देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट

डॉ. मयंक सोमानी ने कहा लिवर ट्रांसप्लांट अपने आप में एक अत्यंत जटिल सर्जरी है, जिसमें 8 से 10 यूनिट खून की जरूरत पड़ती ही है। ऐसी जटिल सर्जरी को बिना एक भी बोतल खून चढ़ाए सफलतापूर्वक पूरा करना पूरी मेडिकल टीम और सर्जनों की विशेष कुशलता का परिणाम है।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 15 2026 Updated: May 15 2026 00:31
0 1561
अपोलो लखनऊ में पहली बार में बिना ब्लड ट्रांसफ्यूजन हुआ सफल लीवर ट्रांसप्लांट Dr Mayank Somani Dr Utkersh Srivastava Dr Abhishek Yadev
 लखनऊ। अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने पहली बार एक बेहद दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण लीवर ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मेडिकल क्षेत्र में नई मिसाल पेश की है। इस सर्जरी की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि पूरे ऑपरेशन के दौरान 56 वर्षीय मरीज को एक भी यूनिट खून (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) नहीं चढ़ाना पड़ा। गंभीर स्थिति में पहुंचे इस मरीज को सफल सर्जरी के बाद नई जिंदगी मिली है। आमतौर पर लीवर ट्रांसप्लांट के बाद मरीज को 20 से 25 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ता है, लेकिन बेहतर रिकवरी के चलते इस मरीज को ऑपरेशन के महज 8वें दिन ही छुट्टी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि अपोलो की लीवर ट्रांसप्लांट टीम पिछले 7 महीनों में 20 सफल लीवर ट्रांसप्लांट कर चुकी है।

यह मरीज उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का रहने वाला है। अस्पताल आने पर उसकी हालत काफी गंभीर थी। मरीज का एमईएलडी स्कोर (MELD Score) 30 था। इसका अर्थ है कि मरीज का लीवर बेहद गंभीर स्थिति में था और उसे तुरंत लीवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी। मरीज की जान बचाने के लिए उसकी 45 वर्षीय पत्नी ने अपना लीवर डोनेट किया। यह लीवर ट्रांसप्लांट अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ के डॉ. अभिषेक यादव, सीनियर डायरेक्टर एवं हेड लिवर ट्रांसप्लांट, और डॉ. उत्कर्ष श्रीवास्तव कंसलटेंट लिवर ट्रांसप्लांट, व उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
डॉ. अभिषेक यादव ने बताया कि आमतौर पर लीवर ट्रांसप्लांट में भारी मात्रा में ब्लड लॉस होता है। सामान्य तौर पर ऐसी सर्जरी में 2 से 3 लीटर तक खून बह सकता है, जिसके कारण मरीज को कई यूनिट खून चढ़ाना पड़ता है। इस केस में मरीज के लिए पर्याप्त ब्लड डोनर उपलब्ध नहीं थे। इसे देखते हुए टीम ने पहले से ही ब्लड लॉस को कम से कम रखने की रणनीति तैयार की थी। टीम ने बेहद सावधानी से ऑपरेशन किया और ब्लीडिंग को न्यूनतम रखा। नतीजा यह रहा कि पूरी सर्जरी बिना किसी ब्लड ट्रांसफ्यूजन के पूरी हो गई। मरीज अब स्वस्थ है और डिस्चार्ज होकर घर जाने की स्थिति में है।

