देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मुट्ठीभर बादाम के साथ अपने नये साल को बनायें और भी सेहतमंद।

बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि, “नए साल की शुरुआत हमेशा ही उत्साहित करने वाली होती है क्योंकि हमें एक कोरी स्लेट के साथ शुरु करने और भविष्य के लिए अपने संकल्प और उद्देश्य निर्धारित करने का मौका मिलता है।

0 20768
मुट्ठीभर बादाम के साथ अपने नये साल को बनायें और भी सेहतमंद। प्रतीकात्मक फोटो

मुम्बई। नए साल की शुरुआत आपकी जीवनशैली में बदलाव लाने का सबसे योग्य समय है क्योंकि नया शुरु करने में कुछ रोमांचक होता है। प्रेरणा की इस अतिरिक्त खुराक का फायदा उठाइए और ऐसी आदतों को अपनाने की कोशिश करें जो इस नए साल में आपकी सेहत के लिए सबसे सकारात्मक असर पैदा कर सकते हैं।

क्योंकि नए साल में भी कई लोगों द्वारा घरों से काम करना जारी हैं और बच्चे वर्चुअल क्लास के ज़रिए स्कूल में उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, इसलिए यह ज़्यादा महत्वपूर्ण हो गया है कि आप एक सेहतमंद जीवनशैली को अपनाने के संकल्प के साथ जुड़े रहें। यदि कोविड-19 ने हमें कोई चीज़ सिखाई है तो वह यह है कि हम अपनी जीवनशैली और आदतें बदल सकते हैं। आहार से जुड़ी आदतों में बदलाव करने में दीर्घकालीन बीमारियों के खतरे को कम करने की शक्ति होती है और जो हम खाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे हम एक ऐसी जीवनशैली अपनाते हैं जो आपको ऊर्जावान, संतुष्ट और प्रसन्न महसूस कराएगी और रोगों से बचा कर रखेगी।    

सेहतमंद स्नैक्स खाना और अपने दैनिक आहार में बादाम शामिल करना साल की स्वस्थ शुरुआत करने का ज़बरदस्त तरीका हो सकता है। बादाम में महत्वपूर्ण पोषक तत्व, जैसे कि विटामिन ई, मैग्नेशियम, हितकर फैट, डाएटरी फायबर और वानस्पतिक प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जैसा कि हमने 2021 में कदम रख लिया है, आईए हम अपने परिवार और इसके साथ ही अपने जीवन में एक छोटा लेकिन सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प करें और हर दिन अपने आहार में मुठ्ठीभर बादाम शामिल करें, जो संपूर्ण स्वास्थ्य बनाए रखने में बेहद कारगर साबित हो सकता है। 

बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्री सोहा अली खान का कहना है कि, “नए साल की शुरुआत हमेशा ही उत्साहित करने वाली होती है क्योंकि हमें एक कोरी स्लेट के साथ शुरु करने और भविष्य के लिए अपने संकल्प और उद्देश्य निर्धारित करने का मौका मिलता है। जबकि संकल्प तय करते वक्त, व्यक्तिगत तौर पर मैं लंबी अवधि और दूर के लक्ष्य के बारे में नहीं सोचती, मैं एक ऐसी योजना निर्धारित करती हूँ जिसे तुरंत शुरु कर सकती हूँ। इस साल के लिए मेरा संकल्प है अपने परिवार के और डाएट से सभी अस्वास्थ्यकर स्नैक्स को हटा देना। इसे सुनिश्चित करने के लिए मेरी योजना अपने रसोई-भंडार में बदलाव कर सभी अस्वास्थ्यकर विकल्पों की जगह बादाम जैसे सेहतमंद खाद्य पदार्थों को जगह देना है। बादाम को उनकी संतुष्ट करने वाले गुणों के लिए जाना जाता है, और इसके साथ वे ऊर्जा प्रदान करते हैं जो इसे सेहतमंद लेकिन फिर भी एक स्वादिष्ट बनाते हैं। इसके अलावा बादाम में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जिसके कारण उनके प्रत्येक कौर में सेहत की भलाई भरी होती है।”

