देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वैज्ञानिक संस्थान अपनी शोधों से समाज की आवश्यकतानुसार समाधान विकसित कर रहे : डा जितेन्द्र 

भारत के वैज्ञानिक संस्थान अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इको-एजुकेशनल हब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उस परिकल्पना को साकार करता है, जिसमें विज्ञान, सतत विकास और जनभागीदारी को एकीकृत करते हुए देश की वानस्पतिक धरोहर को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा यह केंद्र विद्यार्थियों शोधकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए पर्यावरण शिक्षा,जैव विविधता संरक्षण तथा अनुभवात्मक अधिगम का एक अनूठा मंच सिद्ध होगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 09 2026 Updated: August 09 2026 13:23
0 42
वैज्ञानिक संस्थान अपनी शोधों से समाज की आवश्यकतानुसार समाधान विकसित कर रहे : डा जितेन्द्र  Dr. Jitendra Dr. Zabeer Ahmed and Dr. G.N. Singh

लखनऊ।  पर्यावरण शिक्षा जैव विविधता संरक्षण तथा भारत की समृद्ध वनस्पति विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनबीआरआई), लखनऊ ने शनिवार को बन्थरा स्थित महर्षि पराशर बायोरिसोर्स सेंटर (एमपीबीसी) में विकसित प्रकृति ज्ञान धाम राष्ट्र को समर्पित किया। यह एकीकृत परिसर देश का अपनी तरह का पहला इको-एजुकेशनल हब है, जिसे वैज्ञानिक अनुसंधान, जैव विविधता संरक्षण, संस्कृति और जन-जागरूकता को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस इको-एजुकेशनल हब का उद्घाटन केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह ने किया। अपने संबोधन में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा भारत के वैज्ञानिक संस्थान अब केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज की आवश्यकताओं के अनुरूप समाधान विकसित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह इको-एजुकेशनल हब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उस परिकल्पना को साकार करता है, जिसमें विज्ञान सतत विकास और जनभागीदारी को एकीकृत करते हुए देश की वानस्पतिक धरोहर को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित किया जा रहा है।

 मंत्री ने कहा यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और प्रकृति प्रेमियों के लिए पर्यावरण शिक्षा, जैव विविधता संरक्षण तथा अनुभवात्मक अधिगम का एक अनूठा मंच सिद्ध होगा। डॉ. सिंह ने इस बात पर बल दिया कि वैज्ञानिक संस्थानों को उभरती पर्यावरणीय एवं जलवायु संबंधी चुनौतियों का समाधान करने के लिए पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक प्रौद्योगिकी का समन्वय करना चाहिए। उन्होंने किसानों, उद्योगों तथा आम जनता के हित में वैज्ञानिक अनुसंधान को उपयोगी प्रौद्योगिकियों और उत्पादों में परिवर्तित करने के लिए सीएसआईआर-एनबीआरआई के प्रयासों की सराहना भी की। इससे पूर्व स्वागत भाषण देते हुए सीएसआईआर-एनबीआरआई तथा सीएसआईआर-आईआईआईएम, जम्मू के निदेशक डॉ. ज़बीर अहमद ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्थान द्वारा पादप विज्ञान अनुसंधान, जैव विविधता संरक्षण और प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इको-एजुकेशनल हब की परिकल्पना भारत की समृद्ध वनस्पति विविधता के एक जीवंत भंडार के रूप में की गई है, जहाँ आगंतुक इंटरैक्टिव एवं अनुभवात्मक माध्यमों से देश की वनस्पति विरासत को निकट से जान सकेंगे।


डॉ. अहमद ने बताया कि नवविकसित प्रकृति ज्ञान धाम में भारतीय विरासत उद्यान पावन पथ भारत के संकटग्रस्त एवं राज्यीय पौधों को समर्पित उद्यान, दुर्लभ पौधों के संग्रह, नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका तथा एक समर्पित बाँस उद्यान शामिल हैं, जिसमें बाँस की 43 प्रजातियाँ संरक्षित की गई हैं। परियोजना सतत विकास को बढ़ावा देने तथा भावी पीढ़ियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और उत्तरदायित्व विकसित करने की दिशा में सीएसआईआर-एनबीआरआई की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संस्थान ने अपने क्यूआर-कोड आधारित सूचना एवं व्याख्या तंत्र का भी प्रदर्शन किया, जिसके माध्यम से आगंतुक डिजिटल माध्यमों से पौधों से संबंधित वैज्ञानिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सतत पर्यटन एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रकृति पथ, पर्यावरण-अनुकूल विद्युत वाहन परिवहन तथा प्रस्तावित मियावाकी शहरी वन को भी इस परिसर में शामिल किया गया है। 

