देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,777 हो गयी है।

एस. के. राणा
June 14 2022 Updated: June 14 2022 21:51
0 31073
भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली, 14 जून (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 6,594 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,36,695 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 50,548 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,777 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,553 मामलों की वृद्धि हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.05 प्रतिशत दर्ज की गयी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.32 प्रतिशत रही। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,61,370 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 195.35 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण जिन छह लोगों ने जान गंवाई है, उनमें से दो की मौत असम और एक-एक की मौत गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में हुई।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपोलो हॉस्पिटल की सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक अब गोमतीनगर में भी, मिलेंगी ये सुविधाएं

रंजीव ठाकुर August 24 2022 32933

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल के गोमतीनगर में सुपरस्पेशलिटी क्लिनिक का उद्घाटन जल शक्ति व फ्लूड कण्ट्रोल मंत

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले, कुल एक्टिव केस घटकर 83

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले, कुल एक्टिव केस घटकर 83

हुज़ैफ़ा अबरार November 09 2021 27697

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 और अब तक कुल 16,87,226 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में क

अपोलो हॉस्पिटल्स ने

अपोलो हॉस्पिटल्स ने 'कैंसर योद्धाओं' को सम्मानित करने के लिए ''उमंग- सेलिब्रेशन ऑफ़ लाइफ़’' का आयोजन किया

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2026 5523

‘उमंग’ के माध्यम से अपोलो हॉस्पिटल्स लखनऊ ने एक बार फिर यह दोहराया कि यहां कैंसर के इलाज में बेहतरीन

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

टैटू के जरिए युवाओं को एचआईवी के प्रति करें जागरूक: प्रमुख सचिव

आरती तिवारी July 05 2023 34201

पार्थ सारथी सेन शर्मा ने युवाओं मे टैटू बनवाने के क्रेज को देखते हुए टैटू पार्लर में एचआईवी/एड्स के

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

यूपी में पैरामेडिकल कर्मचारी नेताओं का तबादला निरस्त, देखिए अंदरखाने की पूरी राजनीति

रंजीव ठाकुर August 06 2022 37267

हेल्थ जागरण आज चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर एक अति विशेष जानकारी बताने जा रह

प्रदेश के उच्च वरीयता वाले जनपदों में बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान

प्रदेश के उच्च वरीयता वाले जनपदों में बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान

श्वेता सिंह September 07 2022 33906

सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इससे 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से उन

कोविड से अप्रैल और मई  2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

कोविड से अप्रैल और मई 2021 में हुईं 1.66 लाख से ज़्यादा मौतें।

एस. के. राणा July 26 2021 21837

देश में अप्रैल और मई में कोरोना से हुई कुल मौतों का 41 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली से आया।

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

बच्चों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 और 4.इन.1 फ्लू टीकाकरण प्रभावी  

हुज़ैफ़ा अबरार December 29 2022 26993

फ्लू का संक्रमण 5 साल से कम उम्र के बच्चों में मुश्किल पैदाकर सकता है। उन्हें फ्लू से बचाने का सबसे

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

वायु प्रदूषण से बचने को मास्क, भाप व प्राणायाम जरूरी : डॉ. सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार November 10 2021 27168

सेहत का खास ख्याल रखने के साथ ही बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल पहले से भी ज्यादा जरूरी हो गया है।

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

आरती तिवारी September 09 2022 26221

एक्सरसाइज करने के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप अपने शरीर को मोटापे से निजात दिला सकते हैं

Login Panel