रितिका समद्दार, रिजनल हेड-डाएटिक्स, मैक्स हेल्थकेयर, दिल्ली ने कहा कि, “जैसा कि हम 2021 में पदार्पण कर रहे हैं, हम सभी को उम्मीद है और हम बेसब्री से कोविड-19 का टीका उपलब्ध होने का इंतज़ार कर रहे हैं। हालाँकि, पिछले साल ने हमें जो सिखाया है वह यह कि हमें हमारी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी। इसलिए, नए साल में, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपने परिवार और अपनी खाने की आदतों और जीवनशैली का जायज़ा लें ताकि आवश्यक बदलाव कर सकें। पहली चीज़ जो मैं आपके लिए सिफारिश करुंगी वह यह है कि आप बादाम जैसे सेहतमंद खाद्य़ पदार्थ को खुद और परिवार के दैनिक आहार में शामिल करना शुरु करें। बादाम के रोजाना सेवन से आहार में कई प्रकार के पोषक मिलने के अलावा आपको रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत करने में भी मदद मिल सकती है क्योंकि इनमें विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है जो पल्मोनरी इम्यून फंक्शन में सहायता के लिए एँटी-ऑक्सिडेंट की तरह कार्य करता है। विटामिन ई को वायरस और बैक्टीरिया द्वारा होने वाले संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी जाना जाता है।[1]”

फिटनेस विशेषज्ञ और सेलिब्रिटी मास्टर इन्स्ट्रक्टर, यास्मीन कराचीवाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “वर्कआउट के पहले और बाद में लिए जाने वाले स्नैक के तौर पर बादाम एक ज़बरदस्त विकल्प है क्योंकि यह अवांछित कैलोरी बढ़ाए बगैर स्वास्थ्य और ऊर्जा, दोनों की अच्छी खुराक उपलब्ध कराता है। छुट्टियों के खत्म होने और नए साल की शुरुआत के साथ यह समय हैं कि हम अपने लक्ष्य के साथ स्वयं को संरेखित करें और अपना शरीर-सौष्ठव ठीक करें। हम सभी नियमित व्यायाम के महत्व और अपने संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए इससे प्राप्त होने वाले मूल्य को जानते हैं - चाहे वह वज़न कम करने में मदद हो, या तनाव दूर करना हो, मूड को बेहतर करना हो या कई तरह की जीवनशैली से जुड़े रोगों का बेहतर तरीके से प्रबंध करना हो। हालाँकि, आहार और व्यायाम दोनों ही महत्वपूर्ण है और ऐसा नहीं हो सकता कि आप एक सेहतमंद आदत को अपनाएँ और अनहेल्दी डाइट जैसी दूसरी अस्वास्थ्यकर आदत से इसकी अदला-बदली कर लें। इसलिए, मैं नए साल की शुरुआत एक संकल्प के साथ कर रही हूँ कि इस साल मैं ज़्यादा फिट रहने के लिए कड़ी मेहनत करुंगी, और मैं दूसरों से भी ऐसा करने का आग्रह करुंगी। फिटनेस और आहार की एक व्यवस्थित दिनचर्या के साथ 2021 की शुरुआत करें और मुठ्ठीभर बादाम को ईंधन के रुप में अपनी व्यायाम दिनचर्या में ज़रुर शामिल करें।”

माधुरी रुइया, पाइलेट्स विशेषज्ञ और आहार एवं पोषण सलाहकार ने कहा कि, “हमारे तेज़ और व्यस्त कार्यक्रमों के कारण थोड़ा ठहर कर विचार करना महत्वपूर्ण है, और इसे करने के लिए नए साल की शुरुआत से बेहतर समय और कोई नहीं हो सकता। मैं सलाह दूँगी कि आप यह निर्धारित करें कि आप यह साल कैसे बिताना चाहते हैं और क्या-क्या बदलाव करना चाहेंगे। यदि आप फिट होना चाहते हैं तो सबसे पहले सेहतमंद खाने के साथ शुरुआत करें। सेहतमंद खाने से न सिर्फ आपका मूड अच्छा होगा और वज़न अच्छे से नियंत्रित किया जा सकेगा, बल्कि इसके साथ ही टाइप 2 डायबिटीज़ या हृदयधमनी (सीवीडी) रोग जैसी दीर्घकालीन बीमारियो के विकसित होने की संभावनाओं को कम करने में भी मदद मिलेगी। नए और स्वास्थ्य केंद्रित आहार को शामिल कर अपने आहार में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए इस मंत्र को लागू करें। इसे करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने दैनिक आहार में मुठ्ठीभर बादाम को शामिल करना। किंग्ज़ कॉलेज लंदन के एक हालिया रिसर्च के अनुसार, हर दिन स्नैक्स के तौर पर बादाम का सेवन करने से रक्त वाहिकाओं के एंडोथिलियल फंक्शन में सुधार होता है और “बैड” कोलेस्ट्रोल में कमी आती है - दोनों ही हृदय के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण संकेतक हैं।”

