देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

वाशिंगटन मोन्यूमेंट पर भारतीय दूतावास ने आयोजित किया योग कार्यक्रम  

अमेरिकी प्रशासन, संसद, उद्योग, राजनयिक कोर, मीडिया और प्रवासी भारतीय सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कई प्रवासियों और अमेरिकी संगठनों के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हे.जा.स.
June 19 2022 Updated: June 20 2022 13:20
0 31597
वाशिंगटन मोन्यूमेंट पर भारतीय दूतावास ने आयोजित किया योग कार्यक्रम   वाशिंगटन मोन्यूमेंट पर आयोजित योग कार्यक्रम

वाशिंगटन (भाषा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga) से पहले  प्रतिष्ठित ‘वाशिंगटन मोन्यूमेंट’ पर भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित योग सत्र में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

 

अमेरिकी प्रशासन, संसद, उद्योग, राजनयिक कोर, मीडिया और प्रवासी भारतीय सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के निदेशक डॉ सेतुरमण पंचनाथन ने कहा कि योग दुनिया को भारत का सबसे बड़ा उपहार है। कई प्रवासियों और अमेरिकी संगठनों के सहयोग से दूतावास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ पंचनाथन को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।

 

एनएसएफ के निदेशक ने कहा कि योग सभी भौगोलिक क्षेत्रों और सीमाओं को एकजुट करने वाली एक मजबूत शक्ति है। समारोह के तहत एक सामान्य योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक और बौद्धिक कल्याण को बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बाद के उभरते परिदृश्य में योग लचीलापन, स्वास्थ्य, एकजुटता, करुणा और प्रसन्ना हासिल करने में मदद कर रहा है। संधू ने कहा कि योग लोगों के बीच महत्वपूर्ण आपसी जुड़ाव और संपर्क को गहरा कर रहा है, जो भारत-अमेरिका द्विपक्षीय साझेदारी के मूल में है।

 

अमेरिका में भारत के सभी पांच वाणिज्य दूतावास - न्यूयॉर्क, शिकागो, ह्यूस्टन, अटलांटा और सैन फ्रांसिस्को - भी 2022 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30226

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

सर्दियों में त्वचा को कोमल बनाने के घरेलू उपाय।

सर्दियों में त्वचा को कोमल बनाने के घरेलू उपाय।

सौंदर्या राय December 29 2021 30074

सर्द हवाओं की वजह से त्वचा नमी खोने लगती है और रूखी व बेजान हो जाती है। रूखी और फटी त्वचा ना केवल दे

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडियन ओरिजिन का वार्षिक सम्मेलन परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में आयोजित 

विशेष संवाददाता June 29 2022 47161

भारतीय प्राचीन चिकित्सा पद्धति यथा आयुर्वेद, नैचरोपैथी, योग, ध्यान, शाकाहार युक्त जीवन पद्धति, परिवा

कोविड-19 वैक्सीन: भारत की जरूरतों को प्राथमिकता, दूसरे देश धैर्य रखें- अदार पूनावाला

कोविड-19 वैक्सीन: भारत की जरूरतों को प्राथमिकता, दूसरे देश धैर्य रखें- अदार पूनावाला

हे.जा.स. February 22 2021 25757

सीरम इंस्टीट्यूट इंडिया को भारत की विशाल जरूरतों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया है और इसके स

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर और अस्पताल सील

आरती तिवारी August 07 2023 38189

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गाज गिरी है। जिसके बाद संचालक के पिता की बौखलाहट सामने आयी है। बता दे कि पूरा

इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

लेख विभाग April 12 2023 39574

जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता तो आप दवाएं लेते हैं लेकिन दवाओं के साथ कौन-कौन सा खाद्य पदार्थ नहीं

घी की तरह जमें विटामिन-ए सिरप पर लगी रोक

घी की तरह जमें विटामिन-ए सिरप पर लगी रोक

आरती तिवारी January 15 2023 50812

यूपी में इन दिनों बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जा रही है। इसके लिए 28 दिसंबर 2022 से अभियान चलाया

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए सरकार चलाएगी मुहिम

लेख विभाग May 11 2023 26232

थैलेसीमिया बीमारी को खत्म करने के लिए अब सरकार राष्ट्रीय मिशन शुरू करने जा रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम ब

शर्मनाक: ठेले पर मरीज को लेकर अस्पताल जा रही महिला का वीडियो वायरल

विशेष संवाददाता April 06 2023 28726

माधौगढ़ इलाके में एम्बुलेंस न मिलने के कारण एक महिला को मजबूरी में अपने पति को ठेले पर लादकर अस्पताल

केजीएमयू के ऑपरेशन थिएटर में मिले बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट में खुलासा

केजीएमयू के ऑपरेशन थिएटर में मिले बैक्टीरिया, जांच रिपोर्ट में खुलासा

अबुज़र शेख़ October 29 2022 23580

इक्रोबायोलॉजी विभाग के विशेषज्ञों ने नमूनों की जांच की। जांच रिपोर्ट में ओटी टैबल से लेकर हैंडल तक

Login Panel