देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

टीबी उन्मूलन के लिए टीबी मरीजों को चिन्हित कर उनका पूरा उपचार करे: उप मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा प्रधानमंत्री के टीबी (क्षय) उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में सामुदायिक सहभागिता एवं अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा टीबी मरीजों को चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा एवं उन्हें नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है, साथ ही निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान उनके खाते में हर महीने पोषण सहायता के रूप में 500 रु की धनराशि हस्तांतरित की जाती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 12 2026 Updated: November 12 2026 15:20
0 7
टीबी उन्मूलन के लिए टीबी मरीजों को चिन्हित कर उनका पूरा उपचार करे: उप मुख्यमंत्री Deputy Chief Minister Brajesh Pathak

लखनऊ। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संपन्न होने वाली गतिविधियों के सफल किर्यन्वयन में मीडिया सहयोगियों की भूमिका को देखते हुए राज्य टीबी सेल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश एवं ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज संस्था द्वारा अन्य सहयोगी संस्थाओं यथा विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचपी सीएचआरआई वर्ल्ड विज़न सीफार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए लखनऊ में राज्य स्तरीय मीडिया संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा प्रधानमंत्री के टीबी (क्षय) उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में सामुदायिक सहभागिता एवं अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा टीबी मरीजों को चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध किया जा रहा एवं उन्हें नि:शुल्क उपचार प्रदान किया जा रहा है, साथ ही निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान उनके खाते में हर महीने पोषण सहायता के रूप में 500 रु की धनराशि हस्तांतरित की जाती है।

ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश की राज्यपाल द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेने वाली पहल के क्रम में हम सब सार्थकता से कार्य कर रहें। प्रदेश के सभी जनपदों में टीबी मरीजों को गोद लिया जा रहा है और उन्हें आर्थिक सामजिक और मानसिक सहायता प्रदान की जा रही ताकि प्रदेश को टीबी जैसे गंभीर रोग से शीघ्र मुक्त किया जा सके। उन्होंने सहयोगियों से अनुरोध किया कि वे मीडिया के माध्यम से टीबी मरीजों को गोद लेने के महत्व को जन-जन तक प्रसारित करें ताकि समुदाय में इसके प्रति जागरूकता बढ़े और प्रदेश से टीबी का शीघ्र उन्मूलन किया जा सके। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विकसित किये गए वीडियो का अनावरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ. शैलेन्द्र भटनागर ने बताया वर्ष 2022 में प्रदेश में कुल 5,22,436 क्षय रोगी निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किये गए थे और इस वर्ष 1 जनवरी से 15 फरवरी तक कुल 54,563 क्षय रोगी पंजीकृत किये गए।

प्रदेश सरकार द्वारा निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 से 15 फरवरी 2023 तक 15 लाख 59 हज़ार क्षय रोगियों को पोषण सहायता के रूप में कुल 404 करोड़ 24 लाख की धनराशि उनके खाते में सीधे हस्तांतरित की गयी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22,611 निक्षय मित्रों को चिन्हित कर 73,814 क्षय रोगियों को गोद लेकर सामुदायिक सहायता प्रदान की जा रही है। डॉ. भटनागर ने बताया प्रदेश के 36 जनपदों में पेशेंट प्रोवाइडर सपोर्ट एजेंसी (पी.पी.एस.ए.) का चयन करके उनके द्वारा इन जनपदों में क्षय रोगियों को चिन्हित करने हेतु एवं उनके उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के साथ सहयोग प्रदान किया जा रहा है। महीने की 15 तारीख को समस्त स्वस्थ्य इकाईयों पर एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जा रहा है और इस दिन संभावित क्षय रोगियों को चिन्हित कर उनका उपचार किया जाता है, क्षय रोग का इलाज छोड़ चुके रोगियों का पुन: उपचार शुरू किया जाता है। उन्होंने सूचित किया कि प्रदेश के सभी जनपदों में सक्रिय रोगी खोज अभियान चले जायेगा।

ग्राम स्तर पर टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के सफल किर्यन्वयन के लिए सितम्बर 2021 में पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा क्षय रोग मोडयूल विकसित कर उन्हें क्षय रोग पर प्रशिक्षित किया गया है। उप राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषि सक्सेना ने कहा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रदेश स्तर से राज्य स्तर तक समन्वय स्थापित करते हुए टीबी उन्मूलन के लिए सतत प्रयत्नशील है और पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2025 तक उत्तर प्रदेश टीबी रोग से पूरी तह मुक्त हो जायेगा। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहयोगी संस्थाओं जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्लूएचपी सीएचआरआई वर्ल्ड विज़न सीफार ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज एवं स्थानीय मीडिया सहयोगी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी

एस. के. राणा December 24 2022 23584

केंद्र ने अपने लेटर में कहा, "देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है और स्थिति काबू में है। इ

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

नर्सेस ने जिन्दगी के लिये संघर्ष कर रहे रोगियों की उखड़ती सांसों को बचाया: स्वामी चिदानन्द सरस्वती  

विशेष संवाददाता May 14 2022 53302

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि नर्सेज़, रोगियों को स्वस्थ करने हेतु एक माँ की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2021 24645

एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

अंबेडकरनगर के मेडिकल कॉलेज में कई दवाएं खत्म

विशेष संवाददाता April 02 2023 27086

राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर बेहतर व निशुल्क इलाज का बड़ा केंद्र मरीजों के लिए माना जाता है, लेकिन इ

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

आरती तिवारी September 05 2023 124553

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए भारत में इस्तेमाल टीकों कोविशील्ड,कोवैक्सीन और हार्ट अटैक के खतरे

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एमबीबीएस में ऐड की 197 सीटें

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एमबीबीएस में ऐड की 197 सीटें

एस. के. राणा October 19 2022 23819

एमसीसी ने अपने नोटिस में कहा, ''मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को नई सीटों के बारे में निम्नलिखित संस्थानों

नेशनल डाक्टर्स डे पर आईएमए ने चिकित्सकों को सम्मानित किया

रंजीव ठाकुर July 02 2022 28585

आईएमए भवन, रिवर बैंक कालोनी में ‘‘डाक्टर्स डे’’ मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में डाक्टर्स ने अपने परि

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

शाकाहारी माताओं के मुकाबले मांसाहारी महिलाओं के दूध में साढ़े तीन गुना ज्यादा पेस्टीसाइड: शोध 

हुज़ैफ़ा अबरार January 16 2023 31613

मांसाहार करने वाली महिलाओं के दूध में कीटनाशक की मात्रा साढ़े तीन गुना तक ज्यादा मिली। इसी तरह अधिक

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

सर्दियों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है, बचाव के तरीके जानने के लिए पढ़ें।

लेख विभाग November 18 2021 29336

दिल के मरीजों के लिए सर्दियों का मौसम खतरनाक माना जाता है। स्टडीज के मुताबिक इस मौसम में हार्ट अटैक,

अमरूद खाने के ये फायदे आपको चौंकने पर मजबूर कर देंगे

अमरूद खाने के ये फायदे आपको चौंकने पर मजबूर कर देंगे

लेख विभाग November 27 2022 37934

अमरूद के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं और इसे अपने आहार में शामिल करना अच्छा है। चाहे आप इसे कच्चा खाए

Login Panel