 शीला कृष्णास्वामी, न्यूट्रीशन और वेलनेस कन्सल्टेंट ने कहा कि, “हममें से ज़्यादातर लोगों के लिए 2020 एक अलग साल रहा है और प्रत्येक व्यक्ति ने अनोखे तरीके से इसका सामना किया, लेकिन भारत में अगर कोई एक चीज़ जो पूरे साल में सबसे ज़्यादा समान रही, वह थी स्नैकिंग और ज़्यादा खाने पर ध्यान केंद्रित करने में बढ़ोतरी। लेकिन जब हम नए साल में प्रवेश कर रहे हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि हम उन आदतों को पीछे छोड़ दें जिनसे हमारे स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ा और हमेशा खाते रहना निश्चित ही इन आदतों में से एक है। तो, साल 2021 में अपनी स्नैकिंग पसंद को पूरी तरह बदल दीजिए, और ऑइली या तला हुआ खाद्य पदार्थ खाने के बदले बादाम, ताज़े फल, उबले हुए अंकुरित खाद्य (स्प्राउट्स) इत्यादि को स्नैक्स की तरह खाएँ। बादाम के सेवन से वज़न और डायबिटीज़ का प्रबंधन करने में मदद से लेकर हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा और चमकती त्वचा जैसे कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं, जो निश्चित ही आपके संपूर्ण स्वास्थ्य और तंदरुस्ती में बढोतरी करेंगे।”

पता नहीं किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं, तो 2021 की शुरुआत करें इस संकल्प के साथ कि आप ज़्यादा स्वस्थ, फिट और प्रसन्न होंगे!

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

त्वचा के लिए फायदेमंद है मुल्तानी मिट्टी

आरती तिवारी August 29 2022 34643

जब आप मु्ल्तानी मिट्टी में शहद मिलाकर लगाते हैं तो इससे स्किन की कई समस्याओं में छुटकारा मिलता है। च

NEET में आकांक्षा को टॉपर घोषित किया जाए - उ. प्र. सरकार

NEET में आकांक्षा को टॉपर घोषित किया जाए - उ. प्र. सरकार

हे.जा.स. October 20 2020 15382

यूपी सरकार आकांक्षा सिंह को टॉपर घोषित करने की मांग कर रही है।  सरकार ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

हे.जा.स. May 07 2023 32026

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी खांसी के मरीजों को बलगम का सैंपल दे

नमी से बढ़ा इंफेक्शन का खतरा

नमी से बढ़ा इंफेक्शन का खतरा

आरती तिवारी July 14 2023 28494

बारिश के बीच तेजी लोग तेजी से त्वचा रोग की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में बीते एक सप्ताह में

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नए दिशानिर्देश जारी, शर्तों के साथ क्वारंटाइन नही होने की छूट।

एस. के. राणा October 25 2021 20021

निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर एक स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा और एक नकारात्म

डिप्लोमा फार्मेसी: एग्जिट एग्जामिनेशन की व्यवस्था में होंगे ये बड़े बदलाव

डिप्लोमा फार्मेसी: एग्जिट एग्जामिनेशन की व्यवस्था में होंगे ये बड़े बदलाव

रंजीव ठाकुर September 18 2022 33087

डिप्लोमा इन फार्मेसी उत्तीर्ण छात्रों को पंजीकरण के पूर्व एक एग्जिट एग्जामिनेशन देना आवश्यक हो गया ह

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

जल्द हैलट हॉस्पिटल में खुलेगा आई बैंक

आरती तिवारी October 04 2022 33734

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत हैलट अस्पताल में 80 लाख रुपए की लागत से एक नेत्र बैंक बनन

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का सीएम खट्टर ने किया शुभारंभ

हे.जा.स. April 08 2023 31337

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अमृता हॉस्पिटल के मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया। दो दिवसीय C 20 शिखर

मुंहासों से पाना है जल्द छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

मुंहासों से पाना है जल्द छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सौंदर्या राय May 04 2023 37711

मुंहासे हकीकत में काफी तकलीफदेह हो सकते हैं और दुर्भाग्य से ये त्वचा की सबसे आम स्थिति है। ये तब होत

ओरल सेक्स से बढ़ता है गले के कैंसर का ख़तरा

ओरल सेक्स से बढ़ता है गले के कैंसर का ख़तरा

लेख विभाग October 03 2023 235529

ओरल सेक्स में साथी के जननांगों या जननांग क्षेत्र को उत्तेजित करने के लिए मुंह का उपयोग किया जाता है।

Login Panel