












































Amit Kumar Ghosh, Additional Chief Secretary
लखनऊ। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के लिहाज से प्रदेश में सबसे ज्यादा उच्च जोखिम वाले गांव रखने वाले चार जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अगले 18 दिन अतिगंभीर होकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर समस्त गांवों को कवर किया जाए। अपर मुख्य सचिव ने शनिवार को यह निर्देश प्रदेश में चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान दिए। समीक्षा में पाया गया कि आजमगढ़ जौनपुर बस्ती व सिद्धार्थनगर में उच्च जोखिम गांवों का कवरेज 36 प्रतिशत के आसपास हुआ है। देवरिया व कुशीनगर में भी औसत से कम कवरेज हुआ है। अभियान में केवल 18 दिन शेष हैं। इन जिलों में आयुष्मान आरोग्य शिविर व अन्य गतिविधियां बढ़ाई जाएं ताकि 100 दिनों के अभियान के पूरा होने पर शत-प्रतिशत गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर ग्रामीणों की जांच कर सकें।
अपर मुख्य सचिव ने सभी मरीजों को पोषण पोटली दिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए स्थानीय उद्योगपतियों व्यापारियों व सीएसआर फंड का उपयोग करने की बात कही। उन्होंने टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) और डिफ्रेंशिएटेड टीबी केयर बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रदेश के तकरीबन एक हजार टीबी विजेताओं व फ्रंटलाइन वर्कर के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा आपकी भूमिका बहुत अहम है। आप सभी मरीजों को टीबी मुक्त भारत एप डाउनलोड कराएं। इससे वह अपनी रोजाना की स्थिति से अवगत रहेगा।
समीक्षा के दौरान राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. ऋषि कुमार सक्सेना ने 100 दिवसीय टीबी अभियान की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों को उच्च जोखिम गांवों की संख्या के हिसाब से चार श्रेणी में विभाजित किया गया है। 100 से कम हाईरिस्क गांव वाले पांच जिले हैं। 100 से 300 हाईरिस्क वाले 32 जिले हैं। 300 से 600 हाईरिस्क वाले 30 जिले हैं और 600 से अधिक हाईरिस्क वाले प्रदेश में आठ जिले हैं। इन आठ जिलों में प्रयागराज, गोरखपुर व बिजनौर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बाकी पांच जिलों (आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर) में गतिविधियां बढ़ाने, आयुष्मान आरोग्य शिविर लगाकर फोकस काम करने की जरूरत है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने इन पांचों जिलों के सीएमओ से प्रतिदिन शाम को डीटीओ के साथ समीक्षा करने के निर्देश दिए।
राज्य क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 26,722 हाईरिस्क गांव हैं। इनमें से 17741 गांव में आरोग्य शिविर लगाए जा चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर बागपत गाजियाबाद हापुड़ शामली मेरठ झांसी रामपुर कन्नौज आगरा कानपुर नगर बुलंदशहर व सहारनपुर में शत-प्रतिशत गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचकर जांच कर चुकी हैं। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ पिंकी जोवेल स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ एचडी अग्रवाल व समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) व जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) मौजूद थे।
• अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
• आजमगढ़, जौनपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, देवरिया व कुशीनगर में शिविर लगाकर समस्त गांव कवर करने की दी हिदायत
• सभी टीबी मरीजों को टीबी मुक्त भारत एप डाउनलोड कराएं
• सभी मरीजों को पोषण पोटली दिलाना करें सुनिश्चित







हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 546
हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 378
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 322
हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 273
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6321
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1379
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1337
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1281
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1169
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1001
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 882
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 868
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10157
एस. के. राणा February 01 2026 0 6405
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6321
एस. के. राणा January 20 2026 0 6244
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5824
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5740
एस. के. राणा January 13 2026 0 5299
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87631
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35855
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38783
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36253
लेख विभाग March 19 2022 0 35861
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73855
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने बताया कि एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध आधुनिक चिकित्सा को कमज़ोर कर रहा है और ल
242 लोगों का किया गया परीक्षण, 19 मरीजों को आपरेशन के लिए चिन्हित कर निशुल्क इलाज के लिए भेजे गए अस्
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड
एबीडीएम के साथ ई-संजीवनी का एकीकरण एक ऐसा उदाहरण है जहां 22 करोड़ एबीएचए धारक ई-संजीवनी के माध्यम से
आभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकाल का पूरा ध्यान देंगी। सत्र के दौरान एक समय में 10 से अ
अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संस्था क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनीशिएटिव और इण्डिया टर्न्स पिंक के साथ किये गए स
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) के हॉस्टल में कमरा बंद करके शराब पार्टी कर रहे छह इंटर्
इसमें कोई शक़ नहीं कि धूम्रपान करना एक बेहद ख़राब आदत है। स्मोकिंग एक व्यक्ति को कई तरह से प्रभावित
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने विश्व नेताओं से 2022 को सुधार का सही अवसर बनाने का आह्
हांगकांग बुधवार से सीबीडी पर प्रतिबंध लगाएगा, इसे "खतरनाक दवा" के रूप में वर्गीकृत करेगा और इसकी तस्

COMMENTS