देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सागर हेल्थ का उद्देश्य अपने ज्ञान से मरीजों का जीवन बेहतर बनाना:डा राजेश प्रसाद

मरीज से बात करके कुछ साधारण टेस्ट कर हम आधे से अधिक बीमारी को सही से कैसे डायग्नोज कर सकते हैं और मरीज़ पर आर्काथिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। इन्हीं सब जानकारियों को लेकर पल्मोनरी का आयोजन किया जा रहा है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 12 2026 Updated: May 12 2026 12:11
0 1477
सागर हेल्थ का उद्देश्य अपने ज्ञान से मरीजों का जीवन बेहतर बनाना:डा राजेश प्रसाद Dr M Gupta Dr Rajender prashad Dr Shiv Gupta

   

लखनऊ। प्रोफेसर डॉक्टर शिव सागर गुप्ता की संस्था सागर हेल्थ केयर फाउंडेशन स्वच्छ श्वास को बचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए 17 भी को होटल ताज में एक जागरूकता सेमीनार का आयोजन कर रही है। यह जानकारी देते हुए यहां सागर हेल्थ केयर में आयोजित प्रेस वार्ता में डा राजेश प्रसाद दी। उन्होंने बताया कि 17 को लखनऊ में पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर एवं स्लीप मेडिसिन की नवीनतम चिकित्सा पद्धतियों पर मंथन कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ चिकित्सक, शिक्षाविद्, क्लिनिशियन एवं स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। डॉक्टर एम गुप्ता सेक्रेटरी सागर फाउंडेशन ने बताया लोगों को श्वास के रोगों की उचित जानकारी होना इसके विषय में जागरूकता होना एवं उचित खर्च या कम से कम खर्च पर कैसे लोगो को सुविधा उपलब्ध हो हमने यही सोचकर सागर फाउंडेशन की स्थापना की।  डॉक्टर शिव सागर ने बताया कि मरीज से बात करके कुछ साधारण टेस्ट कर हम आधे से अधिक बीमारी को सही से कैसे डायग्नोज कर सकते हैं और मरीज़ पर आर्काथिक बोझ भी नहीं पड़ेगा। इन्हीं सब जानकारियों को लेकर पल्मोनरी का आयोजन किया जा रहा है।

उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को ज्ञानवर्धन, वैज्ञानिक विचार-विमर्श तथा आधुनिक निदान एवं उपचार पद्धतियों की जानकारी प्रदान करने हेतु एक उत्कृष्ट मंच उपलब्ध कराना है। CME के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चा, केस आधारित शिक्षण सत्र एवं इंटरेक्टिव अकाद‌मिक चर्चाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें श्वसन रोगों, क्रिटिकल केयर, स्लीप डिसऑर्डर एवं संबंधित विषयों की समकालीन चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा होगी।  डॉक्टर शिव सागर जिन्हें चिकित्सा जगत में कई वर्षों का अनुभव है जो एमडी एवं एफसीसीपी है। अपने अनुभव से मरीजों को सही एडवाइज फिर से जिंदादिली से सिखा रहे हैं। इन्हीं विषयों पर देशभर से आये डाक्टर अपने अनुभव साझा करेंगे। यह कार्यक्रम पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर एवं स्लीप मेडिसिन के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर केंद्रित होगा।

आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम चिकित्सकों की नैदानिक दक्षता को सुदृढ़ करने तथा साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञ वैज्ञानिक सत्रों में अपने अनुभव एवं ज्ञान साझा करेंगे।यह आयोजन सागर हेल्थकेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य श्वसन एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन के क्षेत्र में अकाद‌मिक उत्कृष्टता एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को प्रोत्साहित करना है।

सेमीनार में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के चिकित्सकों, पल्मोनोलॉजिस्ट, इंटेंसिविस्ट, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता अपेक्षित है। इस सेमिनार में डॉक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉक्टर खुशबू पिलानिया, प्रोफेसर डॉक्टर ऋचा गुप्ता, प्रोफेसर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार, डॉक्टर रणंजय चंद्रा, डॉक्टर जे के सैनी, डॉक्टर बीपी सिंह, डॉक्टर मनोज गोयल, डॉक्टर एके सिंह, डॉक्टर सुमित राय, डॉ आशीष टंडन,  डॉ के बी गुप्ता, डॉ संजय सिंघल इस विषय पर अपने अनुभव से सभी का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

वाराणसी में डीआरडीओ का पंडित राजन मिश्रा कोविड अस्पताल शुरु।

रंजीव ठाकुर May 11 2021 36353

अस्पताल में मरीजों की भर्ती के लिए वाराणसी में ICCC का संपर्क नंबर 18001805567 है। अस्पताल के हेल्

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

एम्स बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी

विशेष संवाददाता July 26 2022 31176

एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधि

आगरा में वायरल फीवर का प्रकोप

आगरा में वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी September 06 2022 33692

आगरा में कोरोना संक्रमण के साथ वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गले

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

राजधानी लखनऊ में तेजी से पांव पसार रहा डेंगू

आरती तिवारी October 13 2022 25927

लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के मरीजों की संख्या लगभग 3 गुना बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

कोविड-19: एक दिन में पचास हज़ार से कम हुए नए मामले, मौतों में भी आयी कमी। 

एस. के. राणा June 27 2021 29908

इस संक्रामक रोग से एक दिन में 1,258 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,95,751 हो गयी। उ

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

गर्मी ने सख्त किए अपने तेवर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

हे.जा.स. May 09 2023 28563

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि मई और जून के महीनों के दौरान लू चलने की

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रवेशपत्र जारी

यूपी स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रवेशपत्र जारी

रंजीव ठाकुर July 23 2022 31231

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 24 जुलाई को स्टाफ नर्स (पुरुष) की मुख्य परीक्षा आयोजित की जानी थी

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

मातृत्व की राह में पीसीओडी सबसे बड़ी बाधा।

लेख विभाग January 16 2021 25506

पीसीओएस से ग्रस्त महिलाओं  के शरीर में अत्यधिक मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन होता है। इंसुलिन की अधि

सहारा हॉस्पिटल में कार्डियक टीम ने मरीज की जान बचायी

सहारा हॉस्पिटल में कार्डियक टीम ने मरीज की जान बचायी

हुज़ैफ़ा अबरार December 06 2022 38716

डा विशाल श्रीवास्तव व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ धीरज सिंह ने मरीज की विधिवत जांच करके पहले इन्टरा एरोटिक ब्

जानिए पलकों को घना बनाने के  घरेलू उपाय

जानिए पलकों को घना बनाने के घरेलू उपाय

आरती तिवारी August 30 2022 37036

खूबसूरत आंखें हर शख्स के चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और गहरी हों, तो खूब

Login Panel