देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

आरएमएलआईएमएस में उन्नत घाव बंद करने की तकनीकों पर सीएमई आयोजित

उचित स्यूचर (टांके) का चयन और उन्नत घाव बंद करने की तकनीक बेहतर घाव भरने संक्रमण एवं ऑपरेशन के बाद होने वाली जटिलताओं को कम करने तथा मरीज के आराम और अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 09 2026 Updated: August 09 2026 02:09
0 602
आरएमएलआईएमएस में उन्नत घाव बंद करने की तकनीकों पर सीएमई आयोजित Director Prof. Dr. CM Singh Dr. Sabut Chandra and other senior officials and faculty members

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा Closing the Gaps Through Advanced Wound Closure Techniques – Expert Opinion on Advancing Patient Healing and Experience in Gynaecological Surgeries विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू सिंह के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में आरएमएलआईएमएस के निदेशक प्रो. डॉ. सीएम सिंह तथा कार्यकारी रजिस्ट्रार डॉ. सबुत चंद्र सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही। डॉ. पूजा, डॉ. मालविका, डॉ. देवयानी, समस्त प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के संकाय सदस्य, रेजिडेंट्स तथा नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। सीएमई में 70 से अधिक चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया। आरएमएलआईएमएस, केजीएमयू, एसजीपीजीआई, एम्स रायबरेली, एचआईएमएस बाराबंकी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

रेनबो हॉस्पिटल दिल्ली की विशेषज्ञ डॉ. जयश्री सुंदर ने बतौर अतिथि वक्ता अपने अनुभव एवं विशेषज्ञ विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्त्री रोग संबंधी सर्जरी में आधुनिक घाव बंद करने की तकनीकों के महत्व पर चर्चा करना रहा। विशेषज्ञों ने बताया उचित स्यूचर (टांके) का चयन और उन्नत घाव बंद करने की तकनीक बेहतर घाव भरने, संक्रमण एवं ऑपरेशन के बाद होने वाली जटिलताओं को कम करने तथा मरीज के आराम और अनुभव को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सीएमई के दौरान स्यूचर के प्रकार एवं स्त्री रोग संबंधी विभिन्न सर्जरी में उनके उचित उपयोग पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया गया। इसके बाद Closing the Gap: Advanced Wound Closure Strategies in OBGYN Surgeries विषय पर पैनल चर्चा हुई जिसमें विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने अपने चिकित्सकीय अनुभव साझा किए आधुनिक सर्जिकल तकनीकों और नवीन घाव बंद करने की विधियों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम का आकर्षण हैंड्स-ऑन स्यूचरिंग वर्कशॉप रहा। इसमें स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागी चिकित्सकों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में स्यूचरिंग पैड पर विभिन्न प्रकार की टांका लगाने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने टिश्यू हैंडलिंग उचित स्यूचर के चयन तथा प्रभावी घाव बंद करने की तकनीकों का प्रत्यक्ष अभ्या


विशेषज्ञों ने कहा केवल व्याख्यान या सैद्धांतिक प्रशिक्षण से सर्जिकल दक्षता विकसित नहीं की जा सकती। इसके लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण, विशेषज्ञों की निगरानी में अभ्यास और निरंतर कौशल-विकास आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सीएमई को व्यावहारिक एवं कौशल-आधारित बनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर विशेषज्ञों ने साक्ष्य-आधारित एवं मरीज-केंद्रित सर्जिकल उपचार को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा आधुनिक एवं उचित घाव बंद करने की तकनीकों के प्रयोग से बेहतर घाव भरने, जटिलताओं में कमी, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा स्त्री रोग संबंधी सर्जरी से गुजरने वाली महिलाओं के बेहतर उपचार अनुभव को सुनिश्चित किया जा सकता है। यह सीएमई आरएमएलआईएमएस में प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में आधुनिक कौशल-आधारित प्रशिक्षण शैक्षणिक सहयोग और गुणवत्तापूर्ण मरीज देखभाल को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 595

नई कार्यकारिणी में डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. सलमान खालिद सचिव तथा डॉ. प्रांजल अग्रवाल को

राहत; चार और भारतीय कंपनियां कोविड रोधी टीकों का उत्पादन शुरू करेंगी।

राहत; चार और भारतीय कंपनियां कोविड रोधी टीकों का उत्पादन शुरू करेंगी।

एस. के. राणा August 05 2021 25861

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि अक्टूबर-नवंबर तक चार और भारतीय कंपनियो

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

मिर्गी किसी तरह की छुआछूत या संक्रमण की बीमारी नहीं

श्वेता सिंह November 19 2022 34410

मिर्गी रोगी के साथ समाज और परिवार के सहयोग की जरूरत होती है। ऐसा माहौल विकसित करना चाहिए कि उसका मन

संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता May 20 2023 36340

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोनी में 50 बेड के संयुक्त जिला अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके अलावा तीन

मेदांता नोएडा में बना रहा एक हजार बिस्तरों वाला हॉस्पिटल

मेदांता नोएडा में बना रहा एक हजार बिस्तरों वाला हॉस्पिटल

आरती तिवारी November 08 2022 28733

प्रसिद्ध चिकित्सक नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हैल्थ 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में एक हजार ब

किडनी प्रत्यारोपण में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जगाई आशा।

किडनी प्रत्यारोपण में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जगाई आशा।

लेख विभाग October 22 2021 36072

यूनाइटेड थेरेप्यूटिक्स के सीईओ मार्टिन रोथब्लाट ने कहा-इस सफलता से मनुष्यों में आने वाले दिनों में स

त्वचा पर निखार लाने के लिए नींबू को मिलाकर बनाए गए फेसपैक का करें इस्तेमाल

त्वचा पर निखार लाने के लिए नींबू को मिलाकर बनाए गए फेसपैक का करें इस्तेमाल

श्वेता सिंह October 25 2022 47718

एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच पानी को मिलाकर मिक्सी में मिश्रण बना

7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

7 महीने से बेहोश पड़ी महिला ने दिया बच्ची को जन्म

एस. के. राणा November 01 2022 32728

23 वर्षीय महिला जो करीब 7 माह से अस्पताल में बेहोश पड़ी है, उसने पिछले सप्ताह एक बच्ची को जन्म दिया।

जानिए डस्ट एलर्जी के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

जानिए डस्ट एलर्जी के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

लेख विभाग November 03 2021 43401

डस्ट एलर्जी सिर्फ धूल से ही नहीं, बल्कि धुएं, मौसम में बदलाव, माइक्रो पार्टिकल्स के हवाओं में ज्यादा

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

निरोगी रहना जरुरी लेकिन वेलनेस ही अंतिम लक्ष्य: पीएम मोदी

रंजीव ठाकुर April 20 2022 34549

पीएम नरेन्द्र मोदी ने डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस दौरान डब्

Login Panel