











































All nursing staff will register their protest peacefully while wearing black armbands
लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व निर्धारित आंदोलन कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग ने अपनी लंबित मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। संघ ने स्पष्ट किया है कि मांगों पर शासनादेश जारी न होने की स्थिति में आंदोलन को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। संघ की प्रमुख मांगों में नर्सिंग संवर्ग को एक समान भत्ते प्रदान करना गृह जनपद में तैनाती की व्यवस्था लागू करना निदेशालय से लेकर चिकित्सालय स्तर तक नर्सिंग संवर्ग के सभी पात्र पदों पर पदोन्नति सुनिश्चित एवं भर्ती करना, बीएससी नर्सिंग की भांति उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए सवेतन अवकाश की सुविधा प्रदान करना तथा चिकित्सालयों में क्रेच (पालनाघर) की व्यवस्था करना इत्यादि शामिल है।
राजकीय नर्सेज संघ, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश के सरकारी चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में नर्सेज का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 9 अक्टूबर से शुरू हुए इस आंदोलन के तहत नर्सें बांह पर काला फीता बांधकर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित बलरामपुर चिकित्सालय में भी काला फीता आंदोलन जारी रहा। आंदोलनकारी नर्सेज का आरोप है कि कार्य प्रभावित किए बिना शांतिपूर्ण विरोध जताने के बावजूद शासन-प्रशासन उनकी मांगों को लेकर अभी तक पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।
राजकीय नर्सेस संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि नर्सिंग संवर्ग की इन मांगों के संबंध में माननीय उप मुख्यमंत्री प्रमुख सचिव तथा महानिदेशक स्तर पर कई बार वार्ता हो चुकी है। संघ के अनुसार विभिन्न स्तरों पर मांगों के संबंध में लिखित सहमति व्यक्त किए जाने के बावजूद अभी तक आवश्यक शासनादेश निर्गत नहीं किए गए हैं। शर्ली भन्डारी ने कहा कि इससे प्रदेश भर के नर्सिंग संवर्ग में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से मांगों के समाधान की प्रतीक्षा करने के बाद संघ को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ा है,जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की है।
आंदोलन के अगले चरणों का कार्यक्रम
9 से 20 अक्टूबर 26 तक: सभी नर्सिंग कर्मचारी काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे।
21 अक्टूबर 2026: प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
22 अक्टूबर 2026: महानिदेशालय (डीजी कार्यालय) का घेराव कर नर्सिंग संवर्ग की लंबित मांगों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
महामंत्री अशोक कुमार ने कहा नर्सिंग संवर्ग स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होना कर्मचारियों के लिए चिंता का विषय है। संघ चाहता है कि नर्सिंग संवर्ग की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर संबंधित शासनादेश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को उनका अधिकार मिल सके और उनमें व्याप्त असंतोष दूर हो। उन्होंने कहा संघ का उद्देश्य शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाना तथा उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराना है। यदि निर्धारित कार्यक्रम के दौरान भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो संघ आगे की रणनीति पर निर्णय लेगा। शर्ली भन्डारी अध्यक्ष







हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार October 11 2026 0 168
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 63
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5593
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 763
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 756
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 609
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 581
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 546
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9989
एस. के. राणा February 01 2026 0 6223
एस. के. राणा January 20 2026 0 6111
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5733
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5677
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 5593
एस. के. राणा January 13 2026 0 5229
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87547
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35764
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38734
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36211
लेख विभाग March 19 2022 0 35798
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73715
आईवीएफ लैब में स्पर्म और अंडों की अदला-बदली को रोकने के लिए हम अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करते ह
गोंडा के एक सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं
रिपोर्ट में कहा गया कि सिर्फ 91% अस्पतालों में ही इमरजेंसी के लिए एम्बुलेंस उपलब्ध है जबकि सिर्फ 34%
सहारनपुर जिले में पांच नए आयुर्वेदिक अस्पतालों के लिए भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। चार-
बीआरडी प्रशासन ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर हैं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित
अप्रैल वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व साइकिल दिवस मनाने की निर्णय लिया। इसके लिए 3 जू
दरअसल यह बीमारी वंशानुगत है। कुल मिलाकर थायरॉइड होने का खतरा उस व्यक्ति में ज्यादा होता है जिसके परि
डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चे सामान्य बच्चों की तुलना में बैठना, चलना या उठना सीखने में ज्यादा समय लेते
केजीएमयू की डेंटल फैकल्टी से अब सभी विभागों के मरीजों के सैंपल की कैंसर जांच हो सकेगी। अभी तक ओरल पै

COMMENTS