देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सिविल चिकित्सालय में चिकित्सकीय तत्परता से चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

डॉ. जी.पी. गुप्ता ने कहा Choking ऐसी आपातकालीन स्थिति है जिसमें प्रत्येक सेकंड महत्वपूर्ण होता है। यदि समय रहते Airway को Clear कर दिया जाए और आवश्यक CPR एवं जीवनरक्षक उपाय प्रारंभ कर दिए जाएँ तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। Choking एक जीवन-घातक आपातकालीन स्थिति है, जिसमें भोजन या कोई बाहरी वस्तु श्वास नली (Airway) में फँस जाने से हवा का प्रवाह आंशिक या पूरी तरह रुक जाता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 21 2026 Updated: August 21 2026 14:51
0 742
सिविल चिकित्सालय में चिकित्सकीय तत्परता से चोकिंग की शिकार महिला की बची जान Civil Hospital Director Dr. G.P. Gupta

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय लखनऊ में शाम चिकित्सकीय तत्परता त्वरित निर्णय और टीमवर्क का चमत्कारिक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला जब गंभीर अवस्था में लाई गई एक महिला मरीज की जान समय रहते Choking (श्वास नली में बाहरी पदार्थ फँसने) को दूर कर बचाई गई।  शाम 6:39 बजे चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता अपने कार्यालय से इमरजेंसी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला मरीज को स्ट्रेचर पर अत्यंत गंभीर अवस्था में इमरजेंसी की ओर ले जाते देखा। डॉ. गुप्ता ने तत्काल स्वयं मरीज का परीक्षण किया और पाया कि मरीज में नाड़ी तथा श्वास के संकेत नहीं मिल रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. गुप्ता ने इमरजेंसी चिकित्सा टीम के साथ तत्काल CPR एवं आवश्यक जीवनरक्षक प्रयास प्रारंभ किए। मरीज को शीघ्र ICU में स्थानांतरित किया गया। इस दौरान डॉ. गुप्ता स्वयं मरीज के सिरहाने रहकर उसके Airway को Clear करने का लगातार प्रयास करते रहे।

ICU में पहुंचने के बाद तत्काल Endotracheal Intubation की प्रक्रिया की गई। जांच एवं एयरवे मैनेजमेंट के दौरान श्वास नली में फँसे भोजन के अंश तथा प्लास्टिक के पदार्थ को बाहर निकाला गया। एयरवे क्लियर होने के बाद मरीज की श्वसन स्थिति में सुधार हुआ और आवश्यक उपचार प्रदान किया गया। चिकित्सकों के अनुसार मरीज अब स्थिर एवं स्वस्थ अवस्था में है तथा चिकित्सकीय निगरानी में है। इस घटना में चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जी.पी. गुप्ता की मौके पर तत्काल प्रतिक्रिया, स्वयं मरीज की स्थिति का आकलन करते हुए नेतृत्व प्रदान करना तथा इमरजेंसी एवं ICU टीम की त्वरित कार्रवाई अत्यंत महत्वपूर्ण रही। डॉ. जी.पी. गुप्ता ने कहा Choking एक ऐसी आपातकालीन स्थिति है जिसमें प्रत्येक सेकंड महत्वपूर्ण होता है। यदि समय रहते Airway को Clear कर दिया जाए और आवश्यक CPR एवं जीवनरक्षक उपाय प्रारंभ कर दिए जाएँ तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। डॉ गुप्ता ने इमरजेंसी एवं ICU की पूरी चिकित्सा टीम के त्वरित एवं समन्वित प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि समय पर सही कदम किसी का जीवन बचा सकता है।

 जरा सी देर हुई तो Choking (चोकिंग) जानलेवा हो सकती है

Choking एक जीवन-घातक आपातकालीन स्थिति है, जिसमें भोजन या कोई बाहरी वस्तु श्वास नली (Airway) में फँस जाने से हवा का प्रवाह आंशिक या पूरी तरह रुक जाता है।


