देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

फिर पाँव पसार रहा कोरोना वायरस, तीन और मरीजों ने तोड़ा दम

हे.जा.स.
November 21 2020 Updated: November 21 2020 00:28
0 20266
फिर पाँव पसार रहा कोरोना वायरस, तीन और मरीजों ने तोड़ा दम प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी में कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया है। अब तक 10 लाख जांच करने का लक्ष्य पार कर लिया गया है। इसमें आर.टी.पी.सी.आर. के साथ ट्रूनेट व एंटीजन टेस्ट भी शामिल हैं। जांच में अब तक 68,128 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है और लगभग साढे़ नौ सौ लोगों की मौत हो चुकी है।  बृहस्पतिवार को कोविड से तीन मरीजों को मौत हो गयी और 310 नए संक्रमित पाए गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को कुल 246 मरीजों को होम आइसोलेशन व अस्पतालों से संक्रमण मुक्त घोषित किया गया। वहीं टीमों ने सर्विलांस और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 9158 नमूने लिए जिसे जांच के लिए केजीएमयू व बलरामपुर अस्पताल भेज दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने राजधानी के विभिन्न मलिन बस्तियों में बृहस्पतिवार से कोरोना जांच शुरू कर दी है। इसके लिए सीएमओ की तरफ से कई टीमें बनाई गई हैं। पहले दिन करीब 1000 लोगों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। इससे पहले विभाग ऑटो वाले, फल वाले, ठेले वाले व सब्जी वाले इत्यादि की भी ग्रुप टेस्टिंग कर चुका है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटनागर ने कहा कि अब तक 10 लाख कोरोना जांच कर ली गई है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों के नमूने वा कंटेनमेंट जोन में नमूने लिए जा रहे हैं। यही वजह है कि कोरोना वायरस काफी हद तक इस दौरान नियंत्रित हुआ है। उन्होंने बताया कि अब मलिन बस्तियों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आगे ग्रुप टेस्टिंग के लिए इसी तरह से अन्य ग्रुप को टार्गेट करके अभियान चलाया जाएगा।

इंदिरा नगर 29,अलीगंज 19 गोमती नगर 24, रायबरेली रोड 27, आशियाना 15, महानगर 18 , आलमबाग 17 , चौक 15, हजरतगंज 10 हसनगंज 15 इत्यादि स्थानों पर कोरोना पाजिटिव रोगी पाए गए। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

आयुर्वेदिक साइंसेज में 38 पदों पर निकली भर्तियां

आयुर्वेदिक साइंसेज में 38 पदों पर निकली भर्तियां

रंजीव ठाकुर July 13 2022 33202

दो दिन बाद आयुर्वेदिक साइंस में 38 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 15 जुलाई से आवेदन पत्र

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

हेयरफॉल और डैंड्रफ के लिए बेहद कारगर है एलोवेरा

श्वेता सिंह August 29 2022 29035

एलोवेरा में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई समेत अन्य कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों क

टाटा हेल्थ ने देश भर में शुरू किया टेलीमेडिसिन सेवा।

टाटा हेल्थ ने देश भर में शुरू किया टेलीमेडिसिन सेवा।

एस. के. राणा October 19 2021 35424

टाटा हेल्थ चिकित्सकों और विशेषज्ञों के एक विस्तृत नेटवर्क के जरिए तत्काल परामर्श सेवा देती है, जिससे

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

डा सूर्यकान्त आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 04 2022 23006

डा सूर्यकान्त केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में 17 वर्ष से प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है ए

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

पुलवामा शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान एवं श्रद्धांजलि।

February 15 2021 24244

जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के सर्जिकल वार्ड में भर्ती किडनी के मरीज हीरालाल को एक यूनिट ए पॉजिटिव रक

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्ट्रासेप्टिव पैच एक अच्छा विकल्प

लेख विभाग March 10 2023 51601

साल 2002 में सबसे पहले कॉन्ट्रासेप्टिव पैच मार्केट में आया था। 17 साल बीत जाने के बाद भी लोगों को इस

विश्वव्यापी डायबिटीज जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

विश्वव्यापी डायबिटीज जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

आरती तिवारी August 16 2022 31070

शाहजहांपुर जिले में विश्व व्यापी डायबिटीज चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर

टीबी मरीज़ों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम के ज़रिये मिलेगा मासिक पुष्टाहार

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36393

टीबी मरीजों को एनएचएम द्वारा इलाज के दौरान दिए जाने वाले पोषण भत्ते का वितरण नहीं हो रहा है तो ऐसे म

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

जोधपुर के अस्पताल में चूहों का आतंक, चूहों ने कुतरे 4 मरीजों के पैर

विशेष संवाददाता July 03 2023 45376

मथुरादास माथुर अस्पताल के इलाज कराने आए 4 मरीजों को चूहों ने कुतर दिया। ये सभी रोगी मनोचिकित्सा वार्

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

तगड़ी बॉडी बनाने के लिए महंगे प्रोटीन की बजाए 2 मिनट में घर पर ही बनाएं ये नैचुरल शेक

श्वेता सिंह August 22 2022 37556

मार्केट में कई तरह के प्रोटीन पाउडर हैं, जिनमें अक्सर मिलावट की खबरें आती हैं। जाहिर है इस तरह के उत

Login Panel