मंत्री ने भारत के विरासत उद्यानों को प्रदर्शित करने वाली एक फिल्म टीज़र भी जारी किया। इस फिल्म में देश की उल्लेखनीय वनस्पति संपदा तथा पादप विविधता के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पारिस्थितिक महत्व को दर्शाया गया है। वैज्ञानिक अनुसंधान को सामाजिक लाभों में परिवर्तित करने की सीएसआईआर-एनबीआरआई की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम के दौरान कई नवीन उत्पादों एवं प्रौद्योगिकियों का अनावरण एवं हस्तांतरण किया गया। संस्थान द्वारा विकसित पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित एक हर्बल उत्पाद को हिमालया वैलनेस कंपनी के द्वारा औपचारिक रूप से जारी किया गया। चार पादप-आधारित प्रौद्योगिकियाँ—हर्बल एंटी-डैंड्रफ हेयर केयर ऑयल, फ्रोटस–कमल से युक्त इत्र, फ्रोटस–रुद्र इत्र तथा हर्बल नैनो सीरम को कुडुम्बश्री, केरल को हस्तांतरित की गईं। इनका उद्देश्य विज्ञान आधारित मूल्यवर्धित उत्पादों के माध्यम से महिला-नेतृत्व वाले उद्यमिता एवं आजीविका सृजन को बढ़ावा देना है।


उद्योग एवं शिक्षण जगतके सहयोग को और मजबूत करते हुए सीएसआईआर-एनबीआरआई ने कम लागत वाले प्रकाश-संश्लेषी जैव-रिएक्टर के डिजाइन एवं विकास की प्रौद्योगिकी को लखनऊ की विटवेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित किया। यह संस्थान द्वारा किफायती एवं सतत तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देने की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. जी.एन. सिंह, केंद्रीय विश्वविद्यालय ओडिशा के कुलपति डॉ. अजीत कुमार शासनी, सीएसआईआर-एनबीआरआई एवं सीएसआईआर-आईआईआईएम जम्मू के निदेशक डॉ. ज़बीर अहमद, वरिष्ठ वैज्ञानिक, शोधकर्ता, सीएसआईआर पुष्पकृषि मिशन के लाभार्थी किसान तथा आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

डब्ल्यूएचओ ने एचआईवी, वायरल हेपेटाइटिस और एसटीआई की रोकथाम, निदान, उपचार और देखभाल पर जारी किये नए दिशानिर्देश

हे.जा.स. July 30 2022 33287

दिशानिर्देश में 5 प्रमुख आबादी (पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष, ट्रांस और लिंग विविध लोगों

सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण किया

सेल ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर सहायक उपकरणों का वितरण किया

विशेष संवाददाता December 04 2022 23658

सेल ने अपने कारपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहतइस जरूरी कार्यक्रम को शुरू करने के लिए भारतीय

जिला महिला अस्पताल से 3 साल की बच्ची गायब, अस्पताल में हड़कंप

जिला महिला अस्पताल से 3 साल की बच्ची गायब, अस्पताल में हड़कंप

विशेष संवाददाता June 06 2023 41457

जिला सरकारी महिला चिकित्सालय में उस समय हड़कंप मच गया जब इलाज के लिए आई महिला की 3 वर्षीय पुत्री लाप

मेरठ मेडिकल कॉलेज की दो डॉक्टरो को फैलोशिप ऑफ यूपी सम्मान।

मेरठ मेडिकल कॉलेज की दो डॉक्टरो को फैलोशिप ऑफ यूपी सम्मान।

हुज़ैफ़ा अबरार December 08 2021 44685

डॉ. संध्या गौतम एसोसिएट प्रोफेसर एवं डॉ. स्नेह लता वर्मा एसोसिएट प्रोफेसर को उत्तर प्रदेश डायबिटीज ए

सहजन की फली व पत्तियां त्वचा और बालों के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे

सहजन की फली व पत्तियां त्वचा और बालों के लिए हैं बेहद फायदेमंद, जानें कैसे

admin September 11 2022 107279

इसका इस्तेमाल आपको शानदार रिजल्ट देता है। सहजन का हेयर मास्क, स्क्रब और फेस मास्क की तरह उपयोग होता

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्रीन टी टोनर का इस्तेमाल करें

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ग्रीन टी टोनर का इस्तेमाल करें

सौंदर्या राय July 26 2022 35380

आप अपने खुद के स्किन-केयर प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकतीं हैं। आप अपने चेहरे क

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

Prevention of acute myocardial infarction induced heart failure by intracoronary infusion of mesenchymal stem cells

British Medical Journal November 02 2025 4277

Intracoronary infusion of Wharton’s jelly derived mesenchymal stem cells significantly reduced the r

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम की छात्राओं ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

आनंद सिंह April 15 2022 70896

नर्सिंग को प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा सं

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

ओमिक्रॉन XBB वेरिएंट के इन लक्षणों को ना करें इग्नोर

विशेष संवाददाता October 29 2022 30413

कोरोना एक बार फिर बेकाबू हो गया है। ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सब वेरिएंट एक्स बीबी और bf.7 के केस बढ़ र

अब कनाडा में प्रवेश के लिए टीकाकरण की जरूरत नहीं

अब कनाडा में प्रवेश के लिए टीकाकरण की जरूरत नहीं

हे.जा.स. September 22 2022 36340

अधिकारी ने कहा कि अंतिम मंजूरी प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को देनी है, लेकिन सरकार टीकाकरण की अनिवार्

Login Panel