अपोलोमेडिक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के एमडी और सीईओ डॉ. मयंक सोमानी ने  बताया पहले लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 8 से 10 यूनिट तक ब्लड की व्यवस्था करनी पड़ती थी, बिना खून चढ़ाए लीवर ट्रांसप्लांट करना एक बेहद दुर्लभ एवं जटिल प्रक्रिया है लेकिन एक्सपर्ट टीम और एडवांस सर्जिकल मैनेजमेंट की मदद से कई मामलों में यह संभव हो सकता है। उन्होंने बताया अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में पिछले 7 महीनों में 20 सफल लीवर ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं जिनमें कुछ बेहद जटिल ट्रांसप्लांट भी शामिल हैं। सभी मरीज़ फॉलो अप में हैं व रिकवर कर रहे हैं।
इस उपलब्धि पर डॉ. मयंक सोमानी ने कहा लिवर ट्रांसप्लांट अपने आप में एक अत्यंत जटिल सर्जरी है, जिसमें 8 से 10 यूनिट खून की जरूरत पड़ती ही है। ऐसी जटिल सर्जरी को बिना एक भी बोतल खून चढ़ाए सफलतापूर्वक पूरा करना पूरी मेडिकल टीम और सर्जनों की विशेष कुशलता का परिणाम है। यह सफलता साबित करती है कि अपोलोमेडिक्स अस्पताल में विश्वस्तरीय स्पेशलिस्ट, सुविधाएं और एडवांस सर्जिकल तकनीक मौजूद हैं। एक बेहद गंभीर मरीज को बिना खून चढ़ाए नई जिंदगी देना हमारे लिए गर्व की बात है। हम इस क्षेत्र के मरीजों को लखनऊ में ही सुरक्षित और बेहतरीन चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अमेरिकी महिला ने 13 महीने में 2 बार जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

अमेरिकी महिला ने 13 महीने में 2 बार जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

हे.जा.स. March 01 2023 43663

अमेरिका से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, अमेरिका की एक महिला ने 13 महीने के

बंथरा में अधूरी साफ-सफाई और स्वच्छ पेयजल के अभाव बीच चल रहा कोविड वैक्सीनेशन

रंजीव ठाकुर August 28 2022 21459

एक तरफ तो प्रदेश में डेंगू, डायरिया, मलेरिया के साथ मंकी पॉक्स, टोमैटो फ्लू जैसे रोग फैले हुए है वही

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

ऑनलाइन वेबसाइट का जिला अस्पताल में शुभारंभ

जीतेंद्र कुमार October 18 2022 42319

सीकर जिले के नीमकाथाना में जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए राहत।अस्पताल की ओर से ऑनलाइन वेबस

प्रदेश में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए लगाया लॉकडाउन: मंत्री धर्मपाल सिंह

प्रदेश में लंपी वायरस की रोकथाम के लिए लगाया लॉकडाउन: मंत्री धर्मपाल सिंह

आरती तिवारी October 05 2022 26776

उत्तर प्रदेश सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए ये फैसला लिया है। सरकार के मुताबिक दुधारू जानव

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

कॉर्निया की बीमारी का इलाज।

लेख विभाग January 06 2021 29378

केराटोकोनस आंखों की वह अवस्था होती है, जिसमें कॉर्निया का आकार, जो आमतौर पर गोलाकार होता है, विकारग्

कोवोवैक्स को मिलेगी कोविड बूस्टर की मंजूरी

कोवोवैक्स को मिलेगी कोविड बूस्टर की मंजूरी

विशेष संवाददाता January 10 2023 26469

कोरोना के नए वैरियंट से लोगों को बचाने के लिए नई कोवोवैक्स वैक्सीन तैयार की गई है। जिसे भारत में कोव

संक्रमण से करना है अपने आपको सेफ, तो डाइट से इन चीजों को करें दूर

संक्रमण से करना है अपने आपको सेफ, तो डाइट से इन चीजों को करें दूर

लेख विभाग July 09 2023 42528

बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आयुष्मान भारत योजना के तहत पहला किडनी ट्रांसप्लांट, नाजिश को मिला ईद का तोहफा

आरती तिवारी June 30 2023 30484

यशोदा अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट के जरिए मेरठ जनपद की 28 वर्षीय नाजिश को ईद के मौके पर नई जिंदगी

शरीर में इन चीजों की कमी बढ़ा सकती हैं मिर्गी का खतरा।

शरीर में इन चीजों की कमी बढ़ा सकती हैं मिर्गी का खतरा।

लेख विभाग November 18 2021 31090

मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर यानी तंत्रिका तंत्र संबंधी रोग है। जिससे पीड़ित होने पर तंत्रिका कोश

पित्त की थैली में पथरी का डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

पित्त की थैली में पथरी का डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

विशेष संवाददाता February 03 2023 122724

जिला अस्पताल में एक मरीज पेट में दर्द के लिए भर्ती हुआ था, सोनोग्राफी में जांच करने पर उसके पित्त की

Login Panel