देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, अधिकारियों को दिए निर्देश

दिल्ली में COVID-19 के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। संक्रमितों की संख्या भले ही घटी हो लेकिन संक्रमण का साया अभी गया नहीं है। कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट मोड़ में है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्शन में हैं और राजधानी में वैक्सीनेशन तेजी करने के निर्देश दिए है।

विशेष संवाददाता
August 17 2022 Updated: August 18 2022 02:25
0 28436
कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट, अधिकारियों को दिए निर्देश दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

नयी दिल्ली। दिल्ली में COVID-19 के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। संक्रमितों की संख्या भले ही घटी हो लेकिन संक्रमण का साया अभी गया नहीं है। कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट मोड़ में है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्शन में हैं और राजधानी में वैक्सीनेशन तेजी करने के निर्देश दिए है।

 

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Department) के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। बैठक में मौजूद मुख्य सचिव नरेश कुमार ने सभी जिलाधिकारी को मार्केट, मेट्रो स्टेशन जैसी कमर्शियल जगहों पर वैक्सीनेशन कैंप (vaccination camps) लगाने के निर्देश दिए है। इसके अलावा अधिकारी वैक्सीनेशन कैंपों के लिए ग्राउंड जीरों पर उतर कर मौजूदा स्थिती के बारे में जानकारी लें।

 

साथ ही मनीष सिसोदिया ने लोगों से अपील की है कि जल्द से जल्द से वैक्सीनेशन कराए और अपने परिवार को सुरक्षित रखें। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन (covid-19 vaccine) नहीं ली है या सिर्फ पहली या दूसरी डोज ही ली है, उन सभी को जल्द से जल्द अपने नजदीकी स्वास्थ्य सुविधा केंद्र में जाकर वैक्सीन लगवाना चाहिए।

 

बता दें कि देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 16,561 मामले सामने आए हैं। वहीं राजधानी में 2,779 लोग संक्रमित (corona infected in delhi) मिले हैं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Union Health Minister Mansukh Mandaviya) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने पीएम आयुष्मान भारत योजना (PM Ayushman Bharat Yojana), हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (Health Infrastructure Mission), टीकाकरण अभियान एवं अन्य विषयों पर चर्चा की।

 

बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं (health services) के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए केंद्रीय धन का समय पर उपयोग करने की अपील की। साथ ही मंडाविया ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य देश भर में एक बहु-स्तरीय स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के नेटवर्क को बनाना उसका विस्तार और मजबूत करना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

रंजीव ठाकुर May 17 2022 29791

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड

उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों के लिए लगेगी पोषण चौपाल

उत्तर प्रदेश में कुपोषित बच्चों के लिए लगेगी पोषण चौपाल

रंजीव ठाकुर July 31 2022 35936

यूपी में पांच वर्ष तक के अति कुपोषित व मध्यम कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य

कश्मीर में लंपी वायरस की चपेट में 30 हजार से ज्यादा गायें

कश्मीर में लंपी वायरस की चपेट में 30 हजार से ज्यादा गायें

विशेष संवाददाता September 14 2022 28161

अनंतनाग जिले के महमूदाबाद इलाके में रहने वाले अधिकतर लोगों की आमदनी का मात्र जरिया पशुपालन है। वह रो

कानपुर में बड़ी तादात में लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं लोग, जानें क्या है ये बीमारी

कानपुर में बड़ी तादात में लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं लोग, जानें क्या है ये बीमारी

श्वेता सिंह September 20 2022 28029

सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि कोरोना से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें 10 से

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2021 24582

एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में

लोहिया अस्पताल में फार्माकोविजिलेंस पर सीएमई का आयोजन किया गया

लोहिया अस्पताल में फार्माकोविजिलेंस पर सीएमई का आयोजन किया गया

admin August 07 2022 49140

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में फार्माकोलॉजी विभाग द्वारा फार्माकोविजिलेंस पर वर्तमान प

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है सिंघाड़ा

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है सिंघाड़ा

श्वेता सिंह October 24 2022 53780

सिंघाड़े में पोटेशियम वाले आहर उच्च रक्तचाप और स्ट्रोक जैसे हृदय रोग के जोखिम वाले कारकों को कम करने

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आपकी खूबसूरती को बनाकर रखेगा अंडा, इस तरह करें इस्तेमाल

आरती तिवारी October 22 2022 33169

अंडे में बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं तभी इसे खाने से शरीर को तमाम तरह के फायदे मिलते हैं। इसे खाने

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

राजस्थान में फार्मासिस्ट और नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती

जीतेंद्र कुमार November 20 2022 89250

आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुप

ओमिक्रोन संक्रमण बढ़ा, कोरोना संक्रमण घटा।

ओमिक्रोन संक्रमण बढ़ा, कोरोना संक्रमण घटा।

एस. के. राणा December 27 2021 24167

ओमिक्रॉन से संक्रमित 578 लोगों में से 151 ठीक हो गए हैं या विदेश चले गए हैं। ओमीक्रोन के संक्रमण के

Login Panel