देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविशील्ड प्लांट अग्निकांड से प्रभावित नहीं होगी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति। 

इस अग्निकांड से कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। कंपनी ने हर मजदूर के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

January 24 2021
0 22181
कोविशील्ड प्लांट अग्निकांड से प्रभावित नहीं होगी कोविड-19 टीकों की आपूर्ति।  अदार पूनावाला, सीईओ, सीरम इंस्टीट्यूट

पुणे। सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि अग्निकांड के चलते कोविड वैक्‍सीन की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। कंपनी के मंजरी प्लांट में जिस जगह आग लगी वहां कोई  टीका नहीं बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली थे कि घटना एक अलग इमारत में हुई। हालांकि इस अग्निकांड के चलते कंपनी को लगभग 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

इस घटना के कुछ देर बाद इमारत के एक अन्य हिस्से में भी आग लग गई थी। वहां छह मजदूर काम कर रहे थे लेकिन सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जांच के लिए फोरेंसिक विभाग की एक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया और मौके से नमूने एकत्र किए। एक अन्‍य रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे के चलते भविष्य में बीसीजी और रोटा वैक्सीन के उत्पादन पर थोड़ा असर जरूर पड़ेगा। गुरुवार को कंपनी के मंजरी प्लांट में लगी आग में पांच मजदूरों की जान चली गई थी।

महाराष्ट्र  के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक बिल्डिंग निर्माण के दौरान वेल्डिंग के चलते आग लगी। राज्य के आबकारी और श्रम मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने एसआइआइ पुणे प्लांट का दौरा किया।कोरोना के इलाज के लिए कोविशील्ड टीके का उत्पादन कर रही पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को अपने मंजरी प्लांट में आग लगने से हुए नुकसान के बारे में बताया। 

एसआइआइ के अधिकारियों ने कहा कि इस अग्निकांड से कंपनी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। कंपनी ने हर मजदूर के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का निर्देश, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री

कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का निर्देश, एक्शन में स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा December 30 2022 25550

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डॉ.मनसुख मांडविया इस पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। मनसुख मांडविया

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज।

देश में 191 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज।

एस. के. राणा September 27 2021 29160

देश में अभी 2,99,620 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.89 प्रतिशत

कानपुर में तेजी से फ़ैल रहा डेंगू, 14 नए संक्रमित और मिले

कानपुर में तेजी से फ़ैल रहा डेंगू, 14 नए संक्रमित और मिले

श्वेता सिंह November 02 2022 31462

एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डेंगू

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

निजी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

विशेष संवाददाता May 20 2023 39292

जांच के दौरान अस्पतालों पर अनियमितता स्वास्थ्य टीम को मिली। मानक के विपरीत चल रहे इन अस्पतालों का रज

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

विशेष संवाददाता April 02 2023 26988

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर बेहतर व निशुल्क इलाज का बड़ा केंद्र मरीजों के लिए माना जाता है, लेकिन इ

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

बेरिएट्रिक सर्जरी से वजन कम होने के साथ जिंदगी में भी होगा सुधार।

हुज़ैफ़ा अबरार March 04 2021 28005

बैरिएट्रिक सर्जरी से कई सारे लाभ मिलते है। यह सर्जरी दूरबीन विधि से की जाती है जिस वजह से मरीज 2 या

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सुडौल स्तन के लिए योगासन।

सौंदर्या राय October 18 2021 44910

योग आपके स्तन को लूज होने से बचाता है। प्रभावी योग आसन निम्नलिखित है जिनकी मदद से आप सुडौल और मनचाहा

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

स्वाइन फ्लू को लेकर आंध्र प्रदेश सरकार ने जारी की हेल्थ गाइडलाइंस

विशेष संवाददाता September 02 2022 24383

जुलाई 2022 महीने के अंत तक स्वाइन फ्लू को 1,455 मामले सामने आ चुके है। स्वाइन फ्लू से जुड़े इन आंकड़

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी

इस बार गोरखपुर में वर्ल्ड हेल्थ डे की थीम होगी 'हमारा स्वास्थ्य, हमारी पृथ्वी'

आनंद सिंह April 07 2022 33380

कल योग करेंगे चिकित्सक, साइकिलिंग भी करेंगे, पौधे भी लगाएंगे। कुल मिलाकर संदेश यह देना है कि प्रकृति

कुपोषण के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक, स्तनपान और मदर्स मिल्क बैंक ही समाधान

कुपोषण के कारण उप्र में शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक, स्तनपान और मदर्स मिल्क बैंक ही समाधान

आनंद सिंह March 13 2022 176132

डा. आरएन सिंह मानते हैं कि संपूर्ण स्तनपान का प्रतिशत 80% से ऊपर ले जाना होगा। जगह-जगह मदर्स मिल्क ब

Login Panel