मुख्य लक्षण
अचानक सांस लेने में कठिनाई या सांस बंद होना
बोलने/खांसने में असमर्थता
गले पर हाथ रखना
आवाज न निकलना
चेहरा/होंठ नीले पड़ना
गंभीर स्थिति में बेहोशी
तत्काल प्राथमिक उपचार:
यदि व्यक्ति प्रभावी रूप से खांस पा रहा है, तो उसे खांसने के लिए प्रोत्साहित करें।
यदि खांसी प्रभावी नहीं है और व्यक्ति सचेत है, तो Back Blows और Abdominal Thrusts (Heimlich manoeuvre) दिए जाते हैं।
व्यक्ति बेहोश हो जाए तो तुरंत CPR शुरू करें और आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें।
मुंह में दिखाई न देने वाली वस्तु को उंगली डालकर निकालने का प्रयास न करें।
महत्वपूर्ण: Choking में हर सेकंड महत्वपूर्ण है। शीघ्र पहचान, सही Airway management और समय पर CPR जीवन बचा सकते हैं।
सुनील यादव  चीफ फार्मेसिस्ट    

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

मेदांता हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने युवा सर्जन्स को सिखाए माइक्रो वैस्कुलर सर्जरी के गुण

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 36837

कैंसर के इलाज के युग में जब दुनिया केवल कैंसर के टिश्यू को हटाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि टिश्यू क

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

सीएमओ को मिले एक्सपायर्ड इन्जेक्शन, बॉयोमेडिकल वेस्ट डस्टबिन नदारद तो दो को शार्ट नोटिस

रंजीव ठाकुर September 09 2022 25958

एक होटल में लगी आग के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और कहीं फॉयर मॉक ड्रिल तो कहीं निरीक्षण कर

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

अपोलो हॉस्पिटल्स ने खर्चों में कटौती कर समाप्त तिमाही में अर्जित किया 49.14 प्रतिशत लाभ।     

हे.जा.स. February 15 2021 18109

रोगियों को शिक्षित करने के हमारे सफल प्रयासों का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि अपोलो अस्पताल समूह बह

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

आईएमए लखनऊ एवं एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2026 1064

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है और इस प्रकार के सामूहिक प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लि

मेरठ में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मरीज।

मेरठ में मिल रहे कोरोना संक्रमण के मरीज।

हे.जा.स. January 01 2021 24163

करीब एक हजार एक्टिव केस हैं। मौतों का कुल आंकड़ा चार सौ पार कर चुका है, जबकि 354 मरीज होम आइसोलेशन म

सऊदी अरब में योग का क्रेज

सऊदी अरब में योग का क्रेज

हे.जा.स. October 01 2022 35038

अब पूरी दुनिया में लोग योग के मुरीद होते जा रहे हैं। वहीं जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों के ल

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां  उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

कोविड-19 संक्रमण की जेनेरिक दवाईयां उपलब्ध करा रही है स्टेहैप्पी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2021 37281

स्टेहैप्पी फार्मेसी जेनेरिक दवाईयों के जरिए उन लोगों की मदद कर रही है, जिन्हें मार्केट में एंटी कोव

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

टीके की जरूरत नहीं, COVID महामारी खत्म हो गई है - Pfizer के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट

हे.जा.स. November 28 2020 23859

जिन लोगों पर बीमारी का खतरा नहीं है आप उन्‍हें वैक्‍सीन नहीं दें। आप यह भी प्‍लानिंग न करें कि लाखों

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

रंजीव ठाकुर April 20 2022 34528

पीएम नरेन्द्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस दौरान डब्

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

विशेष संवाददाता May 28 2022 27201

आयुष मंत्री ने इस अवसर पर गार्जियन रिंग की घोषणा की, जिसके तहत 21 जून को दुनिया भर में हो रहे योग सम

Login Panel