











































Scientific Seminar Organized by the Pharmacist Federation at Max Super Speciality Hospital Lucknow
लखनऊ। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फार्मासिस्ट फेडरेशन द्वारा आज मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के सभागार में वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मासिस्ट दिवस की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जी. पी. गुप्ता निदेशक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय लखनऊ एवं अपर निदेशक लखनऊ मंडल ने कहा ड्रग इंटरैक्शन को रोकना दवाओं की सही डोज का निर्धारण फार्माकोविजिलेंस तथा दवाओं के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग को सुनिश्चित करना फार्मासिस्ट के महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य हैं। उन्होंने कहा दवा चिकित्सा की सुरक्षा और प्रभावशीलता में फार्मासिस्ट की विशेषज्ञ भूमिका महत्वपूर्ण है और फार्मासिस्ट चिकित्सा व्यवस्था के महत्वपूर्ण तकनीकी विशेषज्ञ हैं।
मुख्य अतिथि डॉ. एच. एन. त्रिपाठी निदेशक एवं विभागाध्यक्ष इंटरनल मेडिसिन मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ ने कहा दवाओं के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गलती स्वीकार्य नहीं है। चिकित्सकों फार्मासिस्टों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को दवाओं के उपयोग में हमेशा सजग और सतर्क रहना होता है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को सराहनीय बताया।वैज्ञानिक सत्र में डॉ. पुष्पेंद्र सांगवान विभागाध्यक्ष आईसीयू मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने आईसीयू में दवाओं के प्रयोग सही डोज दवा की प्रतिक्रिया एवं औषधि-सुरक्षा पर विस्तृत एवं व्यावहारिक व्याख्यान दिया। उन्होंने गंभीर मरीजों में दवा के चयन, खुराक निर्धारण और निगरानी की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा फार्मासिस्ट केवल दवा वितरण तक सीमित स्वास्थ्यकर्मी नहीं हैं, बल्कि दवा की गुणवत्ता सुरक्षित उपयोग डोज ड्रग इंटरैक्शन रोगी परामर्श फार्माकोविजिलेंस और तर्कसंगत औषधि उपयोग में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा विश्व फार्मासिस्ट दिवस की इस वर्ष की थीम फार्मासिस्टों के ज्ञान कौशल और दक्षता को निरंतर मजबूत करने तथा उन्हें स्वास्थ्य व्यवस्था में उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप अवसर प्रदान करने का संदेश देती है।
कार्यक्रम में महामंत्री अशोक कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी नायक उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं शिवकरन यादव रिटायर विंग के अध्यक्ष जय सिंह सचान एचएल राज दीक्षित यूथ फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष आदेश कृष्ण महासचिव देवेंद्र जनपद सचिव धीरेन्द्र संरक्षक उपेंद्र यूथ महिला विंग की अध्यक्ष अनुराधा सहित अजीत अवधेश अभिषेक अनिल सलमान तथा फार्मासिस्ट फेडरेशन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया।
सेमिनार में फार्माकोविजिलेंस दवा सुरक्षा ड्रग इंटरैक्शन डोज निर्धारण आईसीयू में औषधियों के सुरक्षित उपयोग तथा रोगी-केंद्रित फार्मेसी सेवाओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सक फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के समन्वय को दवा-सुरक्षा और बेहतर रोगी परिणामों के लिए महत्वपूर्ण बताया। फार्मासिस्ट फेडरेशन ने संकल्प व्यक्त किया कि फार्मासिस्टों के ज्ञान कौशल एवं तकनीकी दक्षता को निरंतर विकसित करने तथा समाज में सुरक्षित और तर्कसंगत औषधि उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे वैज्ञानिक कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1036
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 714
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 252
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 252
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 203
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1036
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 805
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 805
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 714
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 700
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10017
एस. के. राणा February 01 2026 0 6293
एस. के. राणा January 20 2026 0 6132
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5747
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5691
एस. के. राणा January 13 2026 0 5236
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87561
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35785
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38741
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36211
लेख विभाग March 19 2022 0 35798
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73750
गाजियाबाद प्रशासन ने आरएस गर्ग इंडो-जर्मन अस्पताल के साथ मिलकर 50 बेड का अस्पताल शुरू किया है, वहीं
डीप वेन थ्राम्बोसिस ज्यादातर निचले पैर या जांघ में होता है हालाँकि यह कभी-कभी शरीर के अन्य भागों में
लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एनाल्जेसिक और एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं, जो कि इंफेक्शन, दर्द और सूजन में
जो स्त्री रोग विशेषज्ञ किसी महिला का प्रसव करा रही है वह नवजात के देखभाल की विशेषज्ञता नहीं रखती है।
श आरटी-पीसीआर परीक्षण से तेज होगा और इसका परिणाम 5 से 10 मिनट के अंदर आ जाएगा। बता दें कि आरटी-पीसीआ
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया ओएसए की शिकायत विश्व भर में 100 करोड़ लोगों को है लेकिन ओएसए के 80 प्रतिशत
एकेटीयू के साइंटिस्ट्स ने मशीन लर्निंग और आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के इस्तेमाल से मलेरिया की जांच को आ
सर्वे के अनुसार अब भी बड़ी संख्या में बेटियों की शादी कम उम्र में ही कर दी जाती है। आंकड़ों के अनुसार
सिरदर्द, उलटी व चक्कर आने पर मरीज को दी जाने वाली टेबलेट्स सात गुना महंगी बेचने पर ब्रिटेन के प्रतिस
राजधानी के बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को जल्दी ही प्रयोगशालाएं भी मिल जाएंगी। अभी तक लखनऊ वि

COMMENTS