल पुणे भेजे जाते थे पर अब प्रदेश में जांच शुरू होने से प्रदेश के बाहर स्थित दूसरे संस्थानों में सैंपलपड़ेंगे। 


यूपी की पहली कोरोना टेस्ट लैब केजीएमयू में शुरू हुई थी। यहां के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में बनी बीएसएल थ्री लैब ने टेस्टिंग में रिकॉर्ड कायम किया है। इसमें अब तक 10 लाख 50 हजार टेस्ट किए जा चुके हैं। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ अमिता जैन ने बताया प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार लैब को एडवांस बनाने के लिए पहले से उपलब्ध संसाधनों के जरिए नई जांच को शुरू किया गया है। संस्थान की जीन सीक्वेंसर मशीन से कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों की सफलतापूर्वक जांच की गई जिसमें एक में भी कोरोना स्ट्रेन नहीं पाया गया। उन्होंने बताया अभी अस्पताल में मौजूद री.एजेंट 'अभिकर्मक' के जरिए जांच की जा रही हैं। जल्द ही मशीन के लिए जरूरी री.एजेंट 'अभिकर्मक' किट खरीदने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी जिससे तेजी से जांचे हो सकेंगी। उन्होंने बताया इस जांच से सिर्फ  वायरस के स्ट्रेन की पड़ताल की जाएगी। इसके लिए लैब में कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों के रैंडम सैंपल लिए जाएंगे। यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जा रहा है कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उन्हें कोविड अस्पताल में अलग वार्ड में भर्ती किया जाएगा। साथ ही पॉजिटिव मरीज में कौन सा स्ट्रेन मौजूद है इसकी जांच के लिए जीन सीक्वेंसिंग की जांच को अनिवार्य किया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

देश में बढ़ा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

विशेष संवाददाता March 10 2023 29277

न्यूरोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. एम.वी. पद्मा श्रीवास्तव ने दावा किया है कि देश में हर 40 सेकंड में

लिवर ट्रांसप्‍लांट: लिविंग डोनर की भरी कमी से जूझ रहा है देश

रंजीव ठाकुर September 10 2021 31793

लिवर सिरोसिस भी बड़ा कारण होता है। लिवर सिरोसिस की वजह से ट्रांसप्लांट की सबसे ज्‍यादा जरूरत पड़ती है।

कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए करना होगा इंतजार !

कुमाऊं के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए करना होगा इंतजार !

विशेष संवाददाता March 23 2023 25087

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुमाऊं का सबसे बड़ा अस्पताल है। दरअसल सुशीला तिवारी अस्पताल में हर रोज करी

केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन सुविधा शुरू 

केजीएमयू के लिंब सेंटर में सीटी स्कैन सुविधा शुरू 

हुज़ैफ़ा अबरार June 11 2022 31807

लिंब सेंटर में अधिकतर मरीजों को सीटी स्कैन कराने की जरूरत होती है। अभी तक सीटी स्कैन की सुविधा रेडि

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों को मिलेगा दूसरा मौका, ये चिकित्सक भी कर सकते हैं आवेदन

श्वेता सिंह October 21 2022 27387

इसमें 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने वाले चिकित्सक भी आवेदन कर सकेंगे। प्रदेश में पुनर्नियुक्ति से भ

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

वजन घटाने के लिए ना करें ये गलती

आरती तिवारी August 28 2022 28905

मोटापा आजकल की एक बड़ी समस्या है इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते है लेकिन आपकी एक गलती से इसके साइ

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

जिला अस्पताल का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी September 12 2022 29457

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वृंदावन पहुंचे। जहां ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और

मेदांता लखनऊ में लिवर ट्रांसप्लांट शुरू।

रंजीव ठाकुर September 03 2021 38232

लिवर ट्रांसप्‍लांट शुरू होने उत्‍तर प्रदेश से कई मरीजों को दिल्‍ली, मुंबई और एनसीआर के चक्‍कर नहीं क

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट,

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट,

हुज़ैफ़ा अबरार August 23 2025 38649

लॉन्च पर आचार्य मनीष ने कहा सिर्फ लक्षणों का इलाज करने से सेहत ठीक नहीं रहती। असली इलाज तब होता है ज

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

एस. के. राणा February 06 2022 28936

स्टडी के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोगों में उच्च-गुणवत्ता वाले एंडीबॉडी का निर्म

Login Panel