देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में एनएसएस  कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे

प्रदेश की सभी एनएसएस इकाइयों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी कार्यक्रम अधिकारियों एवं कार्यक्रम समन्वयकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने संस्थानों में जागरूकता एवं जनसहभागिता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित करें तथा इन गतिविधियों की जानकारी एवं उपलब्धियों को ‘माई भारत’ पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को टैग करें, ताकि एनएसएस के प्रयासों को व्यापक पहचान मिल सके।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 11 2026 Updated: November 11 2026 00:52
0 42
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में एनएसएस  कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करेंगे Image of Filaria Eradication Campaign

लखनऊ। प्रदेश के 16 जनपदों में 19 नवंबर से शुरू होने जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सभी कार्यक्रम अधिकारियों एवं कार्यक्रम समन्वयकों को भी संवेदित किया गया। इस राज्यस्तरीय वर्चुअल कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संबंधित इकाइयों से कुल 121 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।राज्य फाइलेरिया अधिकारी डॉ. ए. के. चौधरी ने फाइलेरिया के प्रभाव रोकथाम तथा एमडीए के उद्देश्यों एवं दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया एमडीए अभियान की सफलता के लिए समुदाय तक सही जानकारी पहुँचाना लोगों को जागरूक करना तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

डॉ. मंजू सिंह विशेष कार्याधिकारी ने एमडीए अभियान में प्रदेश की सभी एनएसएस इकाइयों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी कार्यक्रम अधिकारियों एवं कार्यक्रम समन्वयकों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने संस्थानों में जागरूकता एवं जनसहभागिता से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित करें तथा इन गतिविधियों की जानकारी एवं उपलब्धियों को ‘माई भारत’ पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को टैग करें, ताकि एनएसएस के प्रयासों को व्यापक पहचान मिल सके। कार्यशाला का संचालन एवं समन्वय पीसीआई इंडिया के राज्य कार्यक्रम अधिकारी ध्रुव प्रकाश सिंह ने किया। कार्यशाला में एनएसएस नेटवर्क के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को फाइलेरिया उन्मूलन के संदेश से जोड़ने, समुदाय में जागरूकता बढ़ाने तथा एमडीए अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को सहयोग प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में समन्वित प्रयासों के माध्यम से अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने में योगदान देंगे।

• राज्यस्तरीय कार्यशाला में सैकड़ों प्रतिभागियों को किया संवेदित
• राज्य फाइलेरिया अधिकारी ने कहा एमडीए अभियान की सफलता के लिए समुदाय तक सही जानकारी पहुँचाना लोगों को जागरूक करना तथा अभियान में सक्रिय सहभागिता जरूरी 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राजधानी लखनऊ में फिर से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

राजधानी लखनऊ में फिर से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

आरती तिवारी January 19 2023 42555

केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलने के बाद लखनऊ को 42 हजार 700 कोविशील्ड वैक्सीन आवंटित कर दी गई है। स्वास

प्रकृति के साथ जीवन व्यतीत करेंः डा. शाही

प्रकृति के साथ जीवन व्यतीत करेंः डा. शाही

आनंद सिंह April 07 2022 36932

आइएमए, गोरखपुर के तत्वावधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। संदेश यही था कि अब अगर लोग प्रकृति क

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

मेनोपॉज के दौरान आयुर्वेद से ऐसे करें झड़ते हुए बालों की देखभाल

श्वेता सिंह August 30 2022 34437

उम्र बढ़ने के बाद और मेनोपॉज के आसपास के वक्त में महिलाओं को भी हेयर लॉस, हेयर थिनिंग, डैंड्रफ और गं

नेशनल डाक्टर्स डे पर आईएमए ने चिकित्सकों को सम्मानित किया

रंजीव ठाकुर July 02 2022 28578

आईएमए भवन, रिवर बैंक कालोनी में ‘‘डाक्टर्स डे’’ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में डाक्टर्स ने अपने परि

KGMU में जन्म प्रमाण पत्र की कलर कॉपी के लिए मरीजों को परेशानी, दोबारा आवेदन की प्रक्रिया बनी मुसीबत

KGMU में जन्म प्रमाण पत्र की कलर कॉपी के लिए मरीजों को परेशानी, दोबारा आवेदन की प्रक्रिया बनी मुसीबत

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 714

परिजनों का कहना है कि बच्चे के जन्म के समय जारी जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी मिलने के बावजूद बाद में उसक

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

तीन लाख से कम हुए कोरोना संक्रमण के रोज़ाना मामले, तीसरी लहर कमजोर होने के संकेत

एस. के. राणा January 25 2022 36257

देश भर में कुल एक्टिव केसों की संख्या 22,36,842 है। कोरोना का रिकवरी रेट फिलहाल 93.15% बना हुआ है। ड

कानपुर में डेंगू रोगियों के डेडिकेटेड हॉस्पिटल में एक भी रोगी एडमिट नहीं

कानपुर में डेंगू रोगियों के डेडिकेटेड हॉस्पिटल में एक भी रोगी एडमिट नहीं

श्वेता सिंह November 17 2022 46289

डेंगू के 14 रोगी उर्सला और 10 रोगी हैलट तथा 61 रोगी निजी अस्पतालों में हैं लेकिन जो डेंगू के लिए डेड

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

अनिल सिंह December 30 2022 24017

कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को तीनों के RT PCR टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों संक

यूपी में एड्स पीड़ितों के लिए दो से आठ अक्टूबर के बीच चलेगा दान उत्सव अभियान

यूपी में एड्स पीड़ितों के लिए दो से आठ अक्टूबर के बीच चलेगा दान उत्सव अभियान

रंजीव ठाकुर September 13 2022 46947

एचआईवी/एड्स मरीजों की मदद को हाथ बढ़ाने वालों के साथ उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अपर प

केजीएमयू का यूपीनेडा संग सौर संयंत्र स्थापित करने हेतु ओएमसी पावर से समझौता 

केजीएमयू का यूपीनेडा संग सौर संयंत्र स्थापित करने हेतु ओएमसी पावर से समझौता 

हुज़ैफ़ा अबरार February 20 2023 25400

रेखा एस चौहान आईएएस रजिस्ट्रार, केजीएमयू ने कहा "हमारे बुनियादी ढांचे के साथ हरित ऊर्जा का एकीकरण हम

Login Panel