देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

गठिया एक गंभीर महामारी।

आर्थराइटिस ना हो इसके लिए सबसे पहले खुद की दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।

लेख विभाग
January 15 2021 Updated: January 22 2021 03:59
0 20653
गठिया एक गंभीर महामारी। डॉ. संदीप गुप्ता

- डॉ. संदीप गुप्ता,
आर्थोपेडिक सर्जन, अपोलोमेडिक्स  

आर्थराइटिस यानि गठिया, भारत में 180 मिलियन से अधिक लोग इस बीमारी से प्रभावित हैं। आर्थराइटिस का मतलब वास्तव में जोड़ों में सूजन से  है। आर्थराइटिस के सबसे आम रूप ऑस्टियो आर्थराइटिस, गाउट, फाइब्रोमायल्गिया और रुमेटीइड गठिया हैं जिससे लगभग 15 प्रतिशत लोग प्रभावित हैं। जोड़ों में गठिया के लक्षण दर्द, अकड़न, सूजन, बॉडी मूवमेंट में समस्या आदि है।

वजन सामान्य बनाए रखने से पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के विकास के जोखिम को कम किया जाता है। आर्थराइटिस ना हो इसके लिए सबसे पहले खुद की दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है। भावनात्मक रूप से खुद को हेल्थी रखें और स्वस्थ स्वास्थ्य विकल्पों का चयन करें जैसे धूम्रपान, शराब का सेवन ना करें , तनाव से बचे क्यूंकि तनाव नींद के पैटर्न को प्रभावित कर सकता है, भूख को बदल सकता है और मांसपेशियों के तनाव को बढ़ा सकता है इसलिए, अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए अच्छी  नींद लें।

ऑस्टियोआर्थराइटिस, रुमेटीइड और मस्कुलोस्केलेटल बीमारियों (आरएमडी) वाले लोगों के लिए संतुलित आहार महत्वपूर्ण है। शारीरिक रूप से सक्रिय होना सामान्य स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और आरएमडी आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए विशिष्ट लाभ हो सकता है। दैनिक व्यवहार में व्यायाम, साइकिल चलाना, नृत्य, चलना, बागवानी, तैराकी, योग आदि शामिल करें तथा ज्यादा परेशानी बढ़ने पर अपने चिकित्सक या फिजियोथेरेपिस्ट से  सलाह लें। हमारा मुख्य उद्देश्य सभी स्तरों पर रोगी की सुरक्षा और देखभाल की गुणवत्ता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यूरोप  में मंकीपॉक्स का जोखिम उच्चतम स्तर पर: विश्व स्वास्थ्य संगठन

यूरोप  में मंकीपॉक्स का जोखिम उच्चतम स्तर पर: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. July 27 2022 30078

वैश्विक स्तर पर 17 वर्ष से कम उम्र के लगभग 81 बच्चों को मंकीपॉक्स के वायरस से संक्रमित पाया गया है।

वाशिंगटन के स्कूल मुफ्त में उपलब्ध करायेंगें सेनेटरी पैड्स और टैम्पून्स

वाशिंगटन के स्कूल मुफ्त में उपलब्ध करायेंगें सेनेटरी पैड्स और टैम्पून्स

हे.जा.स. January 07 2022 30329

वाशिंगटन के सभी सरकारी, निजी और चार्टर स्कूलों को अपने बाथरूम में सैनिटरी पैड्स और टैम्पॉन्स समेत पी

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एस. के. राणा November 17 2022 97591

NBE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ''दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा 4 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर

डॉ रेड्डीज लैब्स ने कैंसर की जेनेरिक दवा Capecitabine अमेरिकी बाज़ार में उतारी। 

डॉ रेड्डीज लैब्स ने कैंसर की जेनेरिक दवा Capecitabine अमेरिकी बाज़ार में उतारी। 

हे.जा.स. February 17 2021 39401

डॉ रेड्डी की Capecitabine टैबलेट, यूएसपी 150 मिलीग्राम और 500 मिलीग्राम  क्रमशः 60 और 120 मिली की बो

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

स्टडी में हुआ खुलासा, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं ये 7 प्रकार के कैंसर

श्वेता सिंह September 07 2022 28483

शोधकर्ताओं द्वारा बताया गया है कि कैंसर 1990 के बाद से विश्व स्तर पर नाटकीय रूप से बढ़ गया है। हैरान

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 37428

डायबिटिक मरीजों में म्यूकोरमाइकोसिस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में

नशे की लत के कारण युवाओं में समय से पूर्व बढ़ रहा है दिल की बीमारी का ख़तरा।

नशे की लत के कारण युवाओं में समय से पूर्व बढ़ रहा है दिल की बीमारी का ख़तरा।

लेख विभाग February 19 2021 25624

2.54 लाख लोगों पर हुआ अध्ययन: इस अध्ययन में 2,54,668 लोगों को शामिल किया गया। इनमें 1,35,703 लोग ऐसे

बीएचयू ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार

बीएचयू ट्रामा सेंटर में आधुनिक मशीन हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार

रंजीव ठाकुर September 18 2022 37574

बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान में मेरुदण्ड के टढ़ेपन का उपचार हो रहा है। ट्रामा सेंटर में आधुनिक मश

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

लेख विभाग January 16 2021 25506

पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं  के शरीर में अत्यधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है। इंसुलिन की अधि

15 बाल कैदियों की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

15 बाल कैदियों की बिगड़ी तबीयत, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

विशेष संवाददाता August 02 2023 27515

बाल संप्रेक्षण गृह में उस समय हड़कंप मच गया। जब 15 बाल कैदियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिन्हें इलाज

Login Panel