देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर नज़र रखा जाएगा । एंटी रैगिंग सेल गठित कर दिया गया है।

हे.जा.स.
January 26 2021
0 20294
केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी। प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। केजीएमयू और लोहिया संस्थान में एमबीबीएस और बीडीएस शैक्षिक सत्र दो फरवरी से शुरू होगा। नए सत्र की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गयीं हैं। कैंपस में रैगिंग पर सख्त पाबंदी होगी। इसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी । 

 केजीएमयू में 250 एमबीबीएस व 70 बीडीएस के नए छात्र आएंगे। संस्थान के प्रॉक्टर प्रो. आरएएस कुशवाहा के मुताबिक छात्रों को 29 व 30 जनवरी को हॉस्टल में रिपोर्ट करना होगा। इस दौरान उन्हें एक सप्ताह के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी और अभिभावक का सहमति पत्र भी लाना होगा।  तभी हॉस्टल में रहने की अनुमति मिलेगी। 

लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक यहाँ पर  200 एमबीबीएस की सीटें हैं। यहां भी छात्रों को कोरोना रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा, ताकि अन्य में संक्रमण फैलने से बचाया जा सके। सभी के लिए मास्क अनिवार्य होगा।

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर नज़र रखा जाएगा । एंटी रैगिंग सेल गठित कर दिया गया है। उनके टोल फ्री नंबर, संस्थान के हेल्पलाइन नंबर, ई-मेल पर छात्र रैगिंग की शिकायत कर सकेंगे। एंटी रैगिंग को लेकर लगभग 76 लोगों की टीम बनाई गई है। इसमें प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य शामिल हैं। एक चीफ प्रॉक्टर, सहायक प्रॉक्टर 30, एंटी रैगिंग स्वॉयड टीम में 35 सदस्य, चार बाउंसर, 10 सुरक्षाकर्मी की टीम बनी है। हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी।

लोहिया संस्थान के हर फ्लोर पर कैमरा होगा और रात में छापामारी होगी।नए छात्र कैंपस के बहुमंजिला हॉस्टल में रहेंगे। हॉस्टल की गैलरी में सीटीटीवी लगा दिए गए हैं। प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह के मुताबिक, प्रॉक्टर, प्रोवोस्ट, वाडेन की टीम बना दी गई है। छात्र दिन में गार्ड की निगरानी में हॉस्टल से एकेडमिक ब्लॉक में क्लास के लिए जाएंगे।रात में रैगिंग का खतरा रहता है। ऐसे में शाम पांच से आठ, 10 बजे व 12 बजे तक टीम तीन बार हॉस्टल का औचक निरीक्षण करेगी। नए छात्रों से रैगिंग व अन्य समस्याओं का इनपुट लेगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

बीते 24 घंटे में 44.68 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका

एस. के. राणा February 15 2022 28036

देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को लेकर देश में नए-नए रिकार्ड स्थापित हो रहे हैं। भारत में अब तक टीक

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाहों पर हो रही गोल-मोल कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाहों पर हो रही गोल-मोल कार्रवाई

आरती तिवारी July 17 2023 34712

राजधानी लखनऊ के कई अस्पतालों के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप है, लेकिन जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

लोहिया अस्पताल में ओआरएस जागरूकता सप्ताह का हुआ आगाज़

रंजीव ठाकुर July 28 2022 38972

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विभाग द्वारा भारतीय बाल रोग अकादमी के सहयोग से ब

उत्तर प्रदेश: एक बार फिर बढ़ रही कोविड संक्रमण की दर 

उत्तर प्रदेश: एक बार फिर बढ़ रही कोविड संक्रमण की दर 

हुज़ैफ़ा अबरार December 16 2021 34695

दिसंबर माह में कोविड मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 30 नवंबर को प्रदेश में 89 एक्टिव केस

मुख्यमंत्री योगी ने पोषण माह का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी ने पोषण माह का किया शुभारंभ

श्वेता सिंह September 16 2022 35947

सीएम योगी ने कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हर साल राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाता

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

भारत ने मातृ मृत्यु दर और नवजात मृत्यु दर काम करने में सफलता पायी है लेकिन चुनौतियां बनी हुई हैं: यूनीसेफ 

हे.जा.स. October 31 2025 4998

भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा बड़ा देश है जहां शिशु लड़कों की तुलना में शिशु लड़कियों की मृत्यु अधिक हो

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

खाने की स्‍वस्‍थ आदतों से बच्‍चे होते है स्वस्थ्य - माधुरी रूइया

लेख विभाग February 24 2021 28578

बादाम- बादाम बच्चों के लिये बेहतरीन स्नैक्स हैं- वे कुरकुरे, स्वादिष्ट और मीठे होते हैं, इसलिये उन्ह

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

देश भर के दवा व्यापारियों ने कार्यशाला में साझा किया समस्याओं को।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 34720

उत्तर प्रदेश के ड्रग कंट्रोलर डॉ एके जैन ने वैश्विक महामारी कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के दवा व्याप

नेल पॉलिश से हाथों को बनायें खूबसूरत।

नेल पॉलिश से हाथों को बनायें खूबसूरत।

सौंदर्या राय October 01 2021 34605

इसके पहले कि आप अपने नेल्स पर नेल पॉलिश लगाएँ, अपने नेल्स पर नेल पॉलिश के निशान पड़ने से रोकने के लि

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

Infertility, recurrent pregnancy loss, and risk of stroke: pooled analysis of individual patient data of 618 851 women

British Medical Journal January 13 2023 29975

A history of recurrent miscarriages and death or loss of a baby before or during birth could be cons

Login Panel