देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में बलरामपुर को प्रदेश में मिला पांचवां स्थान

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने इस उपलब्धि का श्रेय चिकित्सकों एएनएम आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों एवं बेहतर समन्वय को दिया। सीएमओ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

हुज़ैफ़ा अबरार
November 07 2026 Updated: November 07 2026 00:17
0 35
स्वास्थ्य सेवाओं की रैंकिंग में बलरामपुर को प्रदेश में मिला पांचवां स्थान Image of Balrampur Hospital

बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में बलरामपुर ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की सितंबर 26 की रैंकिंग में जनपद प्रदेश के 75 जिलों में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। अगस्त 2026 में जिला 55वें स्थान पर था। एक माह में रैंकिंग में हुआ यह सुधार स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, जिले का कम्पोजिट स्कोर 0.65 रहा। पूर्ण टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच में जनपद को 100 अंक प्राप्त हुए हैं। ब्लॉक स्तर पर उतरौला और गैंड़ास बुजुर्ग 0.76 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे, जबकि गैंसड़ी ने 0.75 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

रेहरा बाजार ब्लॉक ने भी अगस्त के नौवें स्थान से आगे बढ़कर सितंबर में पांचवां स्थान प्राप्त किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने इस उपलब्धि का श्रेय चिकित्सकों एएनएम आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों एवं बेहतर समन्वय को दिया। सीएमओ ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

प्रदेश में 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी भर्ती, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी November 01 2022 27623

यूपी के 11 नर्सिंग कॉलेजों में भर्तियां होनी है। इसी क्रम में 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग केजीएमयू में फल एवं कम्बल वितरण।

हुज़ैफ़ा अबरार January 29 2021 28359

पयामे इंसानियत फोरम द्वारा विभाग के रोगियों को फल वितरण किया गया। इस संस्था से अब्दुल कासिम एवं अन्य

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

चश्मा पहनने से नाक पर पड़ गए हैं निशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 05 2022 48736

कई बार लगातार चश्मा पहनने से आंखों के पास काला निशान (black mark ) पड़ जाता है, जो देखने में भद्दा ल

राष्ट्रपति ने 2021पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

राष्ट्रपति ने 2021पल्स पोलियो कार्यक्रम का किया शुभारंभ।

रंजीव ठाकुर February 01 2021 22008

इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी बच्चा पोलियो टीके के सुरक्षाचक्र से वंचित न रह जाये। देश पिछल

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने भारत के सहयोग से फिजी में बने पहले चिल्ड्रन हार्ट अस्पताल का उद्घाटन किया

एस. के. राणा April 27 2022 46790

पीएम मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फिजी में श्री सत्य साई संजीवनी चिल्ड्रन हार्ट अ

नवनियुक्त चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, बताई समस्याएं

नवनियुक्त चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश, बताई समस्याएं

रंजीव ठाकुर July 05 2022 47758

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने बताया कि अभी हाल में हुए स्था

बचपन में ब्रोंकाइटिस या निमोनिया होने पर सांस संबंधी बीमारी से समय-पूर्व मृत्यु का खतरा अधिक: दी लैंसेट

बचपन में ब्रोंकाइटिस या निमोनिया होने पर सांस संबंधी बीमारी से समय-पूर्व मृत्यु का खतरा अधिक: दी लैंसेट

हे.जा.स. March 09 2023 32745

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि सांस की पुरानी बीमारियां सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ी समस्या हैं और

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

भारत में कोरोना महामारी कुछ दिनों की मेहमान

एस. के. राणा March 28 2022 33511

भारत में कोरोना संक्रमितों की घटती संख्या से लग रहा है कि कोरोना महामारी कुछ ही दिनों की मेहमान है।

भारतीय फार्मा उद्योग: महामारी में भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़
चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

चीन के बच्चों और किशोरों में पनप तेजी से रहा हृदय रोग: शोध

हे.जा.स. February 19 2022 31328

चीन में आम जीवन स्तर ऊंचा हो रहा है, लेकिन इसकी महंगी कीमत भी वहां के लोगों चुकानी पड़ रही है। हालात

Login Panel