देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

चार ब्लॉकों में टीकाकरण से होगी प्रथम चरण की शुरुआत।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि शासन ने शुभारंभ दिवस पर चार ब्लॉकों में टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। इसमें तीन सीएचसी व एक पीएचसी को चयनित किया गया है।

अजीत मौर्य
January 15 2021 Updated: January 21 2021 23:24
0 27914
चार ब्लॉकों में टीकाकरण से होगी प्रथम चरण की शुरुआत। प्रतीकात्मक फोटो

सिद्धार्थनगर। कोरोना टीकाकरण की तैयारी पूरी होने के बाद जिले में वैक्सीन पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित स्टोर से वैक्सीन 15 जनवरी को टीकाकरण केंद्रों पर भेजी जायेगी। प्रथम चरण में विभाग ने 15 जगहों पर केंद्र बनाकर टीकाकरण की तैयारी की है, लेकिन शासन से मिले निर्देश के बाद अब सिर्फ चार केंद्रों पर ही टीकाकरण का शुभारंभ कराया जाएगा।

कोरोना से जंग जीतने के लिए सरकार ने वैक्सीन लांच कर जिला मुख्यालय तक पहुंचा दिया है। बुधवार की शाम सीएमओ ऑफिस के स्टोर में वैक्सीन पहुंचने के बाद विभाग जिला अस्पताल छोड़ दस सीएचसी व चार पीएचसी पर 16 जनवरी को टीकाकरण शुभारंभ कराने की तैयारी में जुटा था, लेकिन शासन से मिले निर्देश के बाद अब शुभारंभ दिवस पर सिर्फ चार ब्लॉकों के केंद्रों पर टीकाकरण कराए जाएंगे। इसके लिए भनवापुर, बसंतपुर (बांसी), बर्डपुर व उसका बाजार को चयनित किया गया है। इन ब्लॉकों के केंद्रों पर 15 जनवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन भेजी जायेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि शासन ने शुभारंभ दिवस पर चार ब्लॉकों में टीकाकरण कराने का निर्देश दिया है। इसमें तीन सीएचसी व एक पीएचसी को चयनित किया गया है।

400 स्वास्थ्यकर्मी का होगा टीकाकरण
16 जनवरी को चार केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए चयनित केंद्रों पर 100-100 लोगों को कोविड की टीका लगाया जाएगा। चारों केंद्रों को मिलाकर 400 लोगों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण में को-विन पोर्टल पर ब्लॉकों से अपलोड स्वास्थ्यकर्मियों में एक से 100 तक की संख्या के लोगों को बुलाया गया है।

सुरक्षाकर्मी पहुंचाएंगे वैक्सीन
सीएमओ ऑफिस के स्टोर से टीकाकरण केंद्रों तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए सुरक्षाकर्मी लगाए गये हैं। वैक्सीन केंद्र तक सकुशल पहुंचे इसके लिए सुरक्षाकर्मियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

इन केंद्रों पर लगेगा टीका
सीएचसी बर्डपुर
सीएचसी उसका बाजार
सीएचसी बसंतपुर (बांसी)
पीएचसी भनवापुर

सीएमओ डॉ. आईवी विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में कोविड टीकाकरण कराने के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। शुभारंभ दिवस पर चार केंद्रों पर टीकाकरण कराने के लिए शासन से निर्देश मिला है। इन केंद्रों पर एक सत्र का टीकाकरण आयोजित कर 400 लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आइवरमेक्टिन के कारण यूपी में कोविड-19 पर रोक लगी: डॉ सूर्यकान्त

आइवरमेक्टिन के कारण यूपी में कोविड-19 पर रोक लगी: डॉ सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर July 24 2022 28018

कोविड 19 महामारी ने पिछले ढाई साल से मानवता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। विश्व आइवरमेक्टिन दिवस

क्लासिकल होम्योपैथी पर एक दिवसीय ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

क्लासिकल होम्योपैथी पर एक दिवसीय ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 364

होम्योपैथी के पीछे का विज्ञान: एपिजेनेटिक्स पर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम के वक्ता डॉ नितिन के.

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

आयुर्वेदिक शोधार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति, जाने कैसे होगा चयन

रंजीव ठाकुर September 05 2022 23555

प्रो एसएन सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में शोध के लिए 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। पहल

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 22150

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हकीम अजमल खान की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय यूनानी दिवस।

हुज़ैफ़ा अबरार February 12 2021 30355

एक मुफ्त यूनानी चिकित्सा कैंप का आयोजन अल हुदा मॉडल इंटर कालेज त्रिवेणी नगर, सीतापुर रोड, लखनऊ में क

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

BNYS: प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान से स्नातक करके लाखोकमायें

अखण्ड प्रताप सिंह November 05 2021 108090

इस कोर्स को Bachlor In Nautropathy and Yoga sciences या शार्ट में BYNS कहतें हैं। यह  योग और नेचुरोप

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी April 12 2023 36855

प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़े हैं किन्तु इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जिन मरीजों में कोर

हेट्रो की टोसिलिजुमाब को कोविड के इलाज के लिए आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली।

हेट्रो की टोसिलिजुमाब को कोविड के इलाज के लिए आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली।

हे.जा.स. September 07 2021 24496

हेट्रो ग्रुप के चेयरमैन बी पी एस रेड्डी ने कहा, "टोसिलिजुमाब की वैश्विक कमी को देखते हुए भारत में आप

भोजन से मिलता हैं संपूर्ण पोषण

भोजन से मिलता हैं संपूर्ण पोषण

लेख विभाग September 08 2023 84052

अच्छी सेहत के लिए स्वास्थ्य (Health) के प्रति लोगों में सजगता बढ़ी है। लोग न्यूट्रिशन के लिए प्रतिदि

एमिनो पैच और एमिनो इनफ्यूजन तकनीक से बच सकेगी गर्भस्थ शिशु की जान

रंजीव ठाकुर April 28 2022 30417

डॉ भूमिका ने बताया कि इस मरीज के पहले भी दो बार मिसकैरिज हो चुके थे, इसलिए इस बच्चें को बचाना बेहद ज

